The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shahrukh Khan starrer Jawan passed by CBFC with U/A certificate and seven changes

शाहरुख की 'जवान' को सेंसर बोर्ड ने पास तो किया, मगर ये 7 बदलाव करवा दिए

सेंसर बोर्ड के हाथों 'जवान' में हुए बदलावों की वजह से फिल्म की लंबाई 4 सेकंड कम हो गई है.

Advertisement
pic
22 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 22 अगस्त 2023, 04:50 PM IST)
jawan, shahrukh khan,
'जवान' के एक सीन में शाहरुख खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Shahrukh Khan की Jawan को CBFC ने U/A सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है. फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट की कॉपी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. उससे फिल्म की लंबाई तो पता चली ही. अमूमन Atlee की फिल्मों की लंबाई 2 घंटे 40 मिनट से 3 घंटे के बीच रहती है. 'जवान' की लंबाई भी उसी के आसपास है. सेंसर सर्टिफिकेट की मदद से ये भी पता लगा कि CBFC ने फिल्म में 7 बदलाव करवाए हैं. वो बदलाव क्या हैं, आप नीचे जान सकते हैं.

1)  30.41 मिनट से 31.27 मिनट पर दिखाए जाने वाले सुसाइड के विज़ुअल को कम किया गया. 
2) 1 घंटे 34 मिनट 30 सेकंड पर बिना सिर के डेड बॉडी का विज़ुअल हटाया गया. 
3) 2 घंटे 25 मिनट 42 सेकंड पर फिल्म के एक डायलॉग से माननीय राष्ट्रपति का ज़िक्र हटाकर उसकी जगह 'हेड ऑफ स्टेट' का प्रयोग किया गया. 2 घंटे 03 मिनट 25 सेकंड पर 'ब्रेवरी मेडल' वाले डायलॉग में बदलाव किया गया. 

jawan, censor certificate,
‘जवान’ के सेंसर सर्टिफिकेट की कॉपी.


4) 2 घंटे 28 मिनट 18 सेकंड पर फिल्म में एक डायलॉग आता है, जिसमें 'पैदा होके' को बदलकर 'तब तक बेटा वोट डालने...' कर दिया गया. 
5) फिल्म के एक डायलॉग में 'उंगली करना' को बदलकर 'उससे यूज़ करो' कर दिया गया. 2 घंटे 31 मिनट से लेकर 2 घंटे 33 मिनट 50 सेकंड पर 'घर पैसा... की बुनियाद पर' वाले डायलॉग में 'सम्प्रदाय' शब्द जोड़ा गया. 
6) 1 घंटे 39 मिनट 30 सेकंड से लेकर 1 घंटे 39 मिनट 54 सेकंड पर आने वाले डायलॉग 'बिकॉज़ फॉरन लैंग्वेज है' और 'एक्सपर्ट्स ट्रेनर्स फ्रॉम माय कंपनी... मेरे खर्चे पर' में ज़रूरी बदलाव किए गए. 
7) फिल्म में जहां भी NSG शब्द का इस्तेमाल किया गया है, उसे हर जगह बदलकर IISG कर दिया गया.

इन बदलावों की वजह से फिल्म की लंबाई में 4 सेकंड कम हो गई. पहले 'जवान' की लंबाई 169.18 सेकंड यानी 2 घंटे 49 मिनट 18 सेकंड थी. अब फिल्म की लंबाई घटकर हो गई है 2 घंटे 49 मिनट 14 सेकंड हो गई है. 'जवान' की रिलीज़ में अब 15 दिन बचे हैं. खबरें हैं कि इसी हफ्ते फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज़ किया जाना है. इसके लिए चेन्नई में एक भव्य इवेंट प्लान किया गया है. उसमें 'जवान' की कास्ट के साथ कुछ तमिल फिल्मों के सुपरस्टार्स को भी चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया गया है.

ट्रेलर रिलीज़ के बाद और फिल्म रिलीज़ से पहले 'जवान' के एक या दो गाने भी लॉन्च किए जाएंगे. क्योंकि अब तक फिल्म से दो गाने बाहर आए हैं, 'ज़िंदा बंदा' और 'चलेया'. दोनों ही गानों को वैसा रेस्पॉन्स नहीं मिला है, जैसी उम्मीद शाहरुख खान के गानों से रहती है. फिल्म कैसी ओपनिंग लेगी, ये बहुत हद तक फिल्म के दूसरे ट्रेलर पर निर्भर करेगा. फिल्म का पहला प्रीव्यू जबरदस्त था, इसलिए दूसरे ट्रेलर से भी उम्मीदें रहेंगी.

'जवान' में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, रिधि डोगरा, योगी बाबू और सुनील ग्रोवर जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. इस फिल्म को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है. 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. 

वीडियो: शाहरुख खान चाहते थे कि जवान को पठान से बड़े स्केल पर बनाया जाए

Advertisement

Advertisement

()