The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shahrukh Khan starrer Jawan new song Dil Tere Naal Jodiyaan sung by Arjit Singh to release on this date

'जवान' का पहला रोमैंटिक गाना 'दिल तेरे नाल जोड़ियां' आ रहा है, शाहरुख़-नयनतारा की जोड़ी दिखेगी

ये वही गाना है, जिसकी कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर लीक हो गई थीं.

Advertisement
pic
8 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 8 अगस्त 2023, 06:10 PM IST)
jawan, dil tere naal jodiyaan, shahrukh khan,
नयनतारा की शादी पर शाहरुख खान. दूसरी तरफ 'ज़िंदा बंदा' गाने का एक सीन.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Jawan का एक गाना आ चुका है Zinda Banda. गाने को ठीक-ठाक सा रेस्पॉन्स मिला. पब्लिक बोली कि Shahrukh Khan पर Anirudh Ravichander की आवाज़ सूट नहीं कर रही. अब फिल्म के दूसरे गाने की बारी है. ये शाहरुख खान मार्का रोमैंटिक गाना बताया जा रहा है. इसका नाम है Dil Tere Naal Jodiyaan. खबरें ये भी हैं कि इस गाने में फिल्म की लीडिंग लेडी Nayanthara भी दिखाई देंगी. इसे 15 अगस्त के आसपास रिलीज़ किया जा सकता है.

जैसा कि कई रिपोर्ट्स में बताया जा चुका है कि 'जवान' में कुल 6 गाने होने वाले हैं.

1) जवान थीम/टाइटल ट्रैक
2) ज़िंदा बंदा  
3) नयनतारा इंट्रोडक्शन सॉन्ग 
4) दिल तेरे नाल जोड़ियां 
5) शाहरुख-दीपिका गाना 
6) रमैया वस्तावैया एंड क्रेडिट मेडली सॉन्ग

'जवान' से सबसे पहले 'ज़िंदा बंदा' गाना रिलीज़ किया गया. अब 'दिल तेरे नाल जोड़ियां' आ रहा है. ये वही गाना है, जिसके कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर लीक हो गए थे. इसे मुंबई में अलग-अलग लोकेशंस पर फिल्माया गया. जो वीडियो लीक हुआ था, वो गेटवे ऑफ इंडिया के सामने अरब सागर में फेरी के छत का था. इसमें शाहरुख और नयनतारा डांस करते नज़र आ रहे थे.

'दिल तेरे नाल जोड़ियां' को अरिजीत सिंह ने गाया है. मगर गाने में एक फीमेल सिंगर की भी आवाज़ है. उनका नाम अब तक पता नहीं चल सका है. इस गाने को कोरियोग्राफ किया है शाहरुख की करीबी दोस्त, फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक ये गाना अगले सोमवार यानी 14 अगस्त को रिलीज़ हो सकता है.  

'जवान' को लेकर मार्केट में मजबूत बज़ है. यूएस के कुछ थिएटर्स में फिल्म की अडवांस बुकिंग खुल चुकी है. और भारी-भरकम बुकिंग हो रही है. फिल्म को ओवरसीज़ में रिलीज़ करने के राइट्स यशराज फिल्म्स ने खरीदे हैं. वो 'जवान' को भी 'पठान' की तर्ज पर बड़ा ग्लोबल रिलीज़ देना चाहती हैं. इसलिए सिर्फ अमेरिका में इस फिल्म को 1000 से ज़्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज़ किए जाने की खबरें हैं.

'जवान' में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, योगी बाबू और सुनील ग्रोवर जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. इस फिल्म को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है. 'जवान' 7 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज़ होने वाली है. 

वीडियो: शाहरुख़ खान ने फोन पर वसीम बरेलवी से 'जवान' फिल्म के गाने को लेकर क्या कह दिया?

Advertisement

Advertisement

()