The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shahrukh Khan starrer Jawan movie action blocks are designed by six world class action directors

'जवान' धुआं उठाएगी, दुनिया के 6 एक्शन डायरेक्टर्स ने मिलकर तैयार किया है फिल्म का एक्शन

इंडियन सिनेमा में शायद ये पहला ही मौका है, जब 6 एक्शन डायरेक्टर्स ने एक फिल्म पर काम किया है. ये लोग 'जवान' से पहले 'डनकर्क', 'एवेंजर्स- एज ऑफ अल्ट्रॉन' और 'बाहुबली 2' जैसी फिल्मों पर काम कर चुके हैं.

Advertisement
pic
22 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 22 अगस्त 2023, 08:00 PM IST)
jawan, shahrukh khan,
'जवान' के एक सीन में शाहरुख खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Shahrukh Khan ने Jawan को भयंकर एक्शन फिल्म बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है. उन्होंने फिल्म के लिए एक्शन डिज़ाइन करने के लिए दुनियाभर से 6 एक्शन डायरेक्टर्स बुलाए. ये शायद किसी हिंदी फिल्म के लिए पहला ही मौका है, जब इतने सारे एक्शन डायरेक्टर्स एक फिल्म पर काम कर रहे हैं. और उनका सबकी फिल्मोग्रफी ऐसी कि आंखें खुली रह जाएं. 'जवान' के लिए जिन लोगों ने एक्शन डिज़ाइन किया है, वो इससे पहले 'डनकर्क' से लेकर 'एवेंजर्स- एज ऑफ अल्ट्रॉन', 'बाहुबली 2', 'सूर्यवंशी' और 'फास्ट एंड फ्यूरियस' जैसी फिल्मों पर काम कर चुके हैं.

'जवान' फुल फ्लेज्ड एक्शन फिल्म है. पिक्चर में कई धुआंधार सीक्वेंस हैं, जो दर्शकों को नाखून चबाने पर मजबूर कर देंगे. 'जवान' के पहले ट्रेलर में हमें कई सीक्वेंस की झलक भी मिली थी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में हैंड टु हैंड फाइट, बाइक सीक्वेंस, ट्रक-कार चेज़ सीक्वेंस समेत कई झामफाड़ एक्शन ब्लॉक्स रखे गए हैं. इसे जिन लोगों ने डिज़ाइन किया है, उनके नाम और काम आप नीचे जानेंगे.

1) स्पिरो रैजाटॉस (Spiro Razatos)- स्पिरो को 'द फास्ट एंड फ्यूरिय' और 'कैप्टन अमेरिका' जैसी हॉलीवुड फिल्मों का एक्शन बनाने के लिए जाना जाता है. वो इससे पहले 'रा-वन' पर भी शाहरुख खान के साथ काम कर चुके हैं.

2) यैनिक बेन (Yannick Ben)- यैनिक ने अपने करियर में 'ट्रांसपोर्टर 3' और 'मैड मैक्स- फ्यूरी रोड' का एक्शन डिज़ाइन कर चुके हैं. उन्होंने शाहरुख की 'रईस' और सलमान की 'टाइगर ज़िंदा है' पर भी काम किया था.

3) क्रेग मैकरे (Craig Macrae)- क्रेग मैकरे दुनिया की सबसे जबरदस्त एक्शन फिल्मों में गिनी जाने वाली 'मैड मैक्स- फ्यूरी रोड' पर काम किया था. इसके अलावा वो 'एवेंजर्स- एज ऑफ अल्ट्रॉन' के लिए भी एक्शन डायरेक्ट कर चुके हैं.

4) केचा खैमफैकडी (Kecha Khamphakdee)- केचा वो आदमी हैं, जिन्होंने 'बाहुबली 2' का एक्शन डिज़ाइन किया थ. इसके अलावा वो थलपति विजय की 'थुपाक्की' और 'बागी 2' पर भी काम कर चुके हैं.

5) सुनील रोड्रिग्स (Sunil Rodrigues)- सुनील अपने करियर में कई हिंदी फिल्मों से जुड़े रह चुके हैं. पिछले कुछ समय में उन्होंने 'शेरशाह', 'सूर्यवंशी' और 'पठान' जैसी फिल्मों के एक्शन पर काम किया है.

6) अनल अरसु  (Anal Arasu)- साउथ में अनल के काम की तूती बोलती है. वो तकरीबन हर बड़ी फिल्म का हिस्सा रह चुके हैं. इसमें थलपति विजय की 'मर्सल' से लेकर 'बिगिल' जैसी फिल्में शामिल हैं. इन दोनों फिल्मों को भी एटली ने डायरेक्ट किया था. इसके अलावा वो हिंदी सिनेमा में सलमान खान के साथ कई बार काम कर चुके हैं. उन्होंने 'किक' और 'सुल्तान' का एक्शन डिज़ाइन किया था. उनका आखिरी हिंदी प्रोजेक्ट था 'किसी का भाई किसी की जान'.

इससे ये तो साफ है कि 'जवान' में पब्लिक को वर्ल्ड क्लास एक्शन देखने को मिलने वाला है. 'जवान' से जुड़ी लेटेस्ट खबर ये है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है. उन्होंने फिल्म में 7 सीन्स और डायलॉग्स में बदलाव भी करवाए हैं. सबकुछ करने के बाद 'जवान' की लंबाई 2 घंटे 49 मिनट 14 सेकंड बनी है. खबरें हैं कि इसी हफ्ते 'जवान' का दूसरा ट्रेलर रिलीज़ किया जाना है.

'जवान' में शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, योगी बाबू और सुनील ग्रोवर जैसे एक्टर्स ने काम किया है. पिक्चर बनाई है तमिल डायरेक्टर एटली कुमार ने. 'जवान' 7 सितंबर को रिलीज़ होने वाली है. 

वीडियो: 'जवान' में थलपति विजय शाहरुख खान के साथ इस रोल में नज़र आएंगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()