The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shahrukh Khan starrer Jawan is to face difficulty because Delhi will remain shut for three days due to the G-20 Summit.

'जवान' को होगा नुकसान क्योंकि G-20 समिट की वजह से तीन दिन बंद रहेगी दिल्ली

पूरी दिल्ली के सिनेमाघर बंद रहेंगे कि या एक खास इलाके में, इसे लेकर अभी स्पष्ट निर्देश नहीं आए हैं. किसी भी सूरत में 'जवान' फंसेगी.

Advertisement
pic
23 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 23 अगस्त 2023, 02:36 PM IST)
jawan, shahrukh khan, g20 summit,
'जवान' का पोस्टर. दूसरी तरफ G-20 समिट का लोगो.
Quick AI Highlights
Click here to view more

G-20 Summit के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में पब्लिक हॉलीडे का ऐलान किया जाना है. ये समिट 9 और 10 सितंबर को होना है. इसमें हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर के बड़े नेता और ब्यूरोक्रेट लोग दिल्ली आ रहे हैं. उन्हें ट्रैफिक में न फंसना पड़े. न ही उनकी सिक्योरिटी खतरे में पड़े. इसलिए दिल्ली सरकार ने 8-10 सितंबर तक दिल्ली को बंद रखने का प्लान बनाया है. पंगा ये है कि 7 सितंबर को दुनियाभर में Shahrukh Khan की फिल्म Jawan रिलीज़ होने वाली है. दिल्ली के बंद होने से फिल्म की कमाई पर अच्छा-खासा फर्क पड़ेगा. क्योंकि मुंबई के बाद दिल्ली को शाहरुख खान की फिल्मों के लिए सबसे बड़ा मार्केट माना जाता है. हालांकि अब तक ये क्लीयर नहीं हो सका है कि दिल्ली बंद में सिनेमाघर शामिल होंगे या नहीं. अगर थिएटर्स को शामिल किया जाता है, तो पूरी दिल्ली के सिनेमाघर बंद रहेंगे या सिर्फ नई दिल्ली पुलिस डिस्ट्रिक्ट के अंतर्गत आने वाले थिएटर्स.  

 दिल्ली सरकार द्वारा ज़ारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक राज्य के सभी सरकारी दफ्तर, महकमे, कॉर्पोरेशन, बोर्ड्स और स्कूल-कॉलेज इन तीन दिनों तक बंद रहेंगे. जो प्राइवेट ऑफिस शनिवार और रविवार को भी खुले रहते हैं, उन्हें भी इन दिनों पर बंद रखने के आदेश दिए गए हैं. ये तो हो गई पूरी दिल्ली की बात. इसके अलावा नई दिल्ली पुलिस डिस्ट्रिक्ट के अंतर्गत आने वाले सभी कॉमर्शियल बैंक, वित्तीय संस्थान, मार्केट, दुकानें और अन्य कमॉर्शियल और बिज़नेस एस्टैब्लिशमेंट्स भी 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेंगे. कनॉट प्लेस, खान मार्केट और चाणक्यपुरी जैसे भीड़भाड़ इलाकों को भी इस दौरान बंद रखा जाएगा. 

जब नई दिल्ली पुलिस डिस्ट्रिक्ट के सभी मार्केट, दुकानों और कॉमर्शियल-बिज़नेस एस्टैब्लिशमेंट्स को बंद रखने के ऑर्डर्स हैं, तो थिएटर्स के खुलने की भी संभावनाएं न के बराबर हैं. ये कंफ्यूज़न इसलिए है क्योंकि थिएटर्स को लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं आए हैं.

7 सितंबर को 'जवान' रिलीज़ हो रही है. अमूमन फिल्में सबसे ज़्यादा कमाई शुरुआत तीन दिनों (ओपनिंग वीकेंड) में ही करती हैं. सोमवार से फिल्म की कमाई गिरने लगती है. अगर पूरी दिल्ली के थिएटर्स 8 से 10 सितंबर तक बंद रहते हैं, तो 'जवान' के लिए बड़ी मुश्किल हो जाएगी. अगर ऐसा होता है कि सिर्फ नई दिल्ली पुलिस डिस्ट्रिक्ट के सिनेमाघर बंद रहते हैं, तब भी नुकसान होगा. हालांकि उससे फिल्म को बहुत परेशानी नहीं होगी. क्योंकि उसकी भरपाई आसानी से हो जाएगी. उस इलाके के लोग दिल्ली के दूसरे सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देख सकेंगे.

'जवान' को लेकर मार्केट में भयानक बज़ है. बताया जा रहा है कि 'जवान', 'पठान' के बाद वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपए से ऊपर की ओपनिंग पाने वाली शाहरुख खान की लगातार दूसरी फिल्म बन सकती है. विदेशों में फिल्म की अडवांस बुकिंग खुल चुकी है और भारी संख्या में टिकटें बिक रही हैं. इंडिया में 'जवान' की अडवांस बुकिंग 30 अगस्त के आसपास चालू हो सकती है. उससे पहले फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज़ किया जाएगा. एक-दो गाने रिलीज़ किए जाएंगे.

'जवान' में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, दीपिका पादुकोण, रिधि डोगरा, योगी बाबू, सुनील ग्रोवर और संजय दत्त जैसे एक्टर्स दिखने वाले हैं. इस फिल्म को तमिल फिल्ममेकर एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है. 'जवान' 7 सितंबर को रिलीज़ होनी है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की 'जवान' की एडवांस बुकिंग देखकर लग रहा है ये 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ेगी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()