The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shahrukh Khan starrer Jawan editor Antony Ruben deletes his Jawan trailer tweet and then posts the same tweet again

शाहरुख की 'जवान' के एडिटर ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर ट्वीट किया, फिर डिलीट कर दिया

कुछ मिनटों के बाद एंटनी रुबेन ने 'जवान' ट्रेलर को लेकर वही ट्वीट दोबारा किया. फैन्स का माथा खज्जल हो गया.

Advertisement
pic
28 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 28 अगस्त 2023, 03:24 PM IST)
jawan, shahrukh khan, antony ruben,
'जवान' के एक सीन में शाहरुख खान. दूसरी तरफ फिल्म के एडिटर एंटनी रुबेन का डिलीट किया हुआ ट्वीट.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Jawan को लेकर बड़े हॉचपॉच मामला चल रहा है. सबको ट्रेलर का इंतज़ार था. Shahrukh Khan ने ट्वीट करके बताया कि पहले गाना आएगा. Not Ramaiya Vastavaiya. ये मेडली सॉन्ग है, जिसे कई पॉपुलर गानों को मिलाकर बनाया गया है. इसी बीच 'जवान' के एडिटर Antony Ruben ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर एक ट्वीट कर दिया. फिर उसे डिलीट कर दिया. अभी फैन्स यही अंदाज़ा लगा रहे थे कि शायद प्रोडक्शन कंपनी Red Chillies Entertainment ने एंटनी से वो ट्वीट डिलीट करवाया. इतनी देर में एंटनी ने वही डिलीट किया हुआ ट्वीट दोबारा पोस्ट कर दिया. फैन्स का सिर चकरघिन्नी बन गया है. उन्हें समझ ही नहीं आ रहा कि शाहरुख खान और रेड चिलीज़ करना क्या चाहते हैं.

antony ruben, jawan trailer,
ये रहा एंटली के डिलीटेड ट्वीट का स्क्रीनशॉट. इसमें नीचे लिखा है कि ये पोस्ट डिलीट की जा चुकी है.

एंटनी रुबेन ने 28 अगस्त को एक ट्वीट किया. इसमें उनकी एडिटिंग टेबल नज़र आ रही है. उस पर दो मॉनिटर्स और एक कीबोर्ड नज़र आ रहा है. मॉनिटर पर S लिखा दिख रहा है. जो कि शाहरुख का इनिशियल है. एंटनी ने इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा-

"कुकिंग पूरी हो चुकी है. जल्द ही एक दम मासी और गर्मा-गर्म ट्रीट सर्व की जाएगी."  

फिर तुरंत एंटनी ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया. कुछ मिनटों बाद उन्होंने डिट्टो वही वाला ट्वीट दोबारा पोस्ट किया. अब फैन्स कमेंट सेक्शन में जाकर पूछ रहे हैं कि भाई पहले वाला ट्वीट डिलीट क्यों किया. सबका माथा खज्जल हो गया है. ट्रेलर का चलन जब से शुरू हुआ है, तब से शायद ये पहला ही मौका है, जब फिल्म की रिलीज़ से 10 दिन पहले तक मेकर्स ने फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर ही रिलीज़ नहीं किया. इसके पीछे की वजह भी साफ नहीं हो पा रही. ट्रेलर तैयार नहीं था, या ये मेकर्स की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी है, किसी को नहीं पता.

'पठान' के टाइम यशराज फिल्म्स ने यूं किया कि फिल्म से शाहरुख की कोई फोटो ही बाहर नहीं आने दी. सीधे फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर रिलीज़ किए. शायद रेड चिलीज़ 'जवान' के साथ भी वही करना चाहती है. मगर वो लोग इस डिमांड और सप्लाई वाले गेम को कुछ ज़्यादा ही एक्सट्रीम पर लेकर चले गए हैं. हो सकता है कि ये प्लान उनके लिए 'पठान' से बेहतर काम कर जाए. या उनके बने-बनाए मामले को खराब ही कर दे. क्या होता है, ये तो समय ही बताएगा.

'जवान' का तीसरा गाना 'नॉट रमैया वस्तावैया' 29 अगस्त को रिलीज़ किया जाएगा. 30 अगस्त को फिल्म का म्यूज़िक लॉन्च इवेंट होगा, चेन्नई में. उसके बाद 1 सितंबर को दुबई में 'जवान' का एक प्रमोशनल इवेंट होना है. इसके बीच में 31 अगस्त की तारीख खाली बचती है. हो सकता है कि 'जवान' का ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज़ किया जाए. मगर पक्के तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. 

वीडियो: शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज़ से पहले ही अपने नाम कौन सा बड़ा रिकॉर्ड कर लिया

Advertisement

Advertisement

()