"शाहरुख खान का स्टारडम बेजोड़ है, वो सोशल मीडिया के प्रोडक्ट नहीं हैं, जैसे रणबीर कपूर..."
सुनील शेट्टी ने बताया कि बड़े-बड़े बजट की ब्लॉकबस्टर देने के बावजूद नए दौर के एक्टर्स शाहरुख जैसा स्टारडम क्यों अचीव नहीं कर पाए?

Shahrukh Khan ख़ुद को Last of the Stars मानते हैं. आम जनता के साथ बॉलीवुड में भी उनके प्रशंसक हैं. इनमें से एक हैं Suniel Shetty. अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने शाहरुख ही नहीं, बल्कि Ranbir Kapoor और आज के दौर के पॉपुलर एक्टर्स के बारे में भी बात की. सुनील शेट्टी का मानना है कि शाहरुख के स्टारडम का कोई जोड़ नहीं है. आज तक कोई भी उनके क़द तक नहीं पहुंच पाया. इसकी वजह बताते हुए राज शमानी के पॉडकास्ट पर सुनील शेट्टी ने कहा,
सुनील शेट्टी ने बताया कि बड़े-बड़े बजट की ब्लॉकबस्टर देने के बावजूद नए दौर के एक्टर्स उनके जैसा स्टारडम क्यों अचीव नहीं कर पाए. उन्होंने कहा,
हालांकि ऐसा नहीं है कि शाहरुख खान सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करते. मगर उसका इस्तेमाल वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के अपडेट्स देने, उन्हें प्रमोट करने के लिए करते हैं. जबकि रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर हैं ही नहीं. वो अपने इंटरव्यूज़ में बता चुके हैं, कि वो अपने प्राइवेट अकाउंट से सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हैं. पब्लिक अकाउंट बनाने से वो इनकार कर चुके हैं. साथ ही अपने प्राइवेट अकांउट की डिटेल्स भी उन्होंने कभी शेयर नहीं कीं. हालांकि कभी-कभी वो सोशल मीडिया पर फैन्स से इंटरेक्ट ज़रूर करते हैं. उनके सवालों के जवाब देते हैं.
सुनील शेट्टी शाहरुख के साथ ‘मैं हूं ना’ और ‘पहेली’ में काम कर चुके हैं. शाहरुख के प्रेज़ेंट वर्कफ्रंट की बात करें, तो फिलहाल वो अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इन दिनों ‘किंग’ की शूटिंग मुंबई के मीरा रोड इलाक़े में चल रही है. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इसी साल 24 दिसंबर को रिलीज़ होगी.
वीडियो: 'डंकी' के बाद फिर दिखेगी राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की जोड़ी?

.webp?width=60)

