'पठान' के टिकट कितने रुपए में बिक रहे हैं?
इंडिया भर में अलग-अलग फॉर्मेट और शोज़ के हिसाब से 'पठान' के टिकट की कीमत रखी गयी है.
.webp?width=210)
सिनेमा से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
1. 11 अगस्त को आएगी गैल गैडोट-आलिया की 'हार्ट ऑफ स्टोन'
गैल गैडोट की फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से आलिया भट्ट अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म की रिलीज़ डेट आ गई है. इसे 11 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा. इसी दिन रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' भी सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
2. मिली बॉबी ब्राउन की फिल्म Damsel का फर्स्ट लुक आउट
'स्ट्रेंजर थिंग्स' फेम मिली बॉबी ब्राउन की अपकमिंग फिल्म 'डैमसेल' का फर्स्ट लुक आ गया है. नेटफ्लिक्स के लिए बनाई गई इस फिल्म के फर्स्ट लुक में मिली, वॉरियर के रोल में दिखाई दे रही हैं. हालांकि उनका रोल क्या होगा इसे लेकर ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है. मूवी 23 अक्टूबर को प्रीमियर की जाएगी.
3. तब्बू के साथ एक बार फिर काम करेंगे अजय देवगन
अजय देवगन 'भोला' के बाद एक बार फिर तब्बू के साथ काम करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरज पांडे की अगली फिल्म में अजय और तब्बू एक साथ दिखाई देंगे. इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में जिम्मी शेरगिल और सई मांज़रेकर भी नज़र आएंगी.
4. धनुष ने सन पिक्चर्स के साथ अनाउंस की फिल्म D50
धनुष ने अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. जिसे सन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जाएगा. इस फिल्म को फिलहाल D50 नाम से बुलाया जा रहा है. सन पिक्चर्स के साथ धनुष ने इससे पहले 'तिरुचित्रम्बलम' फिल्म की थी.
'कैप्टन मिलर' पर काम खत्म करके धनुष D50 पर काम शुरू करेंगे.
5. तीन साल बाद प्रीमियर होगी अली फज़ल की फिल्म 'द अंडरबग'
एक्टर अली फज़ल जल्द ही शुजात सौदागर की फिल्म 'द अंडरबग' में दिखाई देंगे. 2020 में शूट हुई इस फिल्म पर पिछले कुछ दिनों से काम बंद पड़ा था. लेकिन अब इसका पोस्ट-प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है. ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म होगी. जिसे 21 जनवरी को स्लैमडांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा.
6. शाहिद कपूर ने बताया, सीरीज़ 'फर्ज़ी' में क्या होगा उनका रोल
शाहिद कपूर इन दिनों अपनी डेब्यू सीरीज़ 'फर्ज़ी' का प्रमोशन कर रहे हैं. ऐसे ही एक प्रमोशनल इवेंट में शाहिद ने बताया कि उनका किरदार क्या होगा. इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनका किरदार सनी एक आर्टिस्ट होगा. जो बहुत फ्रस्टेटेड है. क्योंकि उसे कोई पहचान नहीं मिली. लोग उसे जानते नहीं. शाहिद ने बताया इस रोल का ब्रीफ सुनने के बाद वो इससे बहुत रिलेट कर पाए और उन्होंने इस रोल के लिए हां कर दी.
7. 80 से 2200 रुपए तक के बिक रहे 'पठान' के टिकट
'पठान' के टिकट धड़ल्ले से बुक हो रहे हैं. मगर टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं. इंडिया भर में अलग-अलग फॉर्मेट और शोज़ के हिसाब से 'पठान' के टिकट की कीमत रखी गयी है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 'पठान' के टिकट 80 रुपए से लेकर 2200 रुपए तक बिक रहे हैं. उदाहरण के लिए दिल्ली में ओपनिंग डे पर 2D फॉर्मेट के अर्ली मॉर्निंग टिकट 80 रुपए के और ईवनिंग शो 2000 रुपए तक के बिक रहे हैं. वहीं 4DX फॉर्मेट में ये टिकट 450 से 800 रुपए में बिक रहे हैं.
दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की 'पठान' OTT प्लेटफॉर्म पर कब आएगी, जान लीजिए

