'पठान 2' कब आएगी शाहरुख खान ने बता दिया!
#AskSRK में शाहरुख ने पठान का सबसे टफ सीन और रिटायरमेंट प्लान पर भी बात की.

Pathaan की रिलीज़ से पहले और बाद में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने कोई भी प्रमोशनल इंटरव्यू नहीं दिया. इसके बजाय उन्होंने #AskSRK के नाम से ट्विटर पर सवाल-जवाब का सिलसिला जारी रखा. ऐसा ही एक सेशन उन्होंने आज यानी 20 फरवरी की दोपहर को शुरू किया. इस बारे में ट्वीट कर शाहरुख ने कहा कि हम पिछले 4 साल से Ask SRK कर रहे हैं. आज भी एक सेशन करते हैं जिसमें मज़ेदार सवाल लेंगे या यूं कहें Dont ask srk वाले सवाल पूछ सकते हैं. इसके बाद शाहरुख ने पठान का सबसे टफ सीन, अपने रिटायरमेंट प्लान और 10वीं -12वीं का बोर्ड एग्जाम देने वाले बच्चों के लिए नसीहत टाइप के सवालों के जवाब दिए.
सबसे पहले एक यूज़र ने पूछा, ‘आपकी सबसे बुरी आदत कौन-सी है?’
शाहरुख ने कहा,
अरहान ने कहा, ‘अपने ऐक्टिंग करियर में आपने खूब सारे रोल किए हैं. कोई ऐसा कैरेक्टर है जिसे करने में आपको सबसे ज़्यादा मज़ा आया?’
शाहरुख ने लोगों का दिल जीतने वाला जवाब देते हुए कहा,
एक सवाल पूछा गया कि आपको पालतू जानवर पसंद हैं?
शाहरुख ने जवाब दिया,
एक ने पूछा, “क्या मुझे आपके बाएं डिम्पल को चूमने की इजाज़त है?”
शाहरुख ने कहा,
एक यूजर ने हाथ की तस्वीर ट्वीट की, जिसमें शाहरुख खान के साइन का टैटू गुदा है. उसने पूछा, “मेरे टैटू के लिए एक शब्द?”
जवाब में शाहरुख ने कहा,
सतीश ने पूछा, “आपकी सदाबहार मुस्कान का राज़?”
जवाब में शाहरुख ने कहा,
"ज़िंदगी छोटी है. जब तक दांत हैं तब तक मुस्कुराओ"
एक यूजर ने पूछा, “पठान शूट के दौरान सबसे टफ सीन कौन-सा था?”
शाहरुख ने कहा,
"बॉडी शॉट्स. मुझे बहुत ज्यादा शर्म आ रही थी, और ठंड भी लग रही थी."
ज़ारून ने पूछा, “क्या आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि आप इस दुनिया के राजा हैं?”
इस पर शाहरुख ने जवाब दिया,
एक यूज़र ने पूछा, “आपकी सबसे पसंदीदा कार कौन-सी है?”
शाहरुख ने कहा,
"मेरे पास कोई कूल कार नहीं है. केवल hyundai के अलावा. सोशल मीडिया या आर्टिकल्स में मेरी लग्ज़री कार के बारे में जो भी दावा किया जाता है, वो सब फर्जी है."
संदीप ने पूछा, “आपके रिटाइर होने के बाद बॉलीवुड में सबसे बड़ा कौन होगा?”
शाहरुख ने कहा,
"मैं ऐक्टिंग से कभी रिटायरमेंट नहीं लूंगा. मुझे निकालना पड़ेगा और शायद तब भी मैं और बेहतर होकर वापस लौटूं."
एक यूजर ने पूछा, “आप कैसे खुद को शांत और ज़मीन से जुड़ा हुआ रखते हैं?”
शाहरुख ने कहा,
रेहा ने पूछा, “non srk मूवी से आपका सबसे फेवरेट सीन कौन-सा है?”
जवाब आया,
एक यूजर ने पूछा, “जब आपने पहली बार खुद को पर्दे पर देखा था तो कैसा महसूस हुआ था?”
शाहरुख ने कहा,
पलाश ने पूछा, पठान की वो चीज जो आपको बिल्कुल पसंद नहीं आई.
शाहरुख ने कहा,
Not Ashutosh नाम के यूजर ने पूछा, “जब आप बच्चे थे तब आप बहुत लंबे समय तक किस पर विश्वास करते थे?”
शाहरुख ने कहा,
एक यूजर ने पूछा, 'पिछली फिल्म के बाद जब आपने 3-4 साल का ब्रेक लिया था, तब क्या महसूस किया? क्या इस प्रकार के ब्रेक ज़रूरी होते हैं और इससे आपकी ज़िंदगी में क्या बदलाव आया?
शाहरुख ने कहा,
हर्षवर्धन पाटिल ने पूछा, “अगले हफ्ते से 10वीं और 12वीं के बच्चे बोर्ड एक्जाम देंगे. उनके लिए कोई मोटीवेशनल वर्डस?”
शाहरुख ने कहा,
मनीष ने पूछा, “मुझे आपका विट और हर चीज़ के बारे में जानकारी होना बहुत लुभाता है. आपने ये कैसे सीखा? क्या कभी ऐसा होता है कि आप कुछ नहीं करते?”
शाहरुख ने जवाब दिया,
एक यूजर ने पूछा, “पूरे देश की तरफ से मैं पूछना चाहता हूं, पठान-2 कब आएगी?”
शाहरुख ने कहा,
मिर्जा फैसल खान ने पूछा, “अच्छी शादीशुदा ज़िंदगी का सीक्रिट क्या है?”
जवाब आया,
विवेक ने कहा, “आपकी किताब पूरी हुई?”
शाहरुख ने कहा,
अख्तर खान ने शाहरुख की शर्टलेस फोटो पोस्ट कर लिखा, “खान साहब. FIR फाइल करने जा रहा हूं आपके खिलाफ. ये बंदा झूठ बोलता है कि ये 57 साल का है”
शाहरुख ने भी मौज लेते हुए जवाब दिया,
अनुष्का ने शाहरुख से लकी नंबर पूछा तो शाहरुख ने पठान के कलेक्शन की ओर इशारा करते हुए कहा,
हिना ने इरफान खान को याद करते हुए ट्वीट किया, “उन्होंने कहा था हॉलीवुड के पास शाहरुख खान नहीं है. आपका क्या कहना है?”
शाहरुख ने कहा,
इसके बाद शाहरुख ने विदा ले ली, ये कहते हुए कि अब वर्कआउट करना है. बॉडी बुला रही है.
तो ये था आज के Ask SRK का हासिल. आपकी राय के लिए कॉमेंट बॉक्स खुला है.
वीडियो: शाहरुख खान की पठान पर पब्लिक की डिमांड, तो चौथा वीकेंड भी बढ़े शोज

.webp?width=60)

