फैन बोला, 'पठान' और 'जवान' के लिए एक-एक शब्द कहिए, शाहरुख बोले- 'धुआंधार', 'खबरदार'
फैन ने पूछा कौन Dunki के लिए कौन सी सीट बुक करें, तो शाहरुख ने कहा अपनी सीट लेकर आओ. क्योंकि पिक्चर हाउसफुल जाएगी.
.webp?width=210)
आज Shahrukh Khan की Dunki का पहला गाना Lutt Putt Gaya रिलीज़ किया गया. इसी के साथ फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत हो चुकी है. क्योंकि इस गाने की रिलीज़ के कुछ ही घंटों बाद शाहरुख खान ने #Ask SRK सेशन किया. उन्होंने अपनी पिछली दो फिल्में Pathaan और Jawan इसी तरीके से प्रमोट की थी. इसमें होता ये है कि लोग ट्विटर पर शाहरुख और उनकी फिल्म से जुड़े सवाल पूछते हैं. शाहरुख उनका जवाब देते हैं. आज जो सेशन हुआ, उससे कुछ चुनिंदा और मज़ेदार सवाल-जवाब हम आपको लिए लाए हैं.
1) एक फैन ने पूछा कि शाहरुख ने अपनी फिल्म का नाम 'डंकी' क्यों रखा. कोई खास वजह? शाहरुख ने बताया-
"जब इल्लीगल तरीके से बॉर्डर पार करके जर्नी की जाती है, तो उसे 'डंकी' कहते हैं. इसे वैसे ही उच्चारित करते हैं, जैसे फंकी, हंकी, और हां मंकी."
2) आदिल नाम के एक सोशल मीडिया यूज़र ने 'मिशन इम्पॉसिबल- डेड रेकनिंग: पार्ट 1' से टॉम क्रूज़ का मोटरसाइकिल वाले स्टंट की फोटो शेयर की. उन्होंने शाहरुख से पूछा कि वो इस तरह के स्टंट कब करेंगे. जवाब में शाहरुख ने लिखा-
"मेरे पास मोटरसाइकिल नहीं है यार!"
3) एक फैन ने पूछा कि 'डंकी' के लिए राजकुमार हिरानी ने शाहरुख को अप्रोच किया, या शाहरुख ने हिरानी को. शाहरुख बोले-
"मैंने राजकुमार हिरानी के घर के आगे टेंट लगा लिया था. वहीं कहानी भी सुनी और वहीं साइन भी कर ली. एडिटिंग भी वहीं चल रही है."
इस सवाल का कॉन्टेक्स्ट ये है कि हिरानी ने शाहरुख को 'मुन्ना भाई MBBS' के लिए अप्रोच किया था. मगर किसी वजह से तब शाहरुख वो फिल्म नहीं कर पाए थे. अब फाइनली दोनों ‘डंकी’ पर साथ काम कर रहे हैं.
4) एक यूज़र ने शाहरुख से कहा कि अपनी फिल्मों 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' को एक शब्द में परिभाषित करें. शाहरुख ने लिखा-
"पठान- धुआंधार
जवान- खबरदार
डंकी- प्यार सिर्फ प्यार"
5) आयुष नाम के यूज़र ने पूछा कि वो सिनेमाघरों में 'डंकी' के लिए आगे की सीट बुक करें या कॉर्नर वाली सीट. शाहरुख खान ने कहा-
"भाई मेरा तो मानना है कि हाउसफुल जाएगी. घर से ही सोफा लेके आ जाना. सीट तो नहीं मिलेगी."
6) एक शख्स ने पूछा कि शाहरुख जब बेचैन (एंक्सियस) होते हैं, तो उस फीलिंग से उबरने के लिए क्या करते हैं. शाहरुख ने अपना प्रोसेस बताते हुए लिखा-
"मैं नर्वस होकर इस भावना से डील करता हूं. मैं चुपचाप अकेले बैठता हूं. कुछ लिखता हूं और बच्चों के साथ समय बिताता हूं."
7) एक फैन ने भावनाओं में बहकर शाहरुख से रिक्वेस्ट की कि 'डंकी' को सिनेमाघरों में की बजाय स्टेडियम में दिखाएं. शाहरुख बोले-
"हां, मैंने भी टीम को कहा था. मगर एयर कंडिशनिंग की दिक्कत है. आप बच्चों और बूढों के साथ फिल्म देखने जाएंगे. थोड़ा अन-कंफर्टेबल हो जाएगा. इसलिए इस वाली को 21 दिसंबर को थिएटर्स में ही रखते हैं."
8) एक यूज़र ने पूछा कि शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' देखने का कोई 'डंकी' (इल्लीगल) तरीका है क्या? शाहरुख ने उन्हें अपना इंतज़ाम बता दिया. उन्होंने लिखा-
"मैं जब छोटा था और फिल्में देखने का मन करता, तो मैं प्रोजेक्शनिस्ट को पटा लेता था. तुम भी ट्राय करो, शायद काम कर जाए. मगर किसी को बताना नहीं कि ये मैंने तुम्हें बताया है. ये हमारा सीक्रेट है."
शाहरुख खान की 'डंकी' का एक टीज़र और एक गाना आ चुका है. बताया जा रहा है कि फिल्म के ट्रेलर से पहले दो ड्रॉप और आएंगे. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, विकी कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. 'डंकी' को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 21 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज़ हो रही है.

