The Lallantop
Advertisement

शाहरुख खान ने मीका सिंह का दिया हुआ गिफ्ट क्यों लौटा दिया?

Shahrukh Khan ने Mika Singh को फोन किया और बोले कि अपना गिफ्ट वापस ले जाओ. मैं नहीं रख सकता.

Advertisement
mika singh, shahrukh khan
मीका सिहं ने शाहरुख के लिए बहुत कम गाने गाए हैं.
pic
मेघना
1 मार्च 2025 (पब्लिश्ड: 05:02 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Mika Singh अपने गानों के साथ-साथ अपने बयानों के लिए भी जाने जाते हैं. कभी वो अपने करियर और अपने गानों को लेकर बयान देते हैं. कभी अपने को-स्टार्स को लेकर. रिसेंटली मीका ने Shahrukh Khan पर बात की. एक ताज़ा इंटरव्यू में मीका ने बताया कि उन्होंने पहली मुलाकात में ही उन्हें ऐसा तोहफा दिया था जिसे शाहरुख हज़म नहीं कर पाए.

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में मीका सिंह ने शाहरुख खान से मुलाकात का किस्सा सुनाया. बताया कि उनसे मिलकर उन्हें 50 लाख की अंगूठी गिफ्ट की थी. उन्होंने शाहरुख को बेहतरीन एक्टर्स और बेहतरीन इंसानों में से एक बताया. घड़ी का ज़िक्र करते हुए मीका सिंह ने कहा,

Embed

हालांकि अगली सुबह शाहरुख ने खुद मीका सिंह को फोन किया और बहुत प्यार से उन्हें ये तोहफा लौटा दिया. शाहरुख ने फोन करके मीका से कहा कि ये बहुत महंगा गिफ्ट है. जिसे वो नहीं ले सकते. मीका ने बताया इसी मुलाकात के बाद से शाहरुख और वो एक-दूसरे को जानते हैं. उन्होंने बताया कि एक बार शाहरुख ने उनकी कार ले ली थी. जिसे तीन महीने तक वापिस नहीं की.

Embed

मीका सिंह ने बताया कि ऋतिक रोशन की बर्थडे पार्टी से लौटते हुए शाहरुख उन्हीं की कार से घर वापिस गए थे. उन्होंने कहा कि शाहरुख खुद वो गाड़ी ड्राइव कर रहे थे. गाड़ी में गौरी खान, रणवीर सिंह भी थे. मीका ने ये भी बताया उनके घर को गौरी खान ने डिज़ाइन किया है. जिसके लिए पहले उन्होंने शाहरुख से बात की थी. बाद में शाहरुख ने मज़ाक में उनसे कहा था कि वो बहुत पैसे लेंगी.

मीका ने कहा कि जब उन्होंने गौरी खान से डायरेक्ट इस बारे में बात की तो वो मान गईं. गौरी ने ये शर्त रखी कि मीका उनके काम में दखल अंदाज़ी नहीं करेंगे. इसी शर्त के बाद गौरी ने उनके घर को डिज़ाइन किया. मीका ने कहा बोले भले ही शाहरुख के लिए उन्होंने कम गाने गाए हैं मगर वो उनके भाई जैसे हैं.

ख़ैर, शाहरुख की बात करें तो वो जल्द ही 'किंग' नाम की फिल्म में नज़र आने वाले हैं. जिसमें उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी होंगी. ये पिक्चर सिद्धार्थ आनंद बनाने वाले हैं. जिसकी शूटिंग जल्द शुरू की जाएगी. 

वीडियो: आर्यन को बेल मिलने पर क्या बोले सोनू शूद, मीका सिंह और आर माधवन?

Advertisement

Advertisement

()