The Lallantop
Advertisement

शाहरुख की पठान का सुबह 6 बजे लगेगा पहला शो, पब्लिक डिमांड पर मेकर्स ने लिया फैसला

सुबह 6 बजे सिनेमाघर पहुंचने के लिए तैयार हो जाइए.

Advertisement
pic
22 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 23 जनवरी 2023, 12:45 AM IST)
pathaan-shahrukh-khan
पठान में शाहरुख खान
Quick AI Highlights
Click here to view more

Shahrukh Khan की फ़िल्म Pathaan की रिलीज़ के बस तीन दिन बचे हैं. जनता लहालोट है. फैन्स ने गदर मचा रखी है. #AskSRK में लोगों ने फिल्म के टिकट्स की लड़ियां पोस्ट कीं. कई जगहों पर शाहरुख फैन्स ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए पूरा थिएटर ही बुक कर लिया है. अब ऐसी ही एक और खबर है. इसमें कहा जा रहा है कि पब्लिक की भारी डिमांड पर प्रीमियम फॉर्मेट में 'पठान' के सुबह 6 बजे के शो रखे गए हैं.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक यशराज फिल्म्स ने 'पठान' को IMAX 2D, CGV 4DX 2D जैसे प्रीमियम फॉर्मेट में सुबह 6 बजे दिखाने का फैसला किया है. और ये फैसला जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए किया गया है. ज़्यादातर बॉलीवुड फिल्मों के लिए ऐसी दीवानगी कम देखी जाती है. हमने साउथ में ऐसा कई बार देखा है. रजनीकान्त जैसे सुपरस्टार्स की फिल्मों के लिए अर्ली मॉर्निंग के शोज रखे जाते हैं और जनता सुबह-सुबह लाइन लगा देती है. हालांकि अब ऐसा शाहरुख खान की फिल्म के साथ हो रहा है.

माना जा रहा है 'पठान' को पहले दिन 40 करोड़ के आसपास की ओपनिंग मिलेगी. और इस कमाई का एडवांस बुकिंग के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है. शाहरुख आजकल इसके प्रमोशन में लगे हुए हैं. अभी 21 जनवरी को ही उन्होंने #AskSRK के जरिए नमूना पेश किया. वहां उन्होंने तमाम फैन्स के सवालों के जवाब दिए. जवाब के साथ ही 'पठान' का प्रमोशन भी प्लगइन कर दिया. 

एक यूजर ने पूछा लिया कि कभी फैन्स का का रिऐक्शन जानने के लिए शाहरुख थिएटर में चुपके से अपनी ही फ़िल्म देखने गए हैं. शाहरुख ने जवाब भी दे दिया और 'पठान' का प्रमोशन भी कर दिया. उन्होंने लिखा:

नहीं, बहुत समय से ऐसा नहीं किया. फिर बहुत समय से कोई पिक्चर भी तो नहीं रिलीज़ हुई. शायद पठान के लिए ऐसा करूं. ये ऑडियंस से खचखच भरे हुए हॉल में ही देखी जाने वाली फ़िल्म है.

बीते दिनों 'पठान' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद से 'पठान' के प्रमोशन को लेकर पूछा गया था. उन्होंने कहा था कि 'पठान' का प्रमोशनल कैंपेन फिल्म की रिलीज़ के बाद शुरू होगा.

'पठान' से शाहरुख खान 4 साल के बाद वापसी कर रहे हैं. उन्होंने पिछले चार सालों में बहुत कम मौकों पर मीडिया और लोगों से मुलाकात की है. इसलिए लोगों में उन्हें देखने की भूख इससे ज़्यादा पहले कभी नहीं रही. 'पठान' को लेकर मार्केट में भयंकर बज़ बना है, उसमें इस चीज़ ने बहुत बड़ी भूमिका अदा की है.

इसके अलावा कुछ न कुछ रोज ऐसा होता रहता है, जिसकी वजह से 'पठान' चर्चा में बनी रहती है. रविवार की ही बात ले लीजिए. असम के सीएम हेमंता बिस्वा सरमा ने 22 जनवरी की सुबह एक ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने बताया कि शाहरुख का रात 2 बजे उन्हें कॉल आया. उन्होंने गुवाहाटी में फ़िल्म की स्क्रीनिंग को लेकर चिंता जाहिर की. मैंने उन्हें कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने का भरोसा दिलाया.

'पठान' में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी हैं. ये 25 जनवरी को रिलीज हो रही है. फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी होने वाला है. 

वीडियो: शाहरुख की 'पठान' के खिलाफ तोड़फोड़ के बाद गुजरात सरकार का ऐलान, सिनेमाघरों को सुरक्षा देगी पुलिस

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()