The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shahrukh khan pathaan is the fourth top grossing film in the world/avtar the way of water on third

भारत तो भारत शाहरुख की 'पठान' ने अमेरिका में भी गर्दा उड़ा दिया

'पठान' इस वीकेंड कमाई के लिहाज से विश्व में चौथे नंबर पर रही. पहली दो फिल्में चाइनीज हैं.

Advertisement
pic
30 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 30 जनवरी 2023, 07:32 PM IST)
Shahrukh-khan-shahrukh-khan
'पठान' का जलवा कायम है
Quick AI Highlights
Click here to view more

शाहरुख खान की 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी है. फिल्म ने सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में तगड़ी कमाई की है. पहले पांच दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 542 करोड़ है. भारत में ग्रॉस कलेक्शन 335 करोड़ और नेट कलेक्शन 280 करोड़ रहा. नेट और ग्रॉस में वही अंतर होता है, जो सीटीसी और इनहैंड सैलरी में होता है. बाक़ी किसी दिन हम बॉक्स ऑफिस के पूरे तामझाम पर एक अलग स्टोरी करेंगे. अभी मुद्दे पर लौटते हैं.

पहले वीकेंड में पठान (5 दिन में)

- वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन: ₹ 542 करोड़ 
- ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन:  ₹ 207 करोड़ 
- इंडियन ग्रॉस कलेक्शन: ₹ 335 करोड़
- इंडियन नेट कलेक्शन: ₹ 280 करोड़

'पठान' की ओवरसीज कमाई 207 करोड़ हो चुकी है. माने जितना पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन नहीं हो पा रहा था, उससे ज़्यादा तो 'पठान' ने ओवरसीज में कमा लिया .वो भी सिर्फ 5 दिन में.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक फिल्म नॉर्थ अमेरिका में इस वीकेंड पांचवें नंबर पर रही. पहले नंबर पर अवतार: द वे ऑफ वॉटर रही. 'पठान' ने सिर्फ 695 स्क्रीन्स पर लगने के बावजूद पहले वीकेंड में कुल 48 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया.

नॉर्थ अमेरिका में (बॉक्स ऑफिस)

1) अवतार: द वे ऑफ वॉटर - 128 करोड़ 
2) पुस इन बूट्स: द लैस विश - 86 करोड़ 
3) अ मैन कॉल्ड ओटो - 55 करोड़
4)  M3GAN : 52 करोड़ 
5) पठान - 48 करोड़

रमेश बाला के अनुसार फिल्म न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में 'अवतार-2' के बाद दूसरे नंबर पर रही. न्यूजीलैंड में ‘अवतार-2’ ने 06 करोड़ कमाए, जबकि पठान ने 4 करोड़ की कमाई की.  ऑस्ट्रेलिया में अवतार ने 26 करोड़ कमाए, पठान ने 17 करोड़ की कमाई की.  

- न्यूजीलैंड

1) अवतार: द वे ऑफ वॉटर - 06 करोड़ 
2) पठान: 4 करोड़

- ऑस्ट्रेलिया

1) अवतार: द वे ऑफ वॉटर - 26 करोड़ 
2) पठान: 17 करोड़

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक 'पठान' 27 से 29 जनवरी के बीच कमाई के लिहाज से विश्व में चौथे नंबर पर रही. इस दौरान फिल्म ने कुल 440 करोड़ कमाए. पहले और दूसरे नंबर पर दो चाइनीज फिल्में रहीं. तीसरे पर ‘अवतार-2’ और चौथे पर ‘पठान’ रही.

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस (27 से 29 जनवरी) 

1) फुल रिवर रेड (चाइनीज)- 11,73 करोड़ 
2) द वान्डरिंग अर्थ 2 (चाइनीज) - 864 करोड़ 
3) अवतार: द वे ऑफ वॉटर- 472 करोड़ 
4) पठान: 440 करोड़

इतना सब तामझाम, जो हमने आपको बताया. इससे ये समझ तो आ ही गया कि 'पठान' ने न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में हल्ला मचा दिया है. शाहरुख खान ने बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस में दोबारा जान फूंक दी है. आगे ऐसी ही कमाई का ट्रेंड जारी रहा, तो 'पठान' भारतीय इतिहास में सबसे ज़्यादा पैसा पीटने वाली 'बाहुबली 2 और KGF 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है.

'पठान' में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं. फिल्म में डिम्पल कपाड़िया और आशुतोष राणा जैसे कलाकार भी हैं. सलमान खान के कैमियो ने तो जनता का दिल जीत लिया. फिल्म को डायरेक्ट किया है सिद्धार्थ आनंद ने.

वीडियो: 'पठान' की सफलता पर, शाहरुख ने सलमान खान के फैंस को खुश कर दिया

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()