The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shahrukh Khan Pathaan box office collection can beat bahubali 2 in coming days

पठान की रफ़्तार और तेज़ हुई, 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड को खतरा

'पठान' जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है.

Advertisement
pic
13 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 13 फ़रवरी 2023, 06:33 PM IST)
shahrukh-khan-pathaan
शाहरुख खान ने जलवा काट किया
Quick AI Highlights
Click here to view more

शाहरुख खान की 'पठान' हर दिन के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म अभी तक भारत में 'दंगल' के टोटल कलेक्शन को पछाड़ चुकी है. KGF 2 के हिंदी वर्जन को भी फिल्म पीछे छोड़ चुकी है. बस 'बाहुबली 2' के हिंदी वर्जन का कलेक्शन बचा है. फिल्म जिस तरह से कमा रही है, जल्द ही उस माइलस्टोन को भी पार कर जाएगी. 'पठान' ने तीसरे रविवार यानि 19वें दिन भी बढ़िया कमाई की. 12 फरवरी को फिल्म ने कुल 12.60 करोड़ की कमाई की. ये तीसरे सप्ताह के तौर पर बहुत अच्छा नंबर है. फिल्म ने बीते वीकेंड कुल 29 करोड़ से ज़्यादा का बिजनेस किया. फिल्म ने शुक्रवार को 5.75 करोड़ बटोरे थे. शनिवार को 11 करोड़ का कलेक्शन किया था.

पठान का वीकेंड कलेक्शन(हिंदी): 29 करोड़+
शुक्रवार (10 फरवरी): 5.75 करोड़ 
शनिवार (11 फरवरी): 11 करोड़ 
रविवार(12 फरवरी): 12.60 करोड़

ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के मुताबिक 'पठान' तीसरे सोमवार को 475 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. 'पठान' अब तक भारत में 471.5 करोड़ कमा चुकी है. फिल्म तेज़ी से 500 करोड़ कलेक्शन की ओर बढ़ रही है.

'पठान' का तमिल और तेलुगु का इस वीकेंड कुल कलेक्शन 80 लाख के आसपास रहा. फिल्म ने बीते रविवार 40 लाख का कलेक्शन किया. शुक्रवार को 15 लाख और शनिवार को तमिल-तेलुगु में फिल्म ने 25 लाख कमाए. फिल्म अब तक तमिल-तेलुगु में करीब 17.20 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है.

वीकेंड तेलुगु और तमिल कलेक्शन: 80 लाख 
शुक्रवार ( 10 फरवरी): 15 लाख 
शनिवार (11 फरवरी): 25 लाख 
रविवार (12 फरवरी): 40 लाख

फिल्म ने हिंदी, तमिल और तेलुगु के कलेक्शन को मिलाकर नेट 489.05 करोड़ कमाए हैं. जबकि 'पठान' का ग्रॉस कलेक्शन 588 करोड़ हो चुका है. फिल्म का 19वें दिन तक ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 358 करोड़ हो गया है. फिल्म वर्ल्डवाइड अबतक कुल 946 करोड़ कमा चुकी है. शाहरुख खान की फिल्म 'बाहुबली 2' के हिंदी वर्जन की कमाई 511 करोड़ का पीछा कर रही है. अगले हफ्ते फिल्म इसको सरपास भी कर सकती है. इसके बाद फिल्म भारत में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी वर्जन वाली फिल्म बन जाएगी. वर्ल्डवाइड सबसे ज़्यादा कमाऊ फिल्म 'पठान' के लिए बनना बहुत ज़्यादा मुश्किल है. इसके लिए फिल्म को दंगल के 2000 करोड़ से ज़्यादा के कलेक्शन को पीछे छोड़ना पड़ेगा. जो लगभग असंभव है. हालांकि असंभव तो कुछ नहीं है. इतना ज़रूर है फिल्म अगले कुछ दिनों में 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी.

'पठान' में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं. फिल्म में डिम्पल कपाड़िया और आशुतोष राणा जैसे कलाकार भी हैं. सलमान खान के कैमियो ने तो जनता का दिल जीत लिया. फिल्म को डायरेक्ट किया है सिद्धार्थ आनंद ने.

वीडियो: शाहरुख खान की 'पठान' की कमाई 18 दिन बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रही

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()