मेट गाला में पहली बार पहुंचे शाहरुख खान क्या बोले?
Shahrukh Khan, Met Gala में पहुंचने वाले पहले बॉलीवुड मेल एक्टर बने. उन्होंने बताया कि डिज़ाइनर Sabyasachi Mukherjee ने उन्हें यहां आने के लिए मनाया.

Shahrukh Khan Met Gala 2025: Shahrukh Khan का Met Gala में धमाकेदार डेब्यू हो चुका है. न्यूयॉर्क के Metropolitan Museum में हुए मेट गाला के रेड कार्पेट पर शाहरुख, डिज़ाइनर Sabyasachi के बनाए ब्लैक सूट में पहुंचे थे. जहां से उनके लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. लोगों को उनका अपीरियंस, उनका लुक भा गया है.
शाहरुख के ब्लैक आउटफिट से अलग उनकी पहनी हुई ज्वैलरी की खूब तारीफ हो रही है. उनके गले में लटका K लॉकेट लोगों का अटेंशन खींच ले गया. शाहरुख पहले बॉलीवुड मेल एक्टर हैं जिन्होंने मेट गाला में हिस्सा लिया. जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने बॉलीवुड में एक नया इतिहास बनाया है, इसपर क्या कहना चाहते हैं? तो शाहरुख बोले,
शाहरुख ने बताया अपने बच्चों की वजह से मेट गाला में आए
शाहरुख ने बताया कि उनके बच्चे मेट गाला में उनके डेब्यू को लेकर बहुत उत्साहित थे. शाहरुख बोले,
शाहरुख ने बताया कि उन्होंने सब्यसाची से कहा था कि वो मेट में सिर्फ सफेद या काला आउटफिट ही पहनेंगे. जिसके बाद सब्य ने उनका लॉन्ग सूट डिज़ाइन किया. जिसमें वो बहुत सहज महसूस कर रहे हैं. सब्यसाची ने कहा,
ख़ैर, मेट गाला में इस बार कियारा आडवाणी, दिलजीत दोसांझ, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी पहुंचे थे. इन सितारों के अलावा भी फैशन की इस सबसे बड़ी शाम में दुनिया भर से कई सितारे अपना जलवा बिखेरने पहुंचे थे. जिसनी ड्रेस और उनके लुक को लेकर चर्चा हो रही है.
वीडियो: शाहरुख खान कैसे बने बॉलिवुड के बादशाह, उन्होंने खुद बताया है

.webp?width=60)

