The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shahrukh Khan old video goes viral where he asking Priyanka Chopra to marry him

शाहरुख खान का वीडियो वायरल, जिसमें वो प्रियंका चोपड़ा से शादी करने के लिए पूछ रहे हैं

ये 2009 का वीडियो है, तब मीडिया और टैबलॉयड्स में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी तमाम किस्म की खबरें छपा करती थीं.

Advertisement
pic
16 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 16 अगस्त 2023, 04:29 PM IST)
shahrukh khan, priyanka chopra, marry me video,
उस वायरल वीडियो में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा.
Quick AI Highlights
Click here to view more

इन दिनों सोशल मीडिया पर Shahrukh Khan का एक वीडियो चल रहा है. इसमें शाहरुख, Priyanka Chopra के लिए एक गाना गा रहे हैं. गाने के आखिर में वो उनसे पूछते हैं कि क्या वो उनसे शादी करेंगी. इस वीडियो में A.R. Rahman से लेकर LK Advani, P. Chidambaram, Narayana Murthy और Karan Johar जैसे लोग नज़र आ रहे हैं. और सभी थोड़े असहज नज़र आ रहे हैं. अब इस वीडियो को अलग-अलग इंटरप्रेटेशन के साथ सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है. कोई कह रहा है कि अगर ये चीज़ शाहरुख के अलावा कोई और स्टार करता, तो पूरा फेमिनिस्ट गैंग उसके पीछे पड़ जाता. वहीं दूसरे तबके का मानना है कि Jawan की रिलीज़ से पहले ये शाहरुख को बदनाम करने की साज़िश है.

पहले आप ये वीडियो और उस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखिए. वायरल होने के बाद अचानक से ये वीडियो इंटरनेट से डिलीट होने लगा है. अगर आप इन ट्वीट्स में वो वीडियो नहीं देख पा रहे, तो यहां क्लिक करें.

ये वायरल वीडियो है 2009 का. NDTV का सालाना इवेंट Indian of the Year चल रहा था. उस साल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ये अवॉर्ड रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा को मिला था. प्रियंका किन्हीं वजहों से इस इवेंट में इन-पर्सन शरीक नहीं हो सकीं. मगर वो वीडियो कॉलिंग के सहारे इस इवेंट का हिस्सा बनी थीं. जब उन्हें ये अवॉर्ड दिया गया, तो शाहरुख ने उनके साथ थोड़ी बातचीत शुरू की. शाहरुख ने पहले कहा कि वो जानते हैं कि प्रियंका बहुत अच्छा गाती हैं. मगर उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वो प्रियंका चोपड़ा से गवा सकें. इसलिए वो गाना गाकर प्रियंका से एक सवाल पूछते हैं. जिसका जवाब भी वो गाने में ही चाहते हैं.  इसके बाद शाहरुख पॉपुलर रॉक बैंड The Beatles का गाना Let it be गाते हैं. फिर बीच में उसके लिरिक्स बदलकर कहते हैं- 'मैरी मी, मैरी मी, मैरी मी'. इसके बाद वो प्रियंका से अपने सवाल का जवाब पूछते हैं. तब प्रियंका कहती हैं-

"इस सवाल का जवाब गाने में ही नहीं, वर्ड्स में भी नहीं होगा."

इसके बाद शाहरुख कहते हैं कि अगर वो जवाब नहीं दे सकती, तो अपने होंठ से एक वल्गर इशारा ही कर दें. इसके बाद वो अपने मुंह से चूमने की आवाज़ निकालते हैं. इस पर प्रियंका कहती हैं-

"ये नेशनल टेलीविज़न के लिए काफी वल्गर है."

इसके बाद शाहरुख कहते हैं कि उन्हें खुद को सबके सामने और शर्मिंदा नहीं करना चाहिए. प्रियंका को थैंक यू बोलकर वो बातचीत खत्म कर देते हैं. ये वीडियो देखकर आप समझ सकते हैं कि हल्के-फुल्के मिज़ाज से की हुई चीज़ है. मगर ये उन दिनों की बात है, जब मीडिया और टैबलॉयड में शाहरुख और प्रियंका को लेकर खबरें छपा करती थीं. इसलिए जनता इस वीडियो के अलग-अलग मायने निकाल रही है. शाहरुख अपने कई इंटरव्यूज़ में खुद स्वीकार कर चुके हैं कि प्रियंका चोपड़ा उनकी अच्छी दोस्त थीं. इसके अलावा उन्होंने इस विषय पर कोई बात नहीं की. न ही प्रियंका ने इस मामले में कुछ कहा.

प्रियंका और शाहरुख, 'डॉन' और 'डॉन 2' जैसी फिल्म में साथ काम कर चुके हैं. इसके अलावा प्रियंका शाहरुख की दो फिल्में, 'बिल्लू' और 'ओम शांति ओम' के गानों में दिखाई दे चुकी हैं. उसके बाद उन्होंने अब तक साथ काम नहीं किया है.  

शाहरुख खान आने वाले दिनों में 'जवान' नाम की फिल्म में दिखने वाले हैं. इसमें उनके साथ नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं. फिल्म को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है. वहीं आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' में दिखी थीं. अब वो इद्रिस एल्बा और जॉनसीना के साथ  Heads of State नाम की फिल्म में काम कर रही हैं. 

वीडियो: जवान: 'चलेया' गाने में शाहरुख खान और नयनतारा ने 'जिंदा बंदा' से क्या अलग किया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()