The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shahrukh Khan introduces himself at Met Gala 2025 as foreign media fails to Recognise him

पहली बार मेट गाला में पहुंचे शाहरुख खान से विदेशी मीडिया ने पूछा, "आप कौन?"

मगर Shahrukh Khan के जवाब ने मजमा लूट लिया. Met Gala 2025 के लाइव स्ट्रीम में भी शाहरुख को सिर्फ 5 सेकंड के लिए दिखाया गया. इस बात से उनके फैन्स खफा हैं.

Advertisement
Shahrukh Khan at met gala 2025
भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार कोई मेल एक्टर मेट गाला इवेंट में शरीक हुआ.
pic
अंकिता जोशी
6 मई 2025 (अपडेटेड: 6 मई 2025, 05:33 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Met Gala 2025. दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट. इस बार ये भारत के लिए बेहद ख़ास था. क्योंकि पहली बार इस इवेंट में भारत से एक मेल एक्टर ने इसमें हिस्सा लिया. वो एक्टर हैं Shahrukh Khan. वो इस इवेंट में हिस्सा लेने वाले भारतीय सिनेमा इतिहास के पहले मेल स्टार बने. मशहूर फैशन डिज़ाइनर Sabyasachi Mukherjee के बनाए ब्लैक आउटफिट में शाहरुख मेट गाला के रेड कार्पेट पर आए. मगर यहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जो उन्होंने सोचा नहीं होगा. विदेशी मीडिया/पैपराजी ने उनसे पूछ लिया- “आप कौन?” हालांकि शाहरुख ने खुद को इंट्रोड्यूस करने के बाद उन्हें करार जवाब दिया.   

Image embed

मेट गाला के रेड कार्पेट पर तमाम विदेशी पत्रकारों के बीच जैसे ही उन्होंने अपना सिग्नेचर पोज़ दिया, एक पत्रकार ने उनसे खुद को इंट्रोड्यूस करने को कहा. शाहरुख भी चौंक गए और बोले - “हाय, मैं शाहरुख हूं.” ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फिर शाहरुख ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में इसका बदला भी ले लिया. उन्होंने इस बातचीत में आगे बताया कि उन्हें भी मेट गाला के बारे में नहीं पता था. उन्हें कुछ महीने पहले ही इसका पता चला. 

इसके बाद शाहरुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक महिला उन्हें रेड कार्पेट से साइड होने को कह रही है. वोग मैग्ज़ीन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी. इसमें भी शाहरुख खान को सिर्फ 5 सेकंड का स्क्रीनटाइम दिया गया. फैन्स का मानना है कि ये शाहरुख के कद के सुपरस्टार के साथ नाइंसाफी है. 

Image embed

 इस घटना पर लगातार फैन्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं. सोशल मीडिया पोस्ट्स के मुताबिक शाहरुख के फैन्स को सब्यसाची का बनाया आउटफिट इस इवेंट के लेवल का नहीं लगा.  

सब्यसाची ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शाहरुख और उनके मेट गाला लुक के बारे में पोस्ट डाली. लिखा, 

Image embed

हालांकि फैन्स का कहना इसके बिल्कुल उलट है. उनके मुताबिक सब्यसाची ने शाहरुख के लिए बहुत ही बेसिक और कैजुअल आउटफिट बनाया. वो सब्यसाची से निराश नज़र आए. एक फैन ने लिखा,

Image embed

एक फैन ने दिलजीत दोसांझ के लुक की तारीफ़ करते हुए लिखा,

Image embed

शाहरुख के एक और फैन ने लिखा-

Image embed

शाहरुख के गले में K लिखे नेकलेस पर कमेंट करते हुए एक और फैन ने लिखा -

Image embed

Image embed
शाहरुख का लुक फैंस को पसंद नहीं आया. उन्होंने सोशल मीडिया पर निराशा व्यक्त की. 

क्या पहना शाहरुख खान ने ? 

मेट गाला 2025 की थीम थी- Superfine: Tailoring Black Style. जो कि कोलंबिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर मोनिका ए. मिलर की किताब Slaves to Fashion से प्रेरित है. इसके मुताबिक सब्यसाची ने शाहरुख खान के लिए जो आउटफिट बनाया, उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डीकोड किया. उनके मुताबिक शाहरुख ने ब्लैक वेस्ट, जैकेट और पैंट्स को तस्मैनियन ऊन से बने इलॉन्गेटेड फ्लोर लेंथ कोट के साथ पहना. शाहरुख ने बहुत सारी जूलरी पहनी जिनमें एक था K अक्षर का पेंडेंट. ये लॉकेट ध्यान खींचने वाला रहा. शाहरुख किंग खान के नाम से मशहूर हैं. उन्होंने SRK लिखा हुआ नेकलेस भी पहना. शाहरुख के लुक में एक छड़ी भी शामिल थी जिसका हेड टाइगर हेड जैसा बनाया गया. ये 18 कैरेट गोल्ड से बना था. इसमें अलग अलग बेशकीमती पत्थर और हीरे जड़े हुए थे.

Image embed

 क्या है Met Gala?

दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित फैशन इवेंट. ये बेसिकली महंगे टाइप का फंडरेज़िंग इवेंट है. इससे जो पैसा जमा होता है, वो मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट्स एंड कॉस्ट्यूम इंस्टिट्यूट को चला जाता है. मेट गाला हर साल मई के पहले सोमवार को होता है. हर साल अलग थीम होती है. लोग उसी के हिसाब से कपड़े पहनकर आते हैं. 

कौन करवाता है ये इवेंट?

इस इवेंट को ऑर्गनाइज़ करवाती है वोग मैग्ज़ीन (Vogue Magazine). फिलहाल इस लीडिंग फैशन मैग्ज़ीन की एडिटर-इन-चीफ हैं अना विंटो (Anna Wintour). सारा इंतज़ाम इन्हीं की देख-रेख में हुआ. जो भी स्टार्स या मॉडल मेट गाला में आते हैं, वोग मैग्ज़ीन और उसके कवर पर उनकी फोटो छपती है. कुछ लोगों का इंटरव्यू भी होता है, जिसे वोग मैग्ज़ीन में छापा जाता है.

बहरहाल, मेट गाला में इस बार भारत की ओर से शाहरुख खान के अलावा कियारा आडवाणी, दिलजीत दोसांझ, प्रियंका चोपड़ा, मनीष मल्होत्रा और ईशा अंबानी भी पहुंची थीं.  

वीडियो: शाहरुख खान कैसे बने बॉलिवुड के बादशाह, उन्होंने खुद बताया है

Advertisement

Advertisement

()