The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shahrukh Khan got irked when a fan tried to take selfie with him on Mumbai Airport

मुंबई एयरपोर्ट पर फैन के हाथ पकड़ने पर भड़के शाहरुख खान, वीडियो वायरल

इस वीडियो में शाहरुख को शांत कराते नज़र आ रहे हैं आर्यन खान.

Advertisement
pic
8 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 8 अगस्त 2022, 04:07 PM IST)
shahrukh-khan
वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब में शाहरुख खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more

देश-दुनिया की तमाम फिल्मी खबरों का वन स्टॉप डेस्टिनेशन. द सिनेमा शो. आइए आज की खबरों पर बात करें-

1. वैक्स म्यूज़ियम के फाउंडर की बायोपिक बनाएंगे एंडी सर्किस

मशहूर फिल्म एक्टर और फिल्ममेकर एंडी सर्किस मैडम टुसॉ वैक्स म्यूज़िक की फाउंडर मैरी टुसॉ की बायोपिक बनाने जा रहे हैं. मैरी की लाइफ पर एक बायोग्राफिकल वेब सीरीज़ प्लान की गई है. Madame! नाम से बन इस सीरीज़ को एंडी सर्किस ही प्रोड्यूस और डायरेक्ट करेंगे.

2. शेफाली शाह स्टारर 'डेल्ही क्राइम 2' का ट्रेलर आया

शेफाली शाह और रसिका दुग्गल स्टारर वेब सीरीज़ 'डेल्ही क्राइम' के दूसरे सीज़न का ट्रेलर आ गया है. इस बार सीरीज़ में एक गैंग की कहानी दिखाई जाएगी, जिसे DCP वर्तिका अपनी टीम के साथ पकड़ने की कोशिश में लगी हुई हैं. Delhi Crime 2 26 अगस्त स नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होनी शुरू होगी.

3.  विकी कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग हुई शुरू

विकी कौशल की मेघना गुलज़ार डायरेक्टेड फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग शुरू हो चुकी है. ये फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की कहानी है. इसमें विकी के साथ फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा जैसे एक्टर्स भी काम कर रहे हैं.

4. फैन के हाथ पकड़ने पर भड़के शाहरुख, वीडियो वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है. ये एयरपोर्ट का वीडियो है, जिसमें शाहरुख अपने बच्चों आर्यन और अबराम के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिख रहे हैं. इतने में एक फैन आकर शाहरुख का हाथ पकड़कर सेल्फी लेने लगता है. शाहरुख फटाक से उसका हाथ झटक देते हैं. इस घटना के दौरान आर्यन शाहरुख को शांत कराते नज़र आ रहे हैं.

5. धनुष की नई फिल्म Thiruchitrambalam का ट्रेलर आउट

धनुष की आगामी फिल्म 'थिरुचित्रांबलम' का ट्रेलर आ गया है. ये एक म्यूज़िकल ड्रामा फिल्म है. मित्रान जवाहर डायरेक्टेड इस फिल्म में धनुष के साथ राशि खन्ना, नित्या मेनन और प्रकाश राज जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं. ये फिल्म 18 अगस्त को रिलीज़ होने जा रही है.

6. सलमान खान दुबई के मॉल में घूमते दिखे, पब्लिक को तरस आ गया

सलमान खान दुबई के मॉल में घूमते दिखे. मगर उनके साथ एक जत्था चल रहा था. जान से मारने की धमकियों के बीच सलमान आगाह हो गए हैं. अब पब्लिक इस वीडियो पर कमेंट करके कह रही है कि क्या लाइफ है यार आदमी की. वो खुलकर घूम तक नहीं पा रहे.

7. फहाद फासिल की नई फिल्म 'मलयनकुंजु' प्राइम वीडियो पर आएगी

फहाद फासिल की नई मलयालम फिल्म 'मलयनकुंजु' आ रही है. इसमें फहाद के साथ राजिश विजयन और इंद्रांस जैसे एक्टर्स नज़र आएंगे. साजिमन प्रभाकर डायरेक्टेड ये फिल्म 11 अगस्त को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी. 

Advertisement

Advertisement

()