13वें दिन भी 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर फोड़ दिया
फिल्म ने 13वें दिन सोमवार को इंडिया में करीब 9.50 करोड़ का बिजनेस किया.
.webp?width=210)
एंटरटेनमेंट की खबरों का इकलौता पता, दी सिनेमा शो:
1) ग्रैमी पहुंचे बेन अफ्लेक दुनिया के लिए मीम मटेरियल बन गए
अमेरिकन ऐक्टर और फिल्ममेकर बेन अफ्लेक ग्रैमी अवॉर्ड में अपनी वाइफ जेनिफर लोपेज के साथ पहुंचे थे. वहां से उनकी तस्वीरें आईं और जनता ने मीम बनाने शुरू कर दिए. दरअसल वो हर तस्वीर में उदास दिख रहे हैं. किसी में भी हंस नहीं रहे हैं. बाक़ी सभी मुस्कुरा रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि इस सज्जन को क्या तकलीफ है भाई!
2) 13वें दिन भी 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर फोड़ दिया
शाहरुख खान की 'पठान' अब अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है. इसके बावजूद फिल्म ने 13वें दिन सोमवार को इंडिया में करीब 9.50 करोड़ का बिजनेस किया. यानी सोमवार के बाद इसका कलेक्शन भारत में 438.5 करोड़ हो गया है. फिल्म ने KGF 2 के हिंदी वर्जन की 434.7 करोड़ कमाई को सरपास कर दिया है.
3) 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई थलपति की 'वारिसु'
थलपति विजय की फिल्म 'वारिसु' ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ कमा लिए हैं. ये जानकारी फिल्म बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस श्री वेंकटेश्वर क्रीएशन ने ट्वीट के जरिए दी.
4) 'मुझे अपने दौर की एरोगेंट हीरोइन्स में गिना जाता था' - रवीना
रवीना टंडन ने बताया है कि उन्हें अपने दौर की सबसे एरोगेंट हीरोइन्स में गिना जाता था. क्योंकि वो मेकर्स की कही हर बात नहीं मानती थीं. अपना कंफर्ट चुनती थीं. बकौल रवीना, उन्होंने शुरू में ही ये क्लियरकर दिया था कि वो फिल्मों में स्विमिंग कॉस्ट्यूम नहीं पहनेंगी. न ही ऑनस्क्रीन किसिंग सीन करेंगी. फूहड़ डांस स्टेप्स करने से भी वो साफ इन्कार कर देती थीं.
5) "धर्मांध भौंकते हैं, काटेंगे नहीं": प्रकाश राज, बॉयकॉट 'पठान' पर
बॉयकॉट पठान का मसला अब पुराना हो गया है. फिल्म रिलीज़ होकर हिट भी हो गई है. पर इस पर बयान आते रहते हैं. अब प्रकाश राज ने इस पर बात करते हुए कहा है: "वो 'पठान' को बैन करना चाहते हैं. फिल्म 700 करोड़ कमा चुकी है. ये बेवकूफ-धर्मांध लोग जो 'पठान' को बैन करना चाहते हैं, नरेंद्र मोदी फिल्म को नहीं चला सके. फिल्म ने सिर्फ 30 करोड़ कमाए. ये लोग सिर्फ भौंकते है, काटते नहीं हैं. सिर्फ साउन्ड पल्यूशन."
वीडियो: सलमान खान ने जिस स्कार्फ से 'पठान' को बचाया, उसे शाहरुख खान ने अपने पास रख लिया

.webp?width=60)

