The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shahrukh Khan film Don 3 confirmed by Ritesh Sidhwani, Farhan Akhtar scripting the film

शाहरुख फैन्स के लिए खुशखबरी! 'डॉन 3' को लेकर क्या बड़ा अपडेट आया?

बताया जा रहा है कि शाहरुख जुलाई में बड़ी फिल्म साइन करने वाले हैं. उसे 'डॉन 3' से जोड़ा जा रहा है.

Advertisement
don 3 shah rukh khan farhan akhtar
फरहान ने पहले भी 'डॉन 3' की कहानी लिखी थी. लेकिन शाहरुख को पसंद नहीं आई. फोटो - इंस्टाग्राम
pic
यमन
14 मई 2023 (Updated: 14 मई 2023, 04:43 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Shah Rukh Khan की फिल्म Don 3 बन रही है. पहले मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से ये कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन अब फिल्म के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है. फरहान अख्तर और शाहरुख खान से लगातार ‘डॉन 3’ के बारे में पूछा जाता. हालांकि वो साफ जवाब देने से कतराते. रितेश ने अब बताया कि फरहान फिल्म की कहानी लिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी को लेकर उनको कोई जानकारी नहीं है. 

रितेश प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट में फरहान के पार्टनर हैं. उन्होंने PTI को बताया,

जब तक मेरे पार्टनर (फरहान अख्तर) लिखना खत्म नहीं कर देते तब तक हम कुछ नहीं करने वाले. अभी वो अपनी स्क्रिप्ट पूरी करने में लगे हुए हैं. हम सब भी ‘डॉन’ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. 

don 3 movie
‘डॉन 2’ के एक सीन में शाहरुख और प्रियंका. फोटो - IMDB

ये पहला मौका है जब किसी ऑफिशियल सोर्स ने खुद कुबूल किया है. कि ‘डॉन 3’ बनेगी. 2011 में ‘डॉन 2; आई थी. उसके बाद से समय-समय पर खबर उठती रही कि ‘डॉन 3’ की कहानी ये होगी. ये फलां-फलां साल में रिलीज़ होगी. बॉलीवुड हंगामा की एक पुरानी रिपोर्ट ने दावा किया था कि फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ की स्क्रिप्ट पूरी कर ली. उसे लेकर वो शाहरुख के पास गए. शाहरुख को कहानी बिल्कुल भी पसंद नहीं आई. उन्होंने स्क्रिप्ट रिजेक्ट कर दी. बताया जा रहा है कि फरहान ने नए सिरे से कहानी पर काम करना शुरू किया. 

साल 2017 में रितेश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो लोग ‘डॉन 3’ को लेकर कुछ आइडियाज़ पर काम कर रहे हैं. सब कुछ पुख्ता होने के बाद ही अनाउंसमेंट करेंगे. लग रहा है कि वो आइडिया कारगर साबित नहीं हुआ. ‘डॉन 3’ कब आएगी, इस पर रितेश ने कुछ नहीं कहा है. उनका कहना है कि फिल्म बनेगी ज़रूर. लेकिन वो अभी इसकी कोई टाइमलाइन नहीं बता सकते. 

Box Office Worldwide में छपी रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख जुलाई के महीने में एक बड़ी फिल्म साइन करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि ये फिल्म ‘डॉन 3’ हो सकती है. बीते साल ‘डॉन 3’ की कास्ट को लेकर भी बड़ा अपडेट आया था. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में शाहरुख के साथ अमिताभ बच्चन भी नज़र आएंगे. इनके अलावा रणवीर सिंह भी फिल्म में कैमियो कर सकते हैं. कुछ फैन थ्योरीज़ ने ऋतिक रोशन का नाम भी फिल्म से जोड़ा. इनमें से कितनी बातें सही साबित होती हैं, ये कुछ समय बाद ही पता चलेगा.       
 

वीडियो: 'डॉन 2' के सेट पर फरहान ने शाहरुख खान को स्क्रिप्ट में लिखा डायलॉग बोलने को कहा, तो ये जवाब मिला

Advertisement

Advertisement

()