'पीकू' वाले शूजीत सरकार की अगली फिल्म में काम कर रहे हैं शाहरुख खान?
Shahrukh Khan और Shoojit Sircar एक स्पेशल प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं. मगर इसमें एक ट्विस्ट है.
.webp?width=210)
2023 में तीन-तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद 2024 में Shahrukh Khan की कोई फिल्म नहीं आई. उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर कई तरह की रिपोर्ट्स आती रहती हैं. शाहरुख ने इशारों में King की अनाउंसमेंट भले ही कर दी हो मगर इसकी शूटिंग को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है. ताज़ा जानकारी ये है कि शाहरुख, Shoojit Sircar के डायरेक्शन में काम कर रहे हैं.
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से शाहरुख को मुंबई के महबूब स्टूडियो के बाहर देखा जा रहा है. अनुमान था कि शाहरुख, शूजीत की अगली फिल्म में दिखाई दे सकते हैं. इसी के लुक टेस्ट के लिए वो स्टूडियो में जा रहे हैं. मगर मिड डे के मुताबिक शाहरुख एक बिस्कुट के ऐड शूट में व्यस्त हैं. जिसे शूजीत सरकार डायरेक्ट कर रहे हैं.
सेट से शाहरुख खान की कुछ तस्वीर भी सामने आई थी. जिसमें शाहरुख एप्रन पहने किचन में खड़े दिख रहे हैं. इन फोटोज़ पर सोर्स ने मिड डे को बताया,
हालांकि जिस तस्वीर की यहां बात हो रही है वो इंटरनेट से डिलीट हो चुकी है. ख़ैर, शूजीत सरकार की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' को क्रिटिक्स ने बहुत पसंद किया. अभिषेक बच्चन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ढंग की कमाई नहीं की. लेकिन ओटीटी पर आने के बाद लोगों ने इसकी तारीफ की. इसके अलावा शूजीत को 'सरदार उधम', 'अक्टूबर', 'पीकू' और ‘गुलाबो-सिताबो’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है.
उधर, शाहरुख खान की बात करें तो जल्द ही 'किंग' की शूटिंग चालू कर सकते हैं. इस मूवी में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी होंगी. इस फिल्म को पहले सुजॉय घोष डायरेक्ट करने वाले थे. मगर अब इसे 'पठान' बनाने वाले सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे. फिल्म में शाहरुख और सुहाना के अलावा अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा भी काम कर रहे हैं. इसकी शूटिंग मार्च के अंत तक शुरू हो सकती है. उसके बाद शाहरुख ‘पठान 2’ पर जुटेंगे.
वीडियो: शाहरुख का कमबैक करवाने वाले सिद्धार्थ आनंद की कहानी, जिनकी बातें सुनकर सलमान उछल पड़े थे!

.webp?width=60)

