शंकर की मेगा बजट फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं शाहरुख खान और थलपति विजय?
खबरें हैं कि शाहरुख और विजय की इस फिल्म का बजट चार 'बाहुबली' के बराबर होगा. दो प्रोडक्शन कंपनियां मिलकर पैसा लगाएंगी.

धमाकेदार खबर आ रही है. Pathaan और Varisu की भयंकर सफलता के बाद Shahrukh Khan और Thalapathy Vijay साथ आ सकते हैं. Shankar इन दोनों सुपरस्टार्स को लेकर एक फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं. जिसका बजट 'बाहुबली' के चार गुना होने की बात कही जा रही है.
ट्रैक टॉलीवुड डॉट कॉम में छपी एक रिपोर्ट की मानें, तो डायरेक्टर शंकर एक मेगा बजट फिल्म बनाना चाहते हैं. मगर उनकी ये फिल्म मल्टी-स्टारर होगी. इसके लिए उन्होने कई एक्टर्स के कॉम्बिनेशन ट्राय किए. मगर उनका मन शाहरुख और थलपति विजय पर ठहरा हुआ है. वैसे भी इन दिनों दो हीरो वाली फिल्मों का मौसम चल रहा है. RRR में राम चरण और NTR जूनियर ने काम किया. 'पठान' में थोड़ी ही देर के लिए सही मगर शाहरुख खान और सलमान खान नज़र आए. कहा जा रहा है कि YRF इन दोनों सुपरस्टार्स को लेकर एक फुल फ्लेज्ड फिल्म प्लान कर रही है. सिद्धार्थ आनंद ऋतिक रौशन और प्रभास के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसे मैत्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस करेगी. और अब शाहरुख खान और थलपति विजय के साथ आने की चर्चा शुरू हो गई है.
कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि शंकर की इस फिल्म को लेकर बातचीत शुरू हो चुकी है. शंकर की ये फिल्म पानी के भीतर घटने वाली साइंस फिक्शन फिल्म बताई जा रही है. सुनकर ये आइडिया थोड़ा-थोड़ा 'अवतार- द वे ऑफ वॉटर' जैसा साउंड कर रहा है. मगर इस फिल्म और उसकी कहानी को जज करने के लिहाज़ से ये बहुत जल्दी है. खैर, इस फिल्म का बजट 1000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. जिसे प्रोड्यूस करने के लिए दो प्रोडक्शन कंपनियां साथ आ सकती हैं. क्योंकि एक कंपनी के लिए इतना बड़ा रिस्क लेना आसान नहीं होगा.
हालांकि अभी सिर्फ खबरें आई हैं. ऑफिशियल कुछ नहीं है. क्योंकि डायरेक्टर शंकर अभी राम चरण की #RC 15 और कमल हासन की 'इंडियन 2' में व्यस्त हैं. इन दो फिल्मों से निकलने में उन्हें वक्त लगेगा. अगर तब तक सबकुछ ठीक रहा है, तो ये फिल्म बन सकती है.
शाहरुख खान चार साल के बाद 'पठान' से भयंकर वापसी की है. उनकी पिक्चर ने दुनियाभर से 900 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. इसके बाद वो एटली की फिल्म 'जवान' में नज़र आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ पॉपुलर तमिल फिल्म एक्टर विजय सेतुपति काम कर रहे हैं. लेडी सुपरस्टार नयनतारा और प्रियमणि भी इस फिल्म का हिस्सा बताई जा रही हैं. इसके अलावा शाहरुख खान, राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में भी दिखाई देने वाले हैं. अभी उस पिक्चर की शूटिंग चल रही है. थलपति विजय भी इन दिनों लोकेश कनगराज की फिल्म Leo की शूटिंग में व्यस्त हैं.
शंकर, शाहरुख और विजय की फिल्म वाली खबर तो जबरदस्त है. मगर देखना ये होगा कि ये प्रोजेक्ट मटीरियलाइज़ होता या नहीं है. अगर होता है, तो कब.
वीडियो: शाहरुख खान की पठान-2 आएगी? जॉन अब्राहम के किरदार पर ये बड़ा हिंट मिला

.webp?width=60)

