सिकंदर के डायरेक्टर शाहरुख और सलमान को लेकर फ़िल्म बनाएंगे?
Akshay Kumar, Salman Khan, Aamir Khan के साथ बिग बजट फ़िल्में बना चुके तमिल सिनेमा के A R Murugadoss कुछ और भी प्लान कर रहे हैं.

'Ghajini' फेम डायरेक्टर AR Murugadoss की फ़िल्म Sikandar ईद पर रिलीज़ होने जा रही है. Salman Khan के इस प्रोजेक्ट को लेकर घनघोर बज़ बना हुआ है. इस बीच ख़बर है कि मुरुगादास शाहरुख़ और सलमान को लेकर फ़िल्म बनाने पर काम करने जा रहे हैं.
ETimes को दिए एक इंटरव्यू में मुरुगादास ने Shahrukh Khan के साथ फिल्म करने की संभावनाओं पर बात की है. उन्होंने कहा है कि वे इसे लेकर साजिद नाडियाडवाला से बात करने वाले हैं.
दरअसल मुरुगादास से पूछा गया था कि वे आमिर (गजनी) और सलमान (सिकंदर) को डायरेक्ट कर चुके हैं, क्या शाहरुख़ के साथ काम करने की भी कोई योजना है? और ऐसी अटकलें हैं कि वे शाहरुख़ और सलमान के साथ एक फ़िल्म करने जा रहे हैं, तो इसमें क्या सच्चाई है?
इस पर उन्होंने कहा -
सलमान और शाहरुख़ ने अब तक दो ही फ़िल्मों में फुल फ्लेज्ड ढंग से साथ काम किया है - "करण-अर्जुन" और "हम तुम्हारे हैं सनम." इस ब्रैकेट में चाहें तो "कुछ-कुछ होता है" को भी रख सकते हैं. फिर दोनों के बीच दरार आ गई थी तो लंबे अरसे तक अबोला रहा. हाल के वर्षों में दोनों फिर दोस्त बन गए. एक-दूसरे की फिल्मों में धड़ाधड़ कैमियो कर रहे हैं. जैसे "पठान" में सलमान ने तो "टाइगर 3" में शाहरुख़ ने गेस्ट रोल किया. यानी अगर कोई डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अच्छी स्क्रिप्ट लाएं तो दोनों का साथ आना तय है.
दोनों कई बार पारस्परिक रूप से एक दूसरे की तारीफ करते रहे हैं. शाहरुख़ ने सलमान को बड़ा भाई कहा है तो सलमान ने कहा है कि शाहरुख़ उनसे बेहतर एक्टर थे. यानी मुरुगादास की फ़िल्म कोई कपोल-कल्पना नहीं है, और ये प्रोजेक्ट आकार ले सकता है. अभी वे "सिकंदर" की रिलीज़ में बिज़ी हैं जो 30 मार्च को आ रही है.
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि -
वीडियो: डायरेक्टर AR Murugadoss ने बताया कि धमकी के बीच कैसे शूट हुआ Sikandar का बड़ा सीन?

.webp?width=60)

