The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shahrukh khan and salman khan sequence in tiger 3 will not be revealed before release aditya chopra master plan

Tiger 3 : शाहरुख-सलमान फैन्स ये जानकर नाराज हो जाएंगे!

Tiger 3 का सबसे बड़ा सेलिंग पॉइंट है Salman Khan और Shahrukh Khan का साथ आना, लेकिन ये एक बात उनके फैन्स को निराश कर देगी.

Advertisement
pic
31 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 05:58 PM IST)
Shahrukh Khan and salman khan in tiger 3
सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ 'टाइगर 3' में बवाल काटने वाले हैं
Quick AI Highlights
Click here to view more

Tiger 3 का प्रमोशन अपने पूरे शबाब पर है. फिल्म दिवाली पर रिलीज होनी है. इसका सबसे बड़ा सेलिंग पॉइंट है, सलमान और शाहरुख का स्क्रीन पर एक साथ आना. फिल्म का ट्रेलर भी आ गया है. गाने भी आ चुके हैं. ऐसा कहा जा रहा था कि एक और ट्रेलर अभी आ सकता है. फैन्स को उम्मीद थी कि शायद शाहरुख की झलक इसमें देखने को मिले. लेकिन अब उन दोनों चीजों की संभावना बहुत कम लग रही है.

टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक खबर छापी है. इसमें बताया गया है कि शाहरुख और सलमान के सीक्वेंस को रिलीज तक छुपाकर रखा जाएगा. चूंकि ये टाइगर 3 का सबसे बड़ा सेलिंग पॉइंट है, इसलिए आदित्य चोपड़ा अपने इस तुरुप के इक्के को बचाकर रखना चाहते हैं. यहां तक कि वो कोई फोटो भी बाहर नहीं आने देना चाहते. अभी तक यही हुआ भी है. वो नहीं चाहते कि बिना टिकट खरीदे कोई भी शाहरुख और सलमान को 'टाइगर 3' में देख सके. वो शाहरुख और सलमान के सीक्वेंस को टिकट खरीदने की सबसे बड़ी वजह बनाना चाहते हैं.

सलमान खान के सीक्वेंस को भी 'पठान' में बचाकर रखा गया था. बहुत से लोग, तो सिर्फ सलमान के लिए ही 'पठान' देखने गए थे. YRF ऐसा ही कुछ 'टाइगर 3' के लिए चाहता है, कि शाहरुख को देखने के लिए लोग थिएटर्स में जाएं. टाइम्स ने एक सोर्स के हवाले से लिखा कि यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा YRF स्पाई यूनिवर्स को देश की सबसे बड़ी फ्रेंचाइज बनाना चाहते हैं. वो चाहते हैं कि जब ये जासूसी फिल्में रिलीज हों, तो सिनेमाघरों में उत्साह हो और इसलिए इन फिल्मों की हरेक चीज़ को रिलीज से पहले बाहर नहीं लाया जा रहा है. वो ऑडियंस को सरप्राइज़ करना चाहते हैं. इसलिए चाहते हैं कि थिएटर में शाहरुख का कैमियो रिवील हो.

ये भी पढ़ें: Tiger 3 में शाहरुख खान की एंट्री बम फेंककर सलमान को बचाने से होगी!

'टाइगर 3' में शाहरुख और सलमान वाला सीक्वेंस लगभग 25 मिनट का होगा. ये किसी भी फिल्म का बहुत बड़ा चंक है. अगर ये खबर सही निकलती है, तो 'पठान' से 15 मिनट ज़्यादा लंबा सीक्वेंस 'टाइगर 3' में शाहरुख-सलमान को एक साथ मिलेगा. 'पठान' में सलमान का करीब 8 से 10 मिनट का कैमियो था. शाहरुख का 'टाइगर 3' में 25 मिनट का होगा.

खैर, जो भी होगा फिल्म आने पर पता ही चल जाएगा. 'टाइगर 3' दीवाली के मौके पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. इसमें सलमान के साथ कटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रेवती, कुमुद मिश्रा, रणवीर शौरी और रिधि डोगरा जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं. इस फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है. 

वीडियो: 'टाइगर 3' के लिए कटरीना कैफ ने अपने करियर की सबसे मुश्किल ट्रेनिंग की है!

Advertisement

Advertisement

()