शाहरुख-दीपिका की 'पठान' का टीज़र देख दिग्गजों ने क्या कहा?
अर्जुन कपूर ने कहा, ''बर्थडे सरप्राइज़ हो तो ऐसा.''

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें नीचे पढ़ सकते हैं.
1. 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' का न्यू प्रोमो वीडियो आया
मार्वल की फिल्म 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' का प्रोमो वीडियो आया है. जिसमें कई विहंगम दृश्य दिख रहे हैं. 'ब्लैक पैंथर' की नई कॉस्ट्यूम भी नज़र आ रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. मूवी 11 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.
2. शाहरुख-दीपिका पादुकोण, जॉन की 'पठान' का टीज़र आया
लंबे इंतज़ार के बाद शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' का टीज़र आ गया. 'ज़ीरो' के बाद शाहरुख 'पठान' मूवी में फुल फ्लेज्ड फॉर्म में वापसी कर रहे हैं. करीब डेढ़ मिनट के इस टीज़र को देखकर इतना समझ में आता है कि शाहरुख, मूवी में जासूस का रोल प्ले कर रहे हैं. जो किसी मिशन पर गए हैं. लेकिन वहां उन्हें पकड़ लिया गया है और उन्हें टॉर्चर किया गया है. शाहरुख के इस टीज़र को देखकर जनता बौखला गई है. ट्विटर पर कमाल के रिएक्शन आ रहे हैं. ऋतिक रोशन ने टीज़र को री-शेयर करते हुए लिखा है, 'वाउ, अन-बिलिवेबल'. आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर 'पठान' का टीज़र शेयर किया लिखा, ''जस्ट नेक्स्ट लेवल''. अर्जुन कपूर ने भी टीज़र शेयर किया. लिखा, ''बर्थडे सरप्राइज़ हो तो ऐसा.''
फिल्मी प्रीतम नाम के एक यूज़र ने लिखा, ''पठान का टीज़र आ गया. मेरी बात लिख लीजिए, 25 जनवरी को सुनामी आने वाली है. क्या टीज़र है बॉस.'' हरमिंदर नाम के एक शख्स ने कहा, ''ये यशराज फिल्म के इतिहास के शानदार टीज़रों में से एक है. 2022 का सबसे शानदार टीज़र.'' अनमोल जयसवाल ने कहा, ''शाहरुख खान के कमबैक का टीज़र इतना ही परफेक्ट होना चाहिए था.'' एक और यूज़र ने कहा, ''पठान के टीज़र में इंटरनेशनल लेवल की सिनेमेटोग्राफी और एक्शन सीन्स दिख रहे हैं.'' ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादिल ने ट्वीट किया कि 'पठान' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 45 से 50 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है. फिल्म 25 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज़ होने जा रही है.
3. फैंस से मिलने मन्नत की बालकनी पर आए शाहरुख, वीडियो वायरल
शाहरुख खान के बर्थडे वाले दिन उनके घर के बाहर हज़ारों की संख्या में फैंस दिखाई दिए. आधी रात को. जिनसे मिलने शाहरुख, मन्नत की बालकनी पर पहुंचे थे. शाहरुख के साथ उनके छोटे बेटे अबराम भी थे. कुछ मिनटों तक शाहरुख ने अपने फैंस को वेव किया. उनका थैंक्यू किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
शाहरुख की एक झलक देखने के लिए उत्सुक जनता को कंट्रोल करने के लिए मन्नत के बाहर अच्छी खासी पुलिस भी तैनात दिख रही है. हमारी तरफ से भी शाहरुख खान को हैप्पी वाला बर्थडे.
4. बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे 'कांतारा' वाले एक्टर ऋषभ शेट्टी?
'कांतारा' वाले ऋषभ शेट्टी की हिंदी बेल्ट में भी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग हो गई है. इंडिया टुडे से बात करते हुए ऋषभ ने 'कांतारा'' के सीक्वल पर बात की. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो फिल्म का सीक्वल बनाएंगे तो ऋषभ ने कहा, ''मैं अभी इस पर कुछ नहीं कह सकता.'' जब ऋषभ से पूछा गया कि क्या वो बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे तो उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं पता, मैं इतना सोचता नहीं. मेरे पास होमबाली फिल्म्स की तरफ से अच्छे ऑफर्स हैं. मैं उनके साथ ज़्यादा काम करना चाह रहा हूं. क्योंकि वो हमारी जड़ों से जुड़ी कहानियों को लोगों के सामने ला रहे हैं.
5. अजय देवगन की 'भोला' में नज़र आएंगी अमला पॉल
अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'भोला' में अमला पॉल भी नज़र आएंगी. अमला इससे पहले तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं. 'भोला' में उनका बहुत खास रोल होगा. अजय देवगन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में तब्बू भी नज़र आएंगी. ये तमिल फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक होगी.
6. 01 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर आएगी बाबिल खान की 'काला'
लेट एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं. अनविता दत्त के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'काला' में वो नज़र आएंगे. जिसकी रिलीज़ डेट आ गई है. काला को एक दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे. फिल्म में बाबिल के साथ तृप्ति डिमरी भी होंगी.
वीडियो: दी सिनेमा शो: रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र ने नेशनल सिनेमा डे पर एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया

.webp?width=60)

