The Lallantop
Advertisement

'जवान' के सेट से अब दीपिका-शाहरुख की पिक्चर लीक, क्या ऐसा जानबूझकर किया जा रहा?

फिल्म सेट से तस्वीरें लीक होना 'जवान' की प्रमोशनल स्ट्रैटेजी हो सकती है.

Advertisement
shahrukh khan deepika padukone leak
शाहरुख खान और दीपिका 'जवान' के सेट से
pic
अनुभव बाजपेयी
19 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 19 अप्रैल 2023, 12:11 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

शाहरुख खान की पिक्चर आ रही है, 'जवान'. रिलीज डेट है 2 जून. पर उससे पहले धड़ाधड़ चीजें लीक हुई जा रही हैं. कुछ दिन पहले गाने की शूटिंग से कुछ क्लिप और वीडियोज़ लीक हो गए थे. अब एक और गाने के सेट से तस्वीरें लीक हो गई हैं. इसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एक गाने के लिए रिहर्सल करते नज़र आ रहे हैं. माना जा रहा है, ये वही गाना है जिसमें दीपिका के कैमियो की बात कही गई थी.

Embed

पिछले हफ्ते खबर आई थी कि शाहरुख को 'जवान' के दो गाने शूट करने हैं. उसी में से एक गाना उन्होंने गेटवे ऑफ इंडिया के आसपास शूट किया था. इसमें उनकी और नयनतारा की तस्वीरें-वीडियो वायरल हुए थे. ये गेटवे ऑफ इंडिया के सामने अरेबियन सी का है. इसमें शाहरुख और नयनतारा फेरी के छत पर शूट कर रहे हैं. शाहरुख जो गाना शूट कर रहे थे, उसका नाम है‘दिल तेरे संग जोड़ियां’. इसे अरिजीत सिंह ने गाया है. इस गाने को मुंबई के कई लोकेशंस पर शूट किया गया है. एक ‘जवान’ के क्रू के साथ भी शाहरुख का वीडियो वायरल हुआ था. 

Embed

जिन दो गानों के शूट करने की खबर आई थी, उनमें से एक तो नयनतारा के साथ था और दूसरा था दीपिका पादुकोण के साथ. अब जो तस्वीर आई है, उसी गाने के सेट की है. इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक इसे फराह खान कोरियोग्राफ कर रही हैं. इससे पहले ये भी कहा गया था कि नयनतारा वाला गाना भी उन्होंने कोरियोग्राफ किया है. इसको लोगों ने गेस किया है. दरअसल नयनतारा वाले गाने में गेटवे ऑफ इंडिया के अलावा दूसरी लोकेशन थी बांद्रा-वर्ली सी लिंक. फराह खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर की थी. इसमें उन्होंने पिक्चर क्रेडिट दिया DOP जी.के. विष्णु को. जो कि 'जवान' के सिनेमैटोग्राफर हैं. इससे पहले वो एटली डायरेक्टेड 'मर्सल' और 'बिगिल' जैसी फिल्मों की भी सिनेमैटोग्राफी कर चुके हैं. इससे ये साफ हो गया कि फराह ने वो फोटो 'जवान' के गाने की शूटिंग लोकेशन पर ही खिंचवाई थी. बांद्रा-वर्ली सी लिंक से ही एक फैन ने डायरेक्टर एटली के साथ भी फोटो शेयर की थी.

खैर दीपिका वाले गाने पर लौटते हैं. कहा जा रहा है ये गाना मुंबई फिल्म सिटी में शूट हो रहा है. सेट से आई तस्वीरों में दीपिका और शाहरुख ट्विनिंग कर रहे हैं. दोनों ने ही सफेद शर्ट और काली ट्राउजर पहन रखी है. एक में दोनों रिहर्स कर रहे हैं, उनके हाथ में लाल रंग का कुछ प्रॉप है. दीपिका और शाहरुख ने हाल ही में 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर दी है. मेकर्स इसी को भुनाना चाह रहे हैं. जनता भी दीपिका के डांस कैमियो के लिए जनता एक्साइटेड हैं. इसके अलावा ये भी कहा गया कि अल्लू अर्जुन ने भी चोरी-छुपे शाहरुख की फिल्म के लिए कैमियो शूट कर लिया है. मगर ये खबर कितनी सही है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

Embed

सेट से तस्वीरें और वीडियो लीक होना 'जवान' की प्रमोशनल स्ट्रैटेजी मानी जा रही है. क्योंकि हर दूसरे-तीसरे दिन फिल्म के सेट से कुछ न कुछ लीक हो जाता है. कभी शाहरुख की कोई ऐक्शन करते हुए क्लिप वायरल होती है. कभी शूट से कुछ और लीक हो जाता है. कभी जवान का प्लॉट IMDB पर लीक हो जाता है.

खैर जो भी हो 'जवान' का बज़ तगड़ा बन गया है. शाहरुख खान के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर, योगी बाबू और दीपिका पादुकोण जैसी एक्टर्स नज़र आने वाली हैं. 'जवान' 2 जून को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. 

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()