The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shahrukh Khan and Akshay Kumar old picture is going viral on social media from Dil To Pagal Hai sets

अक्षय-शाहरुख की क्रिकेट खेलते वायरल फोटो दिखी, फैंस ने WWE कर दिया

30 साल लंबे करियर में शाहरुख और अक्षय ने कभी फुल फ्लेज़्ड रोल में एक साथ फिल्म नहीं की.

Advertisement
pic
6 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 6 जनवरी 2023, 07:12 PM IST)
shahrukh khan, akshay kumar, dil to pagal hai,
'तीस मार खां' और 'दिल तो पागल है' के सेट पर अक्षय और शाहरुख.
Quick AI Highlights
Click here to view more

इंटरनेट पर Shahrukh Khan और Akshay Kumar की एक फोटो वायरल हो रही है. इसमें ये दोनों लोग क्रिकेट खेल रहे हैं. जबकि सोशल मीडिया पर इनके फैंस WWE खेलते हैं. ये कमेंट है उस फोटो के नीचे. इस फोटो में अक्षय कुमार बैटिंग कर रहे हैं. और शाहरुख खान विकेट कीपिंग कर रहे हैं. क्योंकि शाहरुख इज़ अ कीपर. ये भी किसी ने फोटो के नीचे लिख रखा है. ये फोटो स्पेशल इसलिए है क्योंकि शाहरुख और अक्षय ने कभी फुल फ्लेज़्ड रोल में एक साथ फिल्म नहीं की.  

ये जो फोटो वायरल हो रही है ये 'दिल तो पागल है' के सेट की है. इसमें प्लास्टिक वाली कुर्सी को विकेट बनाकर क्रिकेट खेला रहे हैं. ये वो पहली फिल्म थी, जिसमें शाहरुख और अक्षय साथ नज़र आए थे. फिल्म में शाहरुख, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर ने लीड रोल्स किए थे. अक्षय का गेस्ट अपीयरेंस था. इस फिल्म की मेकिंग और अक्षय की कास्टिंग के पीछे एक बड़ा मज़ेदार किस्सा है.

यश चोपड़ा 'दिल तो पागल है' में अपनी प्राइमरी कास्ट के साथ जैकी श्रॉफ को कास्ट करना चाहते थे. मगर जैकी की उम्र थोड़ी ज़्यादा थी. इसलिए अक्षय कुमार को फिल्म में लिया गया. ये यशराज फिल्म्स और अक्षय का पहला कोलैबरेशन था. कहा जाता है कि पहले ये दो हीरो वाली फिल्म होनी थी. मगर बाद में अक्षय का किरदार छोटा कर दिया गया. क्योंकि अक्षय तब उतने बड़े स्टार नहीं थे. और जब ये फिल्म बन रही थी, तब एक के बाद एक कई फ्लॉप फिल्में दे चुके थे.

खैर, पिक्चर रिलीज़ हुई और सक्सेसफुल रही. जब अक्षय कुमार अपनी फीस के लिए यश चोपड़ा के पास पहुंचे, तो मामला खराब हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक यश चोपड़ा ने अक्षय को ताना मारते हुए कहा कि जैसी उनकी फिल्में चल रही हैं, उन्हें पैसे नहीं मांगने चाहिए. यशराज की पिक्चर कर रहे हैं, उनके लिए यही बड़ी बात है. अक्षय को ये बात खल गई. बताया जाता है कि इसके बाद अक्षय ने डिसाइड किया कि वो यशराज के साथ काम नहीं करेंगे.

अगले 10 सालों तक अक्षय ने YRF के साथ काम नहीं किया. मगर उनकी फिल्में बढ़िया चलने लगी थीं. उन्होंने 'हेरा फेरी', 'अंदाज़', 'मुझसे शादी करोगी', 'गरम मसाला', 'नमस्ते लंदन', 'भागम भाग', 'भूल भुलैया' और 'वेलकम' जैसी हिट फिल्मों की लाइन लगा दी थी. 2007 में YRF ने अक्षय को एक फिल्म के लिए अप्रोच किया. इस बार अक्षय ने मुंहमांगी कीमत पर फिल्म की. वो फिल्म थी 'टशन'. मगर बैड लक इतना खराब था कि ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई. इसके बाद YRF और अक्षय ने 'सम्राट पृथ्वीराज' पर साथ काम किया. और ये पिक्चर भी पिट गई.

खैर, अपन शाहरुख और अक्षय की बात कर रहे थे. इन दोनों सुपरस्टार्स ने 30 साल लंबे करियर में सिर्फ तीन फिल्मों में साथ काम किया है. पहली फिल्म थी 'दिल तो पागल है'. अक्षय की 'हे बेबी' में शाहरुख ने 'मस्त कलंदर' गाने में कैमियो किया. ये दोनों लोग आखिरी बार 'ओम शांति ओम' में दिखाई दिए थे. फिल्म में एक अवॉर्ड शो का सेग्मेंट था, जिसमें अक्षय नज़र आते हैं.

अब शाहरुख खान की 'पठान' आ रही है. और अक्षय अगली बार 'सेल्फी' नाम की फिल्म में दिखलाई पड़ने वाले हैं. 

बजरंग दल ने शाहरुख खान की 'पठान' को रिलीज़ नहीं करने की धमकी दी, गाली देते हुए निकाला जुलूस

Advertisement

Advertisement

()