शाहरुख ख़ान की फ़िल्म 'ज़ीरो' का टीज़र यूट्यूब पर टॉप ट्रेंडिंग में चल रहा है.आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी इस फ़िल्म में शाहरुख खान बौने हैं. उनके अलावाकटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी फिल्म में हैं.फ़िल्म 'ज़ीरो' के टीज़र में नाचते शाहरुख.शाहरुख खान तो कंप्यूटर की मदद से बौने नजर आएंगे. मगर हमारी फिल्म इंडस्ट्री मेंकई बौने हैं. ये एक्टिंग करते हैं और कमाल करते हैं. हम बता रहे हैं इनमें सेपांच की कहानी. #1. के के गोस्वामी हाइट: तीन फुटहॉरर शो 'श... कोई है' में के के गोस्वामी लीड रोल में थे.फ़ेमये टीवी एक्टर हैं. इन्हें ज़्यादातर लोग 'श... कोई है' टीवी सीरीज़ की वजह सेजानते हैं. इस टीवी सीरीज़ में गोस्वामी ने गबरू का किरदार निभाया था. इसके अलावावो चैनल 'सब टीवी' पर प्रसारित हुए सीरियल 'गुटुर गू' जैसे लगभग दस सीरियल्स मेंकाम कर चुके हैं.के के ने 'और पप्पू पास हो गया(2007)' और 'भूत अंकल(2006)' जैसी कुछ बॉलीवुडफ़िल्में भी की हैं. फ़िलहाल वो भोजपुरी फ़िल्मों में काम कर रहे हैं और C.I.Dसीरियल में ढेंचू का किरदार निभा रहे हैं.पर्सनल लाइफ़मुजफ्फरपुर बिहार के रहने वाले के के गोस्वामी को बचपन में सर्कस वाले लेने आए थे.50 हज़ार रुपए तक देने के लिए तैयार थे. लेकिन उनके पिता को अपने बेटे से बहुतप्यार था. उन्होंने केके को नहीं बेचा. आज 44 साल के के के गोस्वामी का चेहराइंडिया में बहुत पॉपुलर है.के के गोस्वामी अपनी पत्नी पिंकु गोस्वामी के साथ.इनकी शादी भी दिलचस्प रही. लड़की के घरवालों को पहले लड़के के कद की जानकारी नहींथी. शादी तय होने के बाद उन्हें इस बारे में पता चला तो अपनी लड़की देने से इंकारकर दिया. लड़की का नाम पिंकू था. वो के के को शादी तय करने के बाद से ही अपना पतिमान चुकी थीं. अपने घरवालों के विरुद्ध जाकर पिंकू ने उनसे शादी की.वीडियो लिंक में देखें के के गोस्वामी की परफ़ोर्मेंस#2. ज्योति आम्गेहाइट: 2 फ़ुट 0.6 इंचगिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड विजेता ज्योति आम्गेफ़ेम24 साल की ज्योति आम्गे, लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस और गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डके अनुसार विश्व की सबसे छोटे कद की जीवित महिला हैं. ज्योति नागपुर की रहने वालीहैं. बचपन से उनका सपना था कि वो सीरियल्स और फ़िल्मों में काम करें. उनका ये सपनासच भी हुआ.बिग बॉस- 6 (2012-1013) में ज्योति हिस्सा ले चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने टीवीसीरीज़ 'अमेरिकन हॉरर स्टोरी' के चौथे सीज़न 'फ्रीक शो (2014)' में काम किया. उन पर'बॉडी शॉक' नाम की डॉक्युमेंट्री सीरीज़ में एक एपिसोड भी था. इस सीरीज में असाधारणलोगों के बारे में बताया जाता है.टीवी सीरीज़ 'अमेरिकन हॉरर स्टोरी' के चौथे सीज़न 'अमेरिकन हॉरर स्टोरी: फ्रीक शोके एक सीन में ज्योति आम्गे.पर्सनल लाइफ़ज्योति आम्गे की स्कूलिंग नागपुर से ही हुई थी. स्कूल में उनके पास अपनी छोटी सीचेयर और डेस्क होती थी. उनका एक भाई और तीन बहने और हैं. उनके घर में बाकी सबकीहाइट सामान्य है.\नीचे दिए वीडियो लिंक से जानें ज्योति आम्गे की पूरी कहानी#3. जूही असलमहाइट: 3 फुट 6 इंचजूही असलम काफ़ी हिट टीवी एक्ट्रेस हैं.फ़ेमजूही को हम में से ज़्यादातर लोग 'बाबा ऐसो वर ढूंढो' सीरियल की भारती के रुप मेंजानते हैं. 'बाबा ऐसो वर ढूंढो' के अलावा 27 साल की जूही ने 'जोधा अकबर' और 'कबूलहै' जैसे सीरियल्स में भी काम किया है. फिलहाल वो 'एंड टीवी' पर प्रसारित होने वालेसीरियल 'बढ़ो बहू' में 'छोटो बुआ' का किरदार निभा रही हैं.पर्सनल लाइफ़आगरा के पास शिकोहाबाद की रहने वाली हैं जूही. वह साइंस में ग्रैजुएशन कर रही थीं.इसके साथ ही वह मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी भी कर रही थीं. इरादा डॉक्टर बनने का था.तभी एक रोज 'बाबा ऐसो वर ढूंढो' सीरियल के कास्टिंग कोऑर्डिनेटर ने उन्हें कॉलेज केबाहर देखा और सीधे एक्टिंग के लिए पूछ लिया. तब उन्हें इस बात पर यकीन नहीं हुआ.लेकिन कास्टिंग कोऑर्डिनेटर ने जूही के घरवालों से भी बात की. तब जाकर उन्हें भरोसाहुआ और वो इस सीरियल का पार्ट बनीं.'बाबा ऐसो वर ढूंढो' में लीड एक्टर जूही असलम और विक्रांत मैसीवीडियो में देखिए जूही असलम अपना दिन कैसे बिताती हैं?#4. एम. एम. फारुखी (लिलीपुट) हाइट: 3 फुट 6 इंचएम. एम. फारुखी की पहचान टीवी शो 'देख भाई देख' से बनी थी.फ़ेमएम. एम. फारुखी बॉलीवुड के पहले बौने एक्टर हैं. स्क्रीन नाम लिलीपुट है. फारुखी नेकई फ़िल्में की हैं, मसलन, 'सागर (1985)', 'चमत्कार (1992)', आंटी नंबर 1 (1998) और'बंटी और बबली (2005)'.ख़बर है कि एम. एम. फारुखी फ़िलहाल काफ़ी कर्ज़े में हैं.पर्सनल लाइफ़मुंबई मिरर को दिए अपने एक इंटरव्यू में फारुखी ने बताया कि फिलहाल वो कर्ज़ मेंडूबे हुए हैं. ये ख़बर नवंबर 2017 में आई थी. ख़बर थी कि उम्र के इस पड़ाव में कोईउन्हें काम देने को तैयार नहीं है. लोग भूल गए हैं कि इस बेहतरीन एक्टर ने एक समयइंडस्ट्री के लिए बेहतरीन काम किए थे. अब जब वो स्क्रिप्ट लेकर जाते हैं, तो लोगउन्हें 'देखेंगे-देखेंगे' कहकर या 'बौना चला डायरेक्टर बनने' कहकर भगा देते हैं.वीडियो में देखें 'देख भाई देख' शो में लिलीपुट की परफ़ॉर्मेंस:#5. अजय कुमार (गिनीज़ पकरू) हाइट: दो फ़ुट 6 इंचअजय कुमार को उनके फैन्स गिनीज़ पकरू बुलाते हैं.फ़ेम:इस मलयालम एक्टर के नाम दो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं. पहला रिकॉर्ड 2008 में बनायाथा. ये था एक फ़ुल लेंथ मूवी में मुख्य किरदार निभाने वाले सबसे कम कद के एक्टर का.फ़िल्म का नाम था 'अद्भुत द्वीप'. ये एक मलयालम फ़िल्म थी. फ़िल्म में वो गजेंद्रनाम के बौने राजकुमार बने थे. वो जिस द्वीप के राजकुमार थे, उसका नाम था वामनपुरी.इस द्वीप के आमदियों को बौने पैदा होने का श्राप था, जबकि औरतें आम कद की पैदा होतीथीं. लगभग 300 बौनों ने इस फ़िल्म में काम किया था.फ़िल्म 'अद्भुत द्वीप'का पोस्टर.अजय ने इसके बाद दूसरा रिकॉर्ड 2013 में बनाया था. उनकी डायरेक्टर के तौर पर पहलीफ़िल्म थी 'कुट्टियम कोलम'. ये एक मलयालम मूवी थी. इस फ़िल्म में उन्होंने खुदमुख्य किरदार निभाया था. इस फ़िल्म से अजय ने एक फ़ुल लेंथ मूवी को डायरेक्ट करनेवाले सबसे कम कद के शख्स होने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था.पर्सनल लाइफ़:41 साल के अजय केरल के रहने वाले हैं. इनके पिता एक ऑटो ड्राइवर थे और मां एलआईसीएजेंट थीं. अजय इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट हैं और उन्होंने कंप्यूटर साइंस मेंडिप्लोमा भी किया है. उन्होंने अपना करियर मिमिक्री आर्टिस्ट के तौर पर शुरू कियाथा. बाद में वो फ़िल्मों में आ गए. 2006 में उनकी शादी गायत्री मोहन से हुई थी.उनकी एक बेटी भी है.सुनिए 'अद्भुत द्वीप' फ़िल्म का गाना:--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:'ज़ीरो' के बारे में ये बातें जानकर फिल्म देखने की चुल्ल उठने लगेगीये बात शाहरुख़, सलमान और आमिर फैन्स को आपस में लड़वा देगी!शाहरुख़ की नई पिच्चर 'ज़ीरो' का झामफाड़ टीज़र: लगता है उनके पिछले सारे पाप धुलनेवाले हैं--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें: