The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shahid Kapoor says he was made to feel lesser before Kabir Singh, fans link it to Ranveer Singh Deepika Padukone Padmaavat

'कबीर सिंह' से पहले मुझे छोटा महसूस करवाया जाता था - शाहिद कपूर

Shahid Kapoor ने कहा कि एक पॉइंट पर उन्हें कमतर महसूस करवाया जाता था. लोगों ने इसे Padmaavat से जोड़ लिया.

Advertisement
shahid kapoor, kabir singh, padmaavat
शाहिद कपूर ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें 'पद्मावत' में अपना किरदार पसंद नहीं है.
pic
यमन
26 जनवरी 2025 (Published: 05:59 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

31 जनवरी को Shahid Kapoor की फिल्म Deva रिलीज़ होने वाली है. फिल्म आने से पहले शाहिद लगातार इंटरव्यूज़ दे रहे हैं. उनके एक हालिया इंटरव्यू की क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. यहां शाहिद ने अपने जीवन के ऐसे पॉइंट के बारे में बात की जब उन्हें छोटा महसूस करवाया गया था. राज शमानी के पॉडकास्ट पर शाहिद से पूछा गया कि आपको कोई ऐसा पॉइंट याद है जहां आपको लगा हो कि ये तो मेरी लाइफ का फेलियर था. शाहिद ने जवाब दिया, 

‘कबीर सिंह’ से पहले मेरे साथ ऐसा हुआ था. मैं किसी एक घटना की बात नहीं करूंगा पर मुझे ऐसा महसूस हुआ था कि मैं कमतर हूं. मुझे ऐसा महसूस करवाया गया. किसी ने ऐसा ज़बरदस्ती नहीं किया. एक आर्टिस्ट के नाते, एक स्टार होने के नाते, एक इंसान होने के नाते मुझे ऐसी परिस्थितियों में डाला गया कि मुझे ये महसूस हो कि मैं कम हूं. और मैं कभी भी इस बात को नहीं मानूंगा.  

शाहिद ने इंटरव्यू में किसी का नाम नहीं लिया. लेकिन सोशल मीडिया पर लोग लिखने लगे कि वो ‘पद्मावत’ की शूटिंग के अनुमभाव पर बात कर रहे हैं. लोग ये लिखते रहे हैं कि रणवीर और दीपिका की PR टीम ने फिल्म को हाइजैक कर लिया था. शाहिद फिल्म के अहम किरदार थे, मगर उन्हें पूरी तरह से साइडलाइन कर दिया गया था. हालांकि फिल्म से जुड़े किसी भी शख्स ने कभी ऐसा बयान नहीं दिया. फैन्स इस तरह की थ्योरी चलाते रहे हैं. ‘पद्मावत’ में शाहिद ने राजा रतन सिंह का रोल किया था. एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने अपने किरदार को लेकर कहा था,

मैं खुद को उस रोल में पसंद नहीं करता. मैंने उस किरदार को एक ही तरह से निभाया. उसे एक्सप्लोर ही नहीं किया. मेरे दिमाग में एक ही तरह से वो किरदार रह गया. हो सकता है दूसरे लोगों ने मुझे इस रोल में पसंद किया हो लेकिन मैं खुद को इस रोल में पसंद नहीं करता.

शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू में ये भी कहा था कि ‘पद्मवात’ के सेट पर वो खुद को आउटसाइडर फील किया करते थे. DNA से बात करते हुए शाहिद ने कहा था,

मैं हर फिल्म में अपने फिल्ममेकर्स का फेवरेट रहा. ये पहली बार था, जहां मैं आउटसाइडर फील कर रहा था. जब आप पूरी टीम के साथ काम करते हैं, तो आपको साथ में काम करना पड़ता है. तब आपको ऐसी फीलिंग आती ही है क्योंकि सब मिलकर एक साथ आगे बढ़ते हैं.

बता दें कि ‘पद्मावत’ के बाद शाहिद का अगला मेजर प्रोजेक्ट ‘कबीर सिंह’ था. संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म ने इंडिया में 278 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ये शाहिद के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है.    
 

वीडियो: एटली शाहिद कपूर के साथ बड़ी फिल्म बनाएंगे, सलमान और शाहरुख खान के साथ पहले ही काम कर चुके हैं

Advertisement

Advertisement

()