The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shahid Kapoor recalls signing Kabir Singh on wife Mira Rajput's advice

"कबीर सिंह नहीं करना चाहता था, पत्नी के कहने पर की" - शाहिद कपूर

शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' का नायक स्त्रीविरोधी होने पर उसकी बुरी तरह आलोचना हुई थी. शाहिद ने हाल ही में बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के कहने पर ये फिल्म की थी.

Advertisement
pic
11 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 06:48 PM IST)
shahid kapoor kabir singh mira rajput
शाहिद कपूर ने बताया कि लोग उनसे पूछते रहते हैं कि 'कबीर सिंह 2' कब आएगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Kabir Singh. शाहिद कपूर के करियर की सबसे विवादित फिल्म. फिल्म के स्त्रीविरोधी किरदार पर खूब हंगामा मचा था. बहरहाल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सुपरहिट हुई. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक फिल्म ने इंडिया में 278.24 करोड़ रुपए कमाए थे. दुनियाभर का ग्रॉस कलेक्शन करीब 379 करोड़ रुपए रहा. हालांकि शाहिद इस फिल्म को करना नहीं चाहते थे. हाल ही में उनके फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे हुए हैं. इस मौके पर शाहिद ने पिंकविला से बातचीत की. संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म को लेकर कहा,

‘कबीर सिंह’ एक रीमेक है. मैंने पहले ‘अर्जुन रेड्डी’ देखी. किसी ने वो फिल्म मेरे घर भेजी. मुझे याद है कि मैं और मेरी पत्नी मीरा बैठकर फिल्म देखने लगे. मुझे लगा कि ये कितनी कूल फिल्म है. ये फिल्म वो सब कुछ कर रही थी, जो आपको नहीं करना चाहिए. वो बंदा वो सब कुछ कर रहा था, जो एक अच्छा लड़का नहीं करता. मुझे लगा कि ये बंदा ऐसा कैसे कर पा रहा है. 

शाहिद कपूर ने कहा कि वो ‘अर्जुन रेड्डी’ का रीमेक नहीं करना चाहते थे. उन्हें लगा था कि विजय देवरकोंडा को लोग उस किरदार में अपना चुके थे. इसलिए उनके लिए कुछ नया करना बहुत मुश्किल होगा. उन्होंने यही बात अपनी पत्नी को बताई. आगे कहा:

वो मेरी तरफ देखती रहीं. पांच मिनट के बाद उन्होंने कहा कि चुपचाप ये फिल्म कर लो, ये तुम्हारे लिए परफेक्ट फिल्म है. मैंने पूछा, ‘वाकई?’ मीरा ने कहा कि लोग तुम्हें लव स्टोरीज़ में देखना चाहते हैं. लोग तुम्हें बिगड़े किस्म के किरदारों में देखना चाहते हैं. यहां दोनों हैं. मैंने उनकी बात सुनी. अच्छा हुआ कि मैंने ‘कबीर सिंह’ की.    

शाहिद ने इसी बातचीत में ‘कबीर सिंह’ के सीक्वल पर भी बात की. उन्होंने कहा कि हर कोई उनसे पूछता रहता है कि ‘कबीर सिंह 2’ कब आएगी. लेकिन वो फिल्म क्यों बनेगी? लड़के को लड़की मिल गई. कबीर को प्रीति मिल गई. वो अब क्या करेगा. शाहिद के आने वाले प्रोजेक्ट्स में ‘कबीर सिंह 2’ का नाम नहीं है. सीक्वल में ‘फर्ज़ी 2’ का नाम है. बाकी उनकी और कृति सैनन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भी अगले साल रिलीज़ होने वाली है. मेकर्स ने अब तक फिल्म का टाइटल अनाउंस नहीं किया है. बस इतना बताया कि ये फिल्म 09 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.      

Advertisement

Advertisement

()