The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shahid Kapoor recalls shooting with Aishwarya Rai Bachchan for Taal

शाहिद कपूर ने कहा, ऐश्वर्या के साथ 'ताल' का गाना शूट करने वाला दिन सबसे खराब था

शाहिद इन दिनों अली अब्बास ज़फर की फिल्म 'ब्लडी डैडी' का प्रमोशन कर रहे हैं.

Advertisement
pic
8 जून 2023 (अपडेटेड: 8 जून 2023, 01:34 PM IST)
Shahid Kapoor
शाहिद कपूर ने बतौर बैकग्राउंड डांसर अपने करियर की शुरुआत की थी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

शाहिद कपूर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बैकग्राउंड डांसर की थी. अक्षय खन्ना, ऐश्वर्या राय और अनिल कपूर की फिल्म 'ताल' का एक क्लिप अक्सर वायरल होता है. 'कहीं आग लगे लग जावे' गाने के एक सीन में शाहिद दिखाई देते हैं. रिसेंटली 'ताल' फिल्म में काम करने को लेकर शाहिद कपूर ने बात की. उन्होंने उस दिन को अपना सबसे बुरा लेकिन सबसे अच्छा दिन बताया.

शाहिद इन दिनों अली अब्बास ज़फर की फिल्म 'ब्लडी डैडी' का प्रमोशन कर रहे हैं. इसी प्रमोशन के चलते रेडियो नशा से बात करते हुए उन्होंने कहा,

''शायद किसी को पता नहीं लेकिन इसी दिन मेरा एक्सीडेंट हुआ था. मैं उस दिन अपनी मोटरसाइकिल चला रहा था और बाइक से गिर गया. मैं बहुत घबराया और परेशान सा 'ताल' के सेट पर पहुंचा था. मैं यही सोच रहा था कि मेरे साथ ये क्या हो गया. यही वो दिन था, जब वो गाना शूट किया गया. मुझे आज भी याद है वो मेरा बेस्ट और वर्स्ट डे था.''

शाहिद ने आगे 'दिल तो पागल है' फिल्म पर भी बात की. इसके एक गाने में भी शाहिद कपूर बैकग्राउंड डांसर थे. उन्होंने कहा,

'''दिल तो पागल है' के लिए मैं बहुत नर्वस था. उस फिल्म को लेकर मेरी कोई फेवरेट मेमरी नहीं है. मेरे बाल उस वक्त बाउंस कर रहे थे और मैं उस शॉर्ट को बार-बार खराब कर रहा था, इसी वजह से मैं बहुत नर्वस भी था. मैं बस ये उम्मीद कर रहा था कि कुछ गड़बड़ ना हो.''

बीते दिनों शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म 'पद्मावत' पर भी बात की थी. उन्होंने कहा था कि वो खुद को राजा रतन सिंह के रोल में बिल्कुल पसंद नहीं करते. जब शाहिद से पूछा गया कि क्या उनका निभाया कोई ऐसा किरदार है, जिसे वो री-विज़िट करके अलग तरह से प्ले करना चाहते हैं? इस सवाल पर शाहिद ने कहा कि उन्हें अगर मौका मिला तो वो ‘पद्मावत’ का राजा रतन सिंह का किरदार अलग तरीके से प्ले करना चाहेंगे.

खैर, शाहिद कपूर पिछली बार अमेज़न प्राइम वीडियो की सीरीज़ ‘फर्ज़ी’ में दिखाई दिए थे. जिसे बहुत बढ़िया रिस्पॉन्स मिला. अब वो ‘ब्लडी डैडी’ में नज़र आएंगे, जिसे अली अब्बास ज़फर ने बनाया है. इसे 09 जून से जियो सिनेमा पर देख सकेंगे.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहिद कपूर से ब्लडी डैडी की फीस पूछी गई तो बोले, आप मैथमैटिक्स में मत घुसिए.

Advertisement

Advertisement

()