थम नहीं रहा 'पठान' का रौला, 30 दिन बाद भी कमाई जारी
नीचे खबरों में पढ़िए अक्षय ने इनकम टैक्स भरने पर क्या कहा? कार्तिक की 'शहज़ादा' ने एक हफ्ते में कितनी कमाई की और कब आएगा 'रॉकेट बॉएज़' का दूसरा सीज़न.
.webp?width=210)
आज रिलीज़ हुई अक्षय कुमार-इमरान हाशमी की 'सेल्फी' पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है? एक महीने में शाहरुख की 'पठान' ने कितना बिज़नेस किया और कनाडा के पासपोर्ट को वापिस लौटाने पर क्या बोले अक्षय कुमार? नीचे पढ़िए सिनेमा से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
1. 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' की नई फिल्म पर काम शुरू
वॉर्नर ब्रदर्स की फिल्म 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' की नई फिल्म पर काम शुरू हो चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नई फिल्म के लिए पीटर जैक्सन और उनकी टीम से संपर्क किया गया है. जो पहले की 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' फिल्म के डायरेक्टर रह चुके हैं.
2. जून में होगी Euphoria के सीज़न 3 की शूटिंग
HBO के फेमस शो Euphoria के तीसरे सीज़न की शूटिंग इस साल जून से की जाएगी. Zendaya, Sydney Sweeney का ये शो फिलहाल प्री-प्रोडक्शन मोड में है. सीरीज़ के एपिसोड्स लिखे जा रहे हैं. इसे 2024 के फर्स्ट हाफ में रिलीज़ किया जा सकता है.
3. मार्च में आएगा 'रॉकेट बॉयज़' का दूसरा सीज़न
जिम सर्भ और इश्वाक सिंह की मशहूर सीरीज़ 'रॉकेट बॉयज़' का दूसरा सीज़न मार्च में रिलीज़ किया जाएगा. फिलहाल इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं हुई है. इसके फर्स्ट सीज़न ने कई सारे अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे. सीरीज़ का रिव्यू आप हमारे चैनल पर चेकआउट कर सकते हैं.
4. री-रिलीज़ के पहले आया RRR का नया ट्रेलर
ऑस्कर अवॉर्ड्स से पहले यूएस में राजामौली की RRR को री-रिलीज़ किया जा रहा है. जिसके पहले फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज़ किया गया है. यूएस में फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट करने वाली कंपनी Variance Films ने इस नए ट्रेलर को रिलीज़ किया है. फिल्म 03 मार्च को यूएस के 200 सिनेमाघरों में उतारी जाएगी.
5. पहले दिन 4-5 करोड़ रुपए कमा सकती है 'सेल्फी'
अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है. एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखे जाएं तो पहले दिन फिल्म 4 से 5 करोड़ रुपए कमा सकती है. देशभर में 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई इस फिल्म की सिर्फ 8200 टिकट्स बिकी हैं. हालांकि ये आंकड़ा दिन के अंत तक कुछ बढ़ेगा.
6. थम नहीं रहा 'पठान' का रौला, 30 दिन बाद भी कमाई जारी
शाहरुख की 'पठान' को रिलीज़ हुए एक महीना हो चुका है. मगर इसकी कमाई को रुक नहीं रही. नई रिलीज़ फिल्मों को टक्कर देकर 'पठान' ने 30वें दिन भी एक करोड़ रुपए कमा चुकी है. फिल्म का इंडिया में कलेक्शन 520.19 करोड़ रुपए और ओवरऑल कलेक्शन 1008 करोड़ रुपए हो गया है.
7. अक्षय ने बताया, क्यों भरते हैं सबसे ज़्यादा टैक्स?
अक्षय कुमार देश के सबसे ज़्यादा टैक्स भरने वाले शख्स हैं. आज तक को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत अच्छा लगता है कि एक अकाउंटेंट का लड़का अपना पूरा टैक्स भरता है. मेरे पिता मुझे यही सिखा के गए थे कि बेटा टैक्स अपना अच्छी तरह भरते रहना. मैं नहीं चाहता कि घर पर कोई आए ये पूछने कि घर पे कहां माल छुपा रखा है.'
8. ऑडियंस को तरस रही है कार्तिक की 'शहज़ादा'
कार्तिक आर्यन की 'शहज़ादा' 17 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज़ हुई थी. फिल्म की कमाई से मेकर्स को सिर्फ निराशा हाथ लगी है. पहले हफ्ते में मूवी ने सिर्फ 27.4 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया है. 'शहज़ादा' का रिव्यू आप हमारे चैनल पर देख सकते हैं.
वीडियो: दी सिनेमा शो: पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ ने बताया क्या सोचकर बनानी शुरू की थी शाहरुख के साथ फिल्म

.webp?width=60)

