"शाहरुख तुम एक दिन 500 करोड़ के मालिक बनोगे..", जब फकीर ने चौंका दिया था
Ajmer Sharif में मिले फकीर ने Shah Rukh Khan से ऐसा क्या कहा था जो उन्हें आजतक याद है.

Shah Rukh Khan ने साल 2023 में धमाकेदार वापसी की थी. उनकी कमबैक फिल्म Pathaan ने देशभर में 543 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. उसके बाद आई Jawan ने भी ताबड़तोड़ कमाई की. 600 करोड़ से ज़्यादा की कमाई दर्ज कर डाली. वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 1000 करोड़ रुपये से पार पहुंच गई. कुलमिलाकर शाहरुख गेम में वापस आ चुके हैं. उन्होंने अपनी अगली फिल्म King पर काम करना भी शुरू कर दिया है. उसे लेकर भी अपडेट आते रहते हैं. हालांकि इन सब के बीच शाहरुख का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. वहां शाहरुख बता रहे हैं कि कैसे एक बार किसी फकीर ने उनसे कहा था कि तुम 500 करोड़ रुपये कमाओगे. शाहरुख इस क्लिप में कहते हैं,
शाहरुख का ये इंटरव्यू ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की रिलीज़ से पहले का है. बाकी उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ की बात करें तो इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग 2025 के अंत तक पूरी हो जाएगी. उसके बाद फिल्म को ईद 2026 पर रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म में शाहरुख के साथ सुहाना पैरेलल लीड में होंगी. अभिषेक बच्चन फिल्म के मेन विलेन होंगे. ‘किंग’ के कई बड़े एक्शन सीक्वेंसेज़ विदेशों में फिल्माए जाएंगे. बीते एक साल से इंटरनेशनल एक्शन कोरियोग्राफर्स की टीम के साथ उसकी प्लैनिंग भी हो रही है.
वीडियो: क्या शाहरुख होंगे हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स के मेन विलन?

.webp?width=60)

