The Lallantop
Advertisement

जब रात 2 बजे शाहरुख के कमरे में पहुंचा उनका फैन

शाहरुख इवेंट अटेंड करने के बाद अपने होटल पहुंचे. उनसे मिलने रात दो बजे एक फैन पहुंच गया.

Advertisement
pic
12 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 12 जनवरी 2023, 07:44 PM IST)
Shahrukh Khan
शाहरुख खान बीते दिनों एक इवेंट अटेंड करने के लिए दिल्ली आए थे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

फिल्मी दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

#रात दो बजे शाहरुख खान के होटल में उनसे मिलने पहुंचे फैन

बीते दिनों शाहरुख दिल्ली में एक इवेंट के लिए गए थे. जहां उन्होंने अपने एक फैन से मुलाकात की. दरअसल शाहरुख इवेंट अटेंड करने के बाद अपने होटल पहुंचे. जहां उनसे मिलने आए फैन जतिन गुप्ता से शाहरुख ने रात दो बजे मुलाकात की. 

जतिन ने अपने ट्वीट में बताया कि शाहरुख ने ना सिर्फ उन्हें अपने होटल रूम में बुलाया बल्कि उनसे बात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई. शाहरुख के साथ उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है.

# सनी देओल की 'गदर-एक प्रेम कथा' को री-रिलीज़ किया जाएगा

सनी देओल की कल्ट क्लासिक फिल्म 'गदर' का सीक्वल बन रहा है. 'गदर 2' को 11 अगस्त को रिलीज़ किया जाना है. लेकिन उससे पहले इसके फर्स्ट पार्ट 'गदर-एक प्रेम कथा' को री-रिलीज़ किया जाएगा. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 'गदन-एक प्रेम कथा' को 15 जून को वर्ल्ड वाइड रिलीज़ किया जाएगा.

# कपिल शर्मा शो के स्पेशल एपिसोड में आएंगे फेमस डिब्बेवाले

कपिल शर्मा शो के आने वाले एपिसोड में मुंबई के फेमस डिब्बेवाले दिखाई देंगे. कपिल शर्मा ने इन डिब्बेवाले ग्रुप के साथ तस्वीर पोस्ट की. लिखा, ''मुंबई की शान डिब्बावाला. ट्रेन लेट हो सकती है, बस लेट हो सकती है लेकिन ये मेरे भाई हमेशा समय पर होते हैं. ये करीब दो लाख टिफिन डेली डिलिवर करते हैं. हम इनके जज़्बे और हिम्मत को सलाम करते हैं.'' 

कपिल शर्मा का ये एपिसोड इस वीकेंड पर टेलीकास्ट किया जाएगा.

# 'सर्कस' के फेलियर पर पहली बार रोहित शेट्टी ने बात की

डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई. इसके बाद अपनी सीरीज़ 'इंडियन पुलिस फोर्स' के सेट पर वो चोटिल हो गए. अब इन सभी मुद्दों पर रोहित शेट्टी ने अपनी बात कही है. अपने इंस्टग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए रोहित ने लिखा, ''सर्कस' से मेरे एक्सीडेंट तक, मेरी टीम और मैं बहुत चीज़ों से होकर गुज़रे हैं. हम उठे, गिरे, मगर फिर से उठे, सिर्फ लड़ने के लिए नहीं बल्कि जीतने के लिए. 'सिंघम अगेन' के प्री-प्रोडक्शन से पहले 'इंडियन पुलिस फोर्स' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग हैदराबाद में कर रहा हूं. रोहित शेट्टी के इस डिजिटल डेब्यू में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी जैसे एक्टर्स नज़र आएंगे.

# अजय देवगन की फिल्म 'रेड' का बनेगा सीक्वल

अजय देवगन की साल 2018 में फिल्म आई 'रेड'. खबर है कि इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है. 'रेड 2' को कुमार मंगत प्रड्यूस करेंगे. फिलहाल फिल्म के प्लॉट को लेकर या इसकी कास्ट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है.

# कल आएगा शाहिद कपूर की सीरीज़ 'फर्ज़ी' का ट्रेलर

शाहिद कपूर की डेब्यू सीरीज़ 'फर्ज़ी' का फर्ज़ी ट्रेलर कल रिलीज़ किया गया था. जिसमें शाहिद कपूर अपनी सीरीज़ की अनाउंसमेंट करते दिख रहे थे. आज मेकर्स ने पोस्ट करके बता दिया है कि 'फर्ज़ी' का ओरिजनल ट्रेलर कल यानी 13 जनवरी को रिलीज़ किया जाएगा. राज एंड डीके के डायरेक्शन में बन रही इस सीरीज़ को 10 फरवरी से अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे.

# रितेश देशमुख की 'वेड' की तारीफ में करण जौहर ने किया पोस्ट

रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख की मराठी फिल्म 'वेड' बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन कर रही है. अब इस फिल्म की तारीफ करण जौहर ने की है. उन्होंने 'वेड' का पोस्टर शेयर कर लिखा, ''एक सॉलिड एक्टर जिसे कभी-कभी कम भी आंका गया, लेकिन वो हमेशा ही मराठी सिनेमा के लिए खड़ा रहा और आज मेरे दोस्त रितेश ने प्रूव कर दिया कि वो ना सिर्फ आउटस्टैंडिंग फिल्ममेकर है बल्कि मराठी सिनेमा के इतिहास को बनाने वाला फिल्ममेकर भी है. मेरा दिल बहुत खुश है जब मैं ये लिख रहा हूं. जेनेलिया और रितेश आपको सलाम. आपको प्यार और सम्मान.''

Advertisement

Advertisement

()