The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shah Rukh Khan watches Pathaan with family after MP Minister challenged to watch with Suhana Khan

बीजेपी नेता ने शाहरुख को बेटी के साथ 'पठान' देखने का चैलेंज दिया था, उन्होंने फैमिली के साथ देख डाली

एक महीने पहले चैलेंज दिया था, ठीक एक महीने बाद शाहरुख ने फिल्म देख डाली.

Advertisement
pic
17 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 17 जनवरी 2023, 04:02 PM IST)
shah rukh khan pathaan yrf family suhana khan
'बेशरम रंग' को लेकर हुए विवाद के दौरान गिरीश गौतम ने शाहरुख को सुहाना के साथ फिल्म देखने को कहा था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Shah Rukh Khan ने अपनी फिल्म Pathaan देख ली है. पहले भी शायद देखी होगी, लेकिन 16 जनवरी की शाम एक प्राइवेट स्क्रीनिंग में अपने परिवार के साथ देखी. एक महीने पहले उन्हें चैलेंज मिला था कि हिम्मत है तो अपनी बेटी के साथ बैठकर ‘पठान’ देखो. वो खबर आप यहां पढ़ सकते हैं. शाहरुख ने ज़ुबानी तो कभी जवाब नहीं दिया लेकिन बेटी के साथ फिल्म ज़रूर देख ली है. सिर्फ अपनी बेटी सुहाना ही नहीं, बल्कि अपनी पत्नी गौरी और बेटे आर्यन के साथ भी फिल्म देखी. यशराज फिल्म्स ने शाहरुख और उनकी फैमिली के लिए खासतौर पर ये स्क्रीनिंग रखी थी. 

बीते दिसम्बर में ‘पठान’ का गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज़ हुआ था. खूब हंगामा हुआ. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने गाने पर आपत्ति जताई. मंत्री लेवल के नेताओं ने भी बयानबाज़ी की. दीपिका पादुकोण की बिकीनी के रंग पर जमकर पॉलिटिक्स हुई. शाहरुख और दीपिका के खिलाफ प्रदर्शन किए गए. इस पूरे बवाल के बीच मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने भी अपनी नाराज़गी दर्ज कराई थी. साथ ही शाहरुख को चुनौती भी दे डाली थी. उन्होंने कहा था,

शाहरुख को ये फिल्म अपनी बेटी के साथ देखनी चाहिए, एक फोटो अपलोड करनी चाहिए और दुनिया को बताना चाहिए कि वो अपनी बेटी के साथ इस फिल्म को देख रहे हैं.

शाहरुख ने अपनी बेटी के साथ फिल्म तो देख ली. बस फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर नहीं डाली. लेकिन उसकी कोई समस्या नहीं. सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो चल रहे हैं जहां स्क्रीनिंग के बाद वो अपने परिवार के साथ बाहर निकल रहे हैं. गिरीश जी और बाकी लोग भी शाहरुख की स्क्रीनिंग वाली फोटोज़ नीचे देख सकते हैं. 

शाहरुख पूरे ज़ोर-शोर से ‘पठान’ को प्रमोट कर रहे हैं. 15 जनवरी को ‘पठान’ का ट्रेलर दुबई के बुर्ज़ खलीफा पर दिखाया गया था. शाहरुख भी उस मौके पर मौजूद थे. इसके साथ ही वो लगातार ट्विटर पर #AskSRK के सेशन्स के ज़रिए अपने फैन्स से बात करते रहते हैं. करीब चार साल बाद शाहरुख की फुल फ्लेज्ड फिल्म आ रही है. इससे पहले उन्होंने ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ जैसी फिल्मों में कैमियो भी किया था. ‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. विदेशों में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. हालांकि इंडिया में ये खिड़की अभी नहीं खुली है.          

वीडियो: पठान ट्रेलर, विराट कोहली और पहली गर्लफ्रेंड पर शाहरुख खान ने क्या बताया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()