The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shah Rukh Khan tweets on King teaser, Salman Khan Aryan Khan The Bads of Bollywood

"किंग के टीज़र पर कैसे पहुंच गए..", शाहरुख ने जन्मदिन से पहले फैन्स की मौज ले ली!

शाहरुख खान ने सलमान खान, 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से लेकर 'किंग' पर भी बात की है.

Advertisement
shah rukh khan, ask srk
02 नवंबर के दिन 'किंग' का ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो सकता है.
pic
यमन
30 अक्तूबर 2025 (पब्लिश्ड: 05:17 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Shah Rukh Khan ने बीते कुछ सालों से मीडिया से बातचीत करना बंद कर दिया है. वो देश की दूसरी बड़ी शख्सियत हैं जो मीडिया से बातचीत नहीं कर रहे हैं. खैर मीडिया के बीच आकर अपनी फिल्म प्रमोट करने की जगह उन्होंने दूसरा रास्ता अपनाया है. वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #AskSRK सेशन रखते हैं. यहां उनके फैन्स सवाल पूछते हैं और शाहरुख उनका जवाब देते हैं. आमतौर पर वो अपनी फिल्म के अनाउंसमेंट, टीज़र या ट्रेलर आने से पहले ऐसा करते रहे हैं. ‘पठान’ और ‘जवान’ के वक्त भी उन्होंने ऐसा ही किया था. अब 30 अक्टूबर की दोपहर शाहरुख ने #AskSRK शुरू किया. इस दौरान उन्होंने Siddharth Anand की King से लेकर Salman Khan तक, सब पर बात की. 

मनीष नाम के यूज़र ने पूछा कि 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के किस किरदार से आप सबसे ज़्यादा रिलेट करते हैं. शाहरुख का जवाब था,

Embed
Embed

एक शख्स ने पूछा कि सलमान खान के लिए एक शब्द कहिए. शाहरुख बोले,

Embed
Embed

एक यूज़र ने पूछा कि आप अब इंटरव्यू क्यों नहीं देते. प्रेस को दिए आपके जवाब सुनकर अच्छा लगता था. शाहरुख ने इस पर कहा,

Embed
Embed

एक शख्स ने फरमाइश की कि 'किंग' का टीज़र उसे भेज दिया जाए. शाहरुख का जवाब था,

Embed
Embed

एक फैन पेज ने पूछा कि क्या 'किंग' में कोई रोल मिलेगा. शाहरुख ने कहा,

Embed
Embed

सुमन नंदन नाम के शख्स ने पूछा कि पार्टी कहां हैं. पठान के घर? या फिर जवान लोगों के साथ? या फिर डंकी मार लूं. शाहरुख ने इस पर मज़ेदार जवाब दिया,

Embed
Embed

एक यूज़र ने पूछा कि क्या आप अपनी पुरानी फिल्में देखकर सोचते हैं कि इस आदमी ने क्या कमाल काम किया था. शाहरुख का कहना था,

Embed
Embed

एक यूज़र ने पूछा कि 'किंग' का अपडेट आप देंगे या फिर हम किसी ज्योतिषी को बुला लें. शाहरुख ने जवाब दिया,

Embed
Embed

पुलकित नाम के शख्स ने पूछा कि क्या हम आपके बेटे को आपको एक फुल फ्लेज्ड फिल्म में डायरेक्ट करते हुए देख पाएंगे. शाहरुख ने कहा,

Embed
Embed

एक अकाउंट ने शाहरुख को लिखा कि तुम्हारी शक्ल सुंदर नहीं है, तुम स्टार कैसे बन गए. मेरी शक्ल तुमसे अच्छी है. इस पर शाहरुख ने उसकी मौज लेते हुए लिखा,

Embed
Embed

02 नवंबर को शाहरुख खान का जन्मदिन है. मुमकिन है कि इस मौके पर ‘किंग’ का ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो सकता है. सिद्धार्थ आनंद बीते दो दिनों से X पर कुछ ट्वीट भी कर रहे हैं. उन्हें ‘किंग’ के अनाउंसमेंट की हिंट की तरह देखा जा रहा है. बता दें कि ‘किंग’ में शाहरुख के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा भी नज़र आएंगे. 

वीडियो: ‘किंग’ में शाहरुख खान की धांसू एंट्री, 30 लोगों से अकेले भिड़ते दिखेंगे किंग खान

Advertisement

Advertisement

()