शाहरुख की 'पठान' का प्रभास की 'साहो' से कम्पैरिज़न क्यों हो रहा है?
शाहरुख की 'पठान' के टीज़र में कई एक्शन सीन्स और वीएफएक्स नज़र आ रहे हैं.

एंटरटेनमेंट से जुड़ी बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह आप नीचे पढ़ सकते हैं. नीचे पढ़िए सिनेमा से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
#पुनीत राजकुमार ने ठुकरा दिया था 'कांतारा' का ऑफर
ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. मूवी के हिंदी वर्जन ने 50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. रिसेंटली एक इंटरव्यू में ऋषभ ने बताया कि 'कांतारा' फिल्म उन्होंने पहले लेट एक्टर पुनीत राजकुमार को ऑफर की थी. उन्होंने पुनीत को पूरी स्क्रिप्ट भी सुनाई थी. लेकिन उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया. ऋषभ ने बताया कि पुनीत के पास डेट्स की कमी थी. वो किसी और प्रोजेक्ट में बिज़ी थे इसलिए वो 'कांतारा' के लिए समय नहीं दे पाए.
# शाहरुख खान ने बताया उन्होंने यशराज की 'पठान' फिल्म क्यों चुनी
शाहरुख खान चार साल बाद 'पठान' फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. रिसेंटली एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि यशराज फिल्म्स की इस मूवी को उन्होंने क्यों चुना? एक फैन इवेंट में जब शाहरुख से 'पठान' को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि वो हमेशा से एक कूल एक्शन फिल्म करना चाहते थे. 'मिशन इम्पॉसिबल' की तरह. शाहरुख ने कहा, ''मुझे ऐसा लगता है कि जब कोई कमर्शियल फिल्म बनाता है तो हम उसमें कुछ खुद की क्रिएटिवीटी नहीं जोड़ पाते. क्योंकि उसे सिंपल ही रखना पड़ता है. तो मैं ऐसी फिल्म बनाना चाहता था जो सबको खुश कर दे. मेरी आने वाली तीनों फिल्में ऐसी हैं. जैसी मैंने पहले कभी नहीं की. मैं हमेशा से कूल एक्शन फिल्म करना चाहता था. 'मिशन इम्पॉसिबल' की तरह.''
#शाहरुख की 'पठान' का प्रभास की 'साहो' से हो रहा कम्पैरिज़न
शाहरुख की 'पठान' के टीज़र में कई एक्शन सीन्स और वीएफएक्स नज़र आ रहे हैं. इसके ट्रेलर के विजुअल इफेक्ट्स की तुलना लोग साल 2018 में आई प्रभास की फिल्म 'साहो' से कर रहे हैं. टीज़र में एक सीन है जिसमें शाहरुख हवा में उड़ते दिख रहे हैं. इसकी तुलना 'साहो' के एक सीन से हो रही है.
'पठान' और 'साहो' की फोटो शेयर करके एक यूज़र ने लिखा, ''शाहरुख का टीज़र आया है लेकिन उसकी तुलना प्रभास की 'साहो' से हो रही है, दिग्गज लोग ऐसे ही स्टैंडर्ड सेट करते हैं.'' लोग 'पठान' को 'साहो' की कॉपी भी बता रहे हैं.
#शाहरुख की 'पठान' का ट्विटर पर हो रहा है बहिष्कार
कल शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का ट्रेलर आया था. इस फिल्म से तीन साल बाद शाहरुख बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. ट्विटर पर शाहरुख के फैन्स के साथ बॉयकॉट गैंग भी एक्टिव हो गए हैं. सुबह से ट्विटर पर 'बॉयकॉट पठान' ट्रेंड कर रहा है. मगर इस बॉयकॉट की कोई खास वजह नहीं है. सोशल मीडिया खंगालेंगे तो पता चलेगा कि कोई योगी आदित्यनाथ का पुराना वीडियो शेयर करके 'पठान' को बॉयकॉट कर रहा है तो कोई दीपिका की जेएनयू वाली तस्वीर शेयर करके फिल्म के बहिष्कार की मांग कर रहा है. सिर्फ यही नहीं लोग सुशांत सिंह राजपूत की फोटो लगाकर भी 'पठान' को बॉयकॉट कर रहे हैं. अनीश सिंह नाम के एक यूज़र ने शाहरुख के विमल ऐड की फोटो शेयर की और लिखा, ''अगर आपको कुछ प्रमोट करना है तो ईमानदारी और हार्ड वर्क को प्रमोट करें तंबाकू को नहीं, बॉयकॉट पठान.'' एक ने लिखा, ''पठान' को बॉयकॉट करने के लिए सारे हिंदू रेडी रहें.'' खैर, 'पठान' फिल्म 25 जनवरी 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली है.
# तमिल फिल्म में साथ दिखेंगे ममूटी और विजय सेतुपति
मलयालम सिनेमा के एक्टर ममूटी और विजय सेतुपति एक साथ एक फिल्म में नज़र आ सकते हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों एक तमिल फिल्म में साथ काम करेंगे. मणिकंदन के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू होगी. फिलहाल ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतज़ार है.
# अदिवी शेष की फिल्म 'हिट 2' का टीज़र आ गया है
'मेजर' फेम एक्टर अदिवी शेष की अगली फिल्म 'हिट 2' का टीज़र आ गया. नानी ने सोशल मीडिया पर इस टीज़र को लॉन्च किया.
फिल्म में अदिवी शेष पुलिस वाले के रोल में होंगे. मूवी 02 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# नित्या मेनन की फिल्म 'वंडर वुमेन' का ट्रेलर आया
सोनी लिव ने नित्या मेनन की फिल्म 'वंडर वुमेन' का ट्रेलर रिलीज़ किया. अंजली मेनन की लिखी और डायरेक्ट की हुई इस फिल्म की कहानी छह प्रेग्नेंट महिलाओं की होगी जो अलग-अलग बैकग्राउंड से आती हैं. फिल्म 18 नवंबर से सोनी लिव पर देखी जा सकेगी.
वीडियो: दी सिनेमा शो: कांतारा को ऑस्कर में भेजने वाली बात पर ऋषभ का बयान

.webp?width=60)

