The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shah Rukh Khan to Play Police Officer Again in Rajinikanth Jailer 2!

रजनीकांत की 'जेलर 2' में शाहरुख वो रोल करेंगे, जो 35 साल के करियर में सिर्फ 2 बार किया है!

'जेलर 2' में शाहरुख खान जो रोल करने जा रहे हैं, वही रोल उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म में भी किया था.

Advertisement
pic
10 मार्च 2026 (अपडेटेड: 10 मार्च 2026, 05:40 PM IST)
jailer 2, shah rukh khan, jawan, rajinikanth,
'जेलर 2' में शाहरुख के अलावा शाहरुख, मोहनलाल और विजय सेतुपति भी कैमियो करने वाले हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Rajinikanth की Jailer 2 में Shah Rukh Khan होंगे. इस बात की पुष्टि Mithun Chakraborty काफी पहले कर चुके हैं. मगर फिल्म में उनका किरदार क्या होगा, इसे लेकर कुछ खास अपडेट सामने नहीं आई थी. हालांकि अब उनके रोल को लेकर पर्दा उठने लगा है. खबर है कि वो इस मूवी में एक पुलिस ऑफिसर का रोल करेंगे. जल्द ही वो अपने हिस्से की शूटिंग करने वाले हैं. ये शाहरुख के करियर में तीसरा मौका होगा, जब वो एक पुलिसवाले के किरदार में नज़र आएंगे.

'जेलर' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी. इसलिए मेकर्स पर इसके सीक्वल को और बड़ा बनाने का दबाव-सा है. इस सिलसिले में उन्होंने शाहरुख को एक कैमियो रोल के लिए अप्रोच किया था. इसके लिए वो झट से तैयार हो गए. IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख का ये पुलिस वाला अवतार एक एक्सटेंडेड कैमियो होगा. मेकर्स ने फिल्म के बाकी हिस्सों की शूटिंग पूरी कर ली है. अब केवल शाहरुख वाले सीक्वेंस को फिल्माना बाकी है. वो मार्च में ही इस फिल्म का काम पूरा कर लेंगे. बताया जा रहा है कि कैमियो होने के बावजूद उन्हें फिल्म में अच्छा खासा स्क्रीनटाइम मिलेगा. इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने ‘जेलर 2' के लिए डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार को सात से आठ दिनों की डेट्स दी हैं. 

शाहरुख अपने लंबे फिल्म करियर में केवल दो बार ही पुलिस के रोल में नज़र आए हैं. एक बार 2001 में आई 'वन टू का फोर' में. दूसरी बार 2023 की हजार करोड़ी फिल्म 'जवान' में. इन दो फिल्मों को हटा दें तो वो खाकी वर्दी से ज्यादातर दूर ही रहे हैं. इसलिए उनका 'जेलर 2' में पुलिस बनना, काफ़ी रोचक नज़र आ रहा है. इत्तेफाक से शाहरुख ने ‘जवान’ मेंन रजनीकांत की तरह ही एक ‘जेलर’ का किरदार निभाया था. यदि मेकर्स दोनों किरदारों में कुछ कनेक्शन बनाते हैं, तो ये फिल्म देखने लायक बन जाएगी. वैसे फरवरी 2026 में हिंदुस्तान टाइम्स ने उनके किरदार को लेकर एक रिपोर्ट छापी थी. उसके मुताबिक, फिल्म में शाहरुख, रजनीकांत के एक पुराने दोस्त का रोल करेंगे. वो भी ऐसे दोस्त, जिन पर रजनीकांत का किरदार अपनी जान से अधिक भरोसा करता है.

कहानी में एक मौका ऐसा आता है, जब रजनीकांत बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं. ऐसे में वो अपने उसी पुराने दोस्त यानी शाहरुख को कॉल करते हैं. उनके कॉल के बाद ही फिल्म में शाहरुख की एंट्री होती है. ये पहला मौका होगा, जब ये दोनों एक्टर्स एक साथ किसी फिल्म में नज़र आएंगे. इससे पहले शाहरुख स्टारर 'रा.वन' में रजनीकांत के 'रोबोट' वाले किरदार चिट्टी का कैमियो ज़रूर था. मगर उस रोल को रजनीकांत की जगह उनके बॉडी डबल ने किया था. फैंस भी ‘जेलर 2’ में देश के दो बड़े सुपरस्टार्स को साथ देखने के लिए काफ़ी एक्साइटेड होंगे. खबर है कि शाहरुख का कैमियो मुंबई या चंडीगढ़ में से किसी एक जगह पर शूट किया जाएगा. चर्चा है कि ये फिल्म जून 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. लेकिन अबतक इस पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. 

वीडियो: शाहरुख खान की किंग के इस एक सीन पर खर्च हो गए 50 करोड़

Advertisement

Advertisement

()