The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shah Rukh Khan To Launch the First Look of Allu Arjun-Atlee AA22xA6?

अल्लू अर्जुन-एटली की AA22XA6 का फर्स्ट लुक शाहरुख खान लॉन्च करेंगे!

अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर फिल्म का टाइटल अनाउंसमेंट टीज़र आएगा. इसमें अल्लू अर्जुन चार रोल्स में नज़र आ सकते हैं.

Advertisement
pic
10 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 09:30 PM IST)
shah rukh khan, atlee, allu arjun,
रणवीर सिंह ने AA22XA6 को ऐसी फिल्म बताया था, जैसा कुछ इंडिया में कभी नहीं देखा गया.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Allu Arjun-Atlee की Sci-Fi फिल्म को अबतक AA22xA6 कहा जा रहा था. मगर अर्जुन के 44वें बर्थडे पर इसके ऑफिशियल टाइटल पर से पर्दा उठेगा. खबर है कि फिल्म के टाइटल टीज़र को खुद Shah Rukh Khan लॉन्च करने वाले हैं.

08 अप्रैल को अल्लू अर्जुन का जन्मदिन है. उस दिन AA22xA6 के ऑफिशियल अनाउंसमेंट को भी एक साल पूरा हो जाएगा. इसलिए एटली ने उसी दिन फिल्म का टाइटल अनाउंसमेंट टीज़र रिलीज़ करने का फैसला किया है. इसमें फिल्म के मल्टीवर्स के साथ अर्जुन का फर्स्ट लुक भी देखने को मिलेगा. वैरायटी इंडिया ने सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया,

"फिल्म का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो सभी को हैरान कर देगा. ये उस बड़े और अनोखे यूनिवर्स की सिर्फ पहली झलक है, जिसे एटली ने खुद तैयार किया है. इसमें कटिंग एज विजुअल्स होंगे और अल्लू अर्जुन ऐसे अवतारों में नजर आएंगे, जिनमें उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया है. भारतीय सिनेमा के लिए एटली ने इस बार कुछ बिल्कुल अलग और भव्य बनाने की कोशिश की है.”

इंटरनेट पर रिपोर्ट्स चल रही हैं कि इस टाइटल टीज़र को लॉन्च करने के लिए शाहरुख खान को अप्रोच किया गया है. उनको नेशनल अवॉर्ड दिलवाने वाली हजार करोड़ी फिल्म 'जवान' को एटली ने ही डायरेक्ट किया था. दोनों के बीच अच्छी ट्यूनिंग है. चर्चा है कि शाहरुख 07 अप्रैल की रात 11:59 बजे वर्चुअली फिल्म का टाइटल रिलीज़ करेंगे. हालांकि वैरायटी इंडिया के सोर्स ने ऐसी किसी भी अपडेट की ठोस पुष्टि नहीं की है. न ही लल्लनटॉप इसकी पुष्टि करता है. फिलहाल ये इंटरनेट पर चल रही खबरें हैं. इनकी सच्चाई 8 अप्रैल को ही मालूम पड़ेगी.

AA22XA6 शायद उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है, जहां इतने बड़े स्केल पर काम होने के बावजूद कुछ भी लीक नहीं हुआ है. इसका एक बड़ा कारण शायद ये भी है कि फिल्म का ज्यादातर हिस्सा स्टूडियो के अंदर शूट किया गया है. कुछ दिन पहले इंटरनेट पर अर्जुन के फर्स्ट लुक लीक होने की खबरें उड़ी थीं. मगर वो तस्वीरें भी एआई से बनाई निकली. सन पिक्चर्स इस फिल्म को करीब 800 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट पर बना रही है. ये 'रामायण' और 'वाराणसी' के बाद देश की तीसरी सबसे महंगी फिल्म है.

allu arjun
अर्जुन की ये एआई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी.

फिल्म में दीपिका पादुकोण भी काम कर रही हैं. उनके अलावा मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदन्ना और जाह्नवी कपूर को भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बताया जा रहा है. मगर उनमें से किसी को लेकर भी मेकर्स ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. बताया जा रहा है कि फिल्म के टाइटल टीज़र में अधिक फोकस अर्जुन के किरदार पर होगा. वो इसमें चार अलग-अलग अवतारों में नज़र आ सकते हैं. पूरी स्टारकास्ट को अभी रिवील नहीं किया जाएगा. 

वीडियो: अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म का बजट 800 करोड़ है, शूटिंग पूरी होने से पहले ही सारे रिकार्ड्स टूटे

Advertisement

Advertisement

()