The Lallantop
Advertisement

शाहरुख खान ने पठान के लिए कितनी फीस ली, पता चल गया

'पठान' के लिए दीपिका ने 15 करोड़ और जॉन अब्राहम ने 20 करोड़ रुपए लिए हैं.

Advertisement
pic
13 दिसंबर 2022 (अपडेटेड: 13 दिसंबर 2022, 05:43 PM IST)
शाहरुख खान 'पठान' के गाने बेशर्म रंग में.
Shahrukh Khan
Quick AI Highlights
Click here to view more

फिल्मी दुनिया का डेली बुलेटिन. इंडस्ट्री की लेटेस्ट खबरें. सबकुछ यहां मिल जाएगा. नीचे पढ़िए सिनेमा से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

#'अनस्टॉपेबल विद एनबीके' 2 में दिखेंगे प्रभास-गोपीचंद

नंदमुरी बालकृष्ण के चैट शो Unstoppable with NBK के दूसरे सीज़न में प्रभास बतौर गेस्ट आएंगे. ओटीटी प्लेटफॉर्म अहा वीडियो पर आने वाले इस शो में प्रभास के साथ एक्टर गोपीचंद भी होंगे. 

अहा वीडियो ने इस एपिसोड के बिहाइंड द सीन की फोटोज़ शेयर की. ये एपिसोड कब आएगा फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है.

# पाकिस्तान बेस्ड ओटीटी प्लेटफॉर्म इंडिया में बैन

पाकिस्तान बेस्ड ओटीटी प्लेटफॉर्म 'विडली टीवी' को इंडिया में बैन कर दिया गया. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक इस पर प्रीमियर हुए शो ''सेवक' की वजह से इस प्लेटफॉर्म को इंडिया में बैन किया गया. सरकार ने 'सेवक' शो को भारत की सुरक्षा और देश में सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा बताया है.

# शाहरुख खान ने 'पठान' के लिए 100 करोड़ रुपए फीस ली?

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' का पहला गाना 'बेशर्म रंग' कल रिलीज़ हुआ था. जिसे लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. अब खबर आ रही है कि इस मूवी के लिए शाहरुख ने तगड़ी फीस ली है. कोई मोई डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक 'पठान' के लिए दीपिका ने 15 करोड़, जॉन अब्राहम ने 20 करोड़ और शाहरुख खान ने 100 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की है. हालांकि इस पर अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं मिली है. 'पठान' 25 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

# टीवीएफ की सीरीज़ 'पिचर्स 2' का ट्रेलर आ गया

टीवीएफ की सीरीज़ 'पिचर्स 2' का ट्रेलर आ गया. साल 2015 में आए इसके पहले सीज़न को खूब पसंद किया गया था. बट इसके दूसरे सीज़न के ट्रेलर में कहीं भी एक्टर जितेन्द्र नहीं दिख रहे हैं. जिस वजह से फैन्स थोड़े नाखुश भी हैं. Vaibhav Bundhoo के डायरेक्शन में बनी 'पिचर्स 2' में नवीन कस्तुरिया, अरुणाभ कुमार, अभय महाजन, सिकंदर खेर जैसे कलाकार दिखेंगे. 

इसे 23 दिसंबर से ज़ी 5 पर देख सकेंगे.

# 20 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर आएगी 'मिशन मजनू'

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'मिशन मजनू' नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी. शांतनु बाग्ची के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को 20 जनवरी 2023 से देखा जा सकेगा.

# अनीस बज़्मी की '5 मिनट का सुपरहीरो' में दिखेंगे वरुण

अनीस बज़्मी जल्द ही विशाल राणा के साथ मिलकर कॉमेडी फिल्म बनाने वाले हैं. जिसका टेंटेटिव टाइटल है '5 मिनट का सुपरहीरो'. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इस मूवी में वरुण धवन नज़र आएंगे. कहानी एक ऐसे कैरेक्टर की होगी जिसके पास 5 मिनट के लिए सुपरपावर आती है. ये प्रोजेक्ट अनीस के ड्रीम प्रोजेक्ट्स का हिस्सा है. अगले साल तक ये फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी.

# विक्की कौशल ने छोड़ी आनंद एल राय की फिल्म

फिल्ममेकर आनंद एल राय, विक्की कौशल के साथ एक लव स्टोरी बनाने वाले थे. लेकिन अब खबर आ रही है कि डेट्स के चलते विक्की ने इस फिल्म को छोड़ दिया है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की ने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ ली थी. उन्होंने फिल्म करने के लिए हामी भी भर दी थी. लेकिन अपने दूसरे कमिटमेंट्स की वजह से वो इस फिल्म को समय नहीं दे पा रहे हैं.

# भुवन बाम की सीरीज़ 'ताज़ा खबर' का ट्रेलर आ गया

मशहूर कॉमेडियन और यू-ट्यूबर भुवन बाम की सीरीज़ 'ताज़ा खबर' का ट्रेलर आ गया. जिसमें भुवन कॉमेडी से इतर एक्शन करते दिख रहे हैं. सीरीज़ में श्रिया पिलगांवकर भी हैं. हिमकर गौड़ के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज़ को 06 जनवरी से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे.

सिनेमा शो: कंगना रनौत बनेंगी चंद्रमुखी 2 में राजनर्तकी?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()