The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shah Rukh Khan, Suhana Khans king scotland schedule to begin in september

शाहरुख खान की 'किंग' पर तगड़ा अपडेट

शाहरुख खान और सुहाना खान एक साथ 40-50 दिनों तक 'किंग' के लिए करेंगे शूट.

Advertisement
shahrukh khan king
शाहरुख खान की ये फिल्म साल 2026 में रिलीज़ की जा सकती है.
pic
मेघना
26 जून 2025 (Published: 08:20 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Shah Rukh Khan की फिल्म King की शूटिंग शुरू हो चुकी है.  Siddharth Anand के डायरेक्शन में बन रही ये पिक्चर सही ट्रैक पर चल रही है, क्योंकि फिल्म से जुड़े छोटे-बड़े अपडेट्स आते रहते हैं. कभी इसकी कास्टिंग को लेकर तो कभी इसके प्रोडक्शन को लेकर. अब ताज़ा जानकारी इसकी शूटिंग से जुड़ी हुई है. जिसे अब मुंबई नहीं बल्कि इंटरनेशनल जगहों पर शूट करने की तैयारी चल रही है.

'किंग' फिलहाल प्रोडक्शन स्टेज में है. सुहाना खान और अभय वर्मा ने इसके कुछ हिस्सों की शूटिंग मुंबई में शुरू कर दी है. फिल्म के कुछ एक्शन सीक्वेंस मुंबई में शूट किए जा रहे हैं. मगर ज़ूम डॉट कॉम के मुताबिक अब इस फिल्म को बड़े लेवल पर ले जाने की तैयारी हो रही है. जल्द ही सुहाना, शाहरुख और फिल्म की दूसरी टीम स्कॉटलैंड के लिए रवाना होगी. जहां फिल्म का अगला हिस्सा शूट किया जाएगा.

ज़ूम डॉट कॉम ने सोर्स के हवाले से खबर छापी. जिसमें बताया गया,

''शाहरुख खान और सुहाना खान ने मुंबई में कुछ सीक्वेंसेस शूट किए हैं. जिसे सिद्धार्थ आनंद ने स्पेशली डिज़ाइन किया था. 'किंग' एक ग्रैंड स्केल की फिल्म होने वाली है. जल्द ही इसका स्कॉटलैंड शेड्यूल शुरू किया जाएगा. जिसकी शुरुआत सितंबर से हो सकती है. ये शेड्यूल सबसे ज़रूरी होगा. क्योंकि इसमें फिल्म के सबसे अहम हिस्से की शूटिंग होगी. शाहरुख-सुहाना दोनों साथ में करीब 40-50 दिन की शूटिंग यहां करेंगे.''

कुछ दिनों पहले ही रिपोर्ट आई थी कि मुंबई के महबूब स्टूडियो में शाहरुख खान ने 'किंग' की शूटिंग शुरू की थी. टाइट सिक्योरिटी के साथ इस शूट को पूरा किया गया. फिल्म गैंगस्टर-थ्रिलर जॉनर की पिक्चर है. जिसमें शाहरुख खान, गैंगस्टर के रोल में नज़र आएंगे. जो सुहाना खान के ट्रेनर भी होंगे. सुहाना खान की ये पहली हिंदी फिल्म होगी जो बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी. इसके पहले वो ज़ोया अख्तर की पिक्चर 'द आर्चीज़' में नज़र आ चुकी हैं.

'किंग' में शाहरुख, सुहाना के अलावा रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी और अभय वर्मा जैसे एक्टर्स भी नज़र आएंगे. पिक्चर 2026 में रिलीज़ की जाएगी. 

वीडियो: शाहरुख खान पिछले दिनों लंदन में देखे गए, जहां Avengers:Doomsday का शूट चल रहा है

Advertisement

Advertisement

()