The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shah Rukh Khan Starrer Jawan’s earns massive rupee before its release

रिलीज़ से पहले ही शाहरुख की 'पठान' ने 500 करोड़ रुपए कमा लिए?

'पठान' के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने 180 करोड़ रुपए में खरीदे हैं.

Advertisement
Shahrukh Khan
'पठान' फिल्म से शाहरुख खान का न्यू लुक.
pic
मेघना
26 सितंबर 2022 (Updated: 26 सितंबर 2022, 03:45 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

फिल्मी दुनिया से जुड़ी खबरों का अपडेट एक साथ एक जगह चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए नेटफ्लिक्स की सीरीज़ ‘यू’ के चौथे सीज़न की अपडेट, जानिए कैसा है अक्षय कुमार की ‘रामसेतु’ का टीज़र और रिलीज़ से पहले ही शाहरुख की ‘पठान’ ने आखिर कैसे कमा लिए 500 करोड़ रुपए?

1. 'यू' सीरीज़ के चौथे सीज़न की रिलीज़ डेट आ गई

नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाली अमेरिकन साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज़ 'यू' के चौथे सीज़न की रिलीज़ डेट आ गई. इसे दो पार्ट में रिलीज़ किया जाएगा. पहला पार्ट 10 फरवरी 2023 को आएगा. 

वहीं इसका दूसरा पार्ट 10 मार्च को रिलीज़ किया जाएगा.

2. आलिया की 'हार्ट ऑफ स्टोन' का फर्स्ट लुक आया

नेटफ्लिक्स के ग्लोबल फैन इवेंट 'टुडुम' में गेल गैडोट की फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' का फर्स्ट लुक आ गया. मूवी में आलिया भट्ट भी हैं. वो 'कीया' के रोल में दिखाई देंगी. फिल्म में गेल गैडोट सीआईए एजेंट बनी हैं. 

मूवी 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी.

3. अक्षय कुमार की फिल्म 'रामसेतु' का टीज़र आ गया

अक्षय कुमार की फिल्म 'रामसेतु' का टीज़र आ गया. मूवी में अक्षय, आर्कियोलॉजिस्ट बने हैं. मूवी में कई तगड़े अंडरवॉटर सीन्स हैं. अक्षय के अलावा मूवी में जैकलीन और नुसरत भरूचा भी दिखेंगी. फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

4. नेहा के शो 'इंडियन आइडल' पर पहुंची फाल्गुनी पाठक

नेहा कक्कड़ का एक गाना कुछ दिनों से चर्चा में हैं. ये फाल्गुनी पाठक के गाने 'मैंने पायल है छनकाई' का रीमेक था. जिसके लिए नेहा की खूब ट्रोलिंग हुई थी. फाल्गुनी ने भी नेहा के इस गाने को लेकर कहा था, ''उसे सुनने के बाद मेरा पहला रिएक्शन अच्छा नहीं था. मुझे बस उल्टी आनी बाकी थी.'' इन सभी विवादों के बीच फाल्गुनी पाठक का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें फाल्गुनी 'इंडियन आइडल' शो पर पहुंची हैं. जिसमें नेहा कक्कड़ भी नज़र आ रही हैं. पूरी संभावना है कि इस एपिसोड की शूटिंग इस विवाद से पहले हुई हो.

5. अमेज़न प्राइम वीडियो की सीरीज़ में दिखेंगी अनन्या पांडे

अनन्या पांडे जल्द ही ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं. खबर है कि अमेज़न प्राइम वीडियो की ड्रामा सीरीज़ 'कॉल मी बी' में वो लीड रोल प्ले करेंगी. सीरीज़ को डायरेक्ट करेंगे कॉलिन डी'कुन्हा. सब कुछ ठीक रहा तो इस साल के अंत तक ये सीरीज़ फ्लोर पर आ जाएगी.

6. अनिल कपूर ने खत्म की 'द नाइट मैनेजर' सीरीज़ की शूटिंग

ब्रिटिश सीरीज़ 'द नाइट मैनेजर' का हिंदी रीमेक आने वाला है. जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है. टॉम हिडलटन की इस फेमस सीरीज़ में अनिल कपूर होंगे. इसकी रिलीज़ डेट को लेकर फिलहाल कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

7. रिलीज़ से पहले ही शाहरुख की 'पठान' ने 500 करोड़ रुपए कमा लिए?

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' अगले साल थिएटर्स में रिलीज़ होने वाली है. मगर मूवी ने रिलीज़ से पहले ही 500 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक 'पठान' के डिजिटल और सेटेलाइट राइट्स बहुत महंगे बिके हैं. 'पठान' के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने 180 करोड़ रुपए में खरीदे हैं. जबकि इसके सैटेलाइट राइट्स ज़ी टीवी ने 70 करोड़ रुपए में खरीद लिए हैं. वहीं 'पठान' का म्यूज़िक 25 करोड़ रुपए में बिका है. मूवी के ओवरसीज़ राइट्स 80 करोड़ और डोमेस्टिक राइट्स 150 करोड़ रुपए के बिके हैं. 'पठान' में शाहरुख के साथ दीपिका और जॉन भी दिखाई देंगे.

वीडियो: दी सिनेमा शो: राजू श्रीवास्तव की मौत पर दिग्गजों ने जताया शोक

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()