The Lallantop
Advertisement

'पठान' ओटीटी पर कब आएगी, पता चल गया

ओटीटी रिलीज़ से पहले 'पठान' को फिर से सेंसर बोर्ड के पास भेजा जाएगा.

Advertisement
pic
17 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 17 जनवरी 2023, 04:45 PM IST)
Shahrukh Khan
शाहरुख खान 'पठान' के एक सीन में
Quick AI Highlights
Click here to view more

फिल्मी दुनिया से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह आए हैं. नीचे पढ़िए सिनेमा से जुड़ी बड़ी खबरें.

# विजय की 'वारिसु' और अजीत की 'थुनिवु' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

थलपति विजय की फिल्म 'वारिसु' बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मूवी ने वर्ल्ड वाइड 150 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. वहीं अजीत की फिल्म 'थुनिवु' की बात करें तो ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक 'थुनिवु' ने भी वर्ल्ड वाइड 150 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है. दोनों ही फिल्मों का रिव्यू आप हमारे चैनल पर देख सकते हैं.

# 'फर्ज़ी' से विजय के कैरेक्टर माइकल का प्रोमो वीडियो आ गया

16 जनवरी को विजय सेतुपति का बर्थडे था. उनके जन्मदिन के मौके पर देर शाम फर्ज़ी के मेकर्स ने एक प्रोमो वीडियो शेयर किया. जिसमें विजय सेतुपति के किरदार माइकल को दिखाया गया है. सीरीज़ में वो पुलिस वाले बने हैं. जो फ्रॉडिया बने शाहिद कपूर को पकड़ने की कोशिश करते हैं. 

राज एंड डीके की बनाई ये सीरीज़ 10 फरवरी से अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

# अजय देवगन की 'भोला' से तब्बू का फर्स्ट लुक आया है

अजय देवगन की फिल्म 'भोला' से तब्बू का फर्स्ट लुक आ गया है. मूवी में तब्बू पुलिसवाली के रोल में होंगी. ये फिल्म 'कार्थी' की मूवी 'कैथी' का हिंदी रीमेक है. 

अजय देवगन के ही डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# सीरीज़ 'दहाड़' को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा

विजय वर्मा, सोनाक्षी सिन्हा और गुलशन देवैया की सीरीज़ 'दहाड़' का बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने वाला है. ये पहली वेब सीरीज़ है जिसे बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा. 08 एपिसोड की इस क्राइम ड्रामा सीरीज़ में गुलशन और सोनाक्षी पुलिस वाले के रोल में हैं. सीरीज़ को जल्द ही अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया जाएगा.

# रिलीज़ के बाद ओटीटी पर 25 अप्रैल को आएगी शाहरुख की 'पठान'

शाहरुख खान की 'पठान', 25 जनवरी को रिलीज़ के लिए शेड्यूल है. रिलीज़ से नौ दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने यशराज फिल्म्स को मूवी के ओटीटी वर्जन में कुछ बदलाव करने को कहा है. सेंसर बोर्ड से पहले ये फिल्म पास हो चुकी है मगर इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी ओटीटी रिलीज़ से पहले इसे फिर सेंसर बोर्ड के पास भेजा जाएगा. इसी सुनवाई के बीच फिल्म की ओटीटी रिलीज़ डेट पता चल गई है. इसे 25 अप्रैल से अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा.

# 'अंदाज़ अपना-अपना' का सीक्वल बनाएंगे राजकुमार संतोषी?

आमिर खान और सलमान खान की कल्ट क्लासिक फिल्म 'अंदाज़ अपना-अपना' के सीक्वल बनने की खबर लगातार आ रही थी. जब इसके डायरेक्टर राजकुमार संतोषी से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि वो सीक्वल बनाने में विश्वास नहीं रखते. उन्होंने कहा, ''मैं सीक्वल में विश्वास नहीं करता. अगर मुझे सीक्वल बनाना भी होता तो इस टाइटल से बनाता जैसे 'फिर घायल', 'घायल एक बार' या 'दामिनी फिर चमकेगी'. मगर मैं वो चीज़ नहीं करना चाहता जो पहले से हो चुकी हैं. कुछ नया बनाने में मेरा हमेशा विश्वास रहा है. मेरी अगली फिल्म 'अंदाज़ अपना अपना' का सीक्वल बिल्कुल भी नहीं है. लेकिन एक म्यूज़िकल कॉमेडी फिल्म है जिसका टाइटल है 'अदा अपनी-अपनी.''

# 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग के दौरान चोटिल हुईं पल्लवी जोशी

विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म में उनकी वाइफ और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी भी हैं. जो शूटिंग के वक्त चोटिल हो गईं. हैदराबाद में फिल्म के एक सीक्वेंस को शूट करते हुए उन्हें ये चोट लगी. उन्हें वहीं लोकल हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां उनका ट्रीटमेंट चल रहा है.

# टी-सीरीज़ के म्यूज़िक सिंगल 'अच्छा सिला दिया' में राजकुमार राव

टी-सीरीज़ जल्द ही एक म्यूज़िक सिंगल रिलीज़ करने वाला है. जिसमें नोरा फतेही और राजकुमार राव नज़र आने वाले हैं. इस गाने का टाइटल होगा 'अच्छा सिला दिया'. राजकुमार राव ने इसका पोस्टर भी शेयर किया है. जिसमें राजकुमार के चेहरे पर चोट लगी दिख रही है. बी प्राक के गाए इस गाने को 19 जनवरी को रिलीज़ किया जाएगा.

दी सिनेमा शो: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की 'पठान' की विदेशों में कितनी टिकटें बिक चुकी हैं?

Advertisement

Advertisement

()