'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख खान किस रोल में होंगे, पता चल गया
अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी रणबीर कपूर, आलिया भट्ट की फिल्म 09 सितंबर को रिलीज़ होगी.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा की खबरें एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह आए हैं. नीचे पढ़िए सिनेमा से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
#ड्वेन जॉनसन की 'ब्लैक एडम' से तस्वीरें आईं
ड्वेन जॉनसन की अपकमिंग फिल्म 'ब्लैक एडम' से नई तस्वीरें आई हैं. डीसी की इस सुपरहीरो फिल्म में ड्वेन ने ब्लैक एडम का किरदार निभाया है.
मूवी 21 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.
#'लाल सिंह चड्ढा' ने पहले दिन कमाए 10.75 करोड़ रुपए
आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई पहले दिन बहुत स्लो रही. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 10.75 रुपए की कमाई की.
#'रक्षा बंधन' ने पहले दिन कमाए 7.70 करोड़ रुपए
अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' ने भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 7.70 करोड़ रुपए का बिजनेस किया.
#'ब्रह्मास्त्र' से सामने आया शाहरुख का फर्स्ट लुक
अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी रणबीर कपूर, आलिया भट्ट की फिल्म 09 सितंबर को रिलीज़ होगी. फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो होगा. शाहरुख का लुक लीक हो गया है.
रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म में शाहरुख, वानर अस्त्र बने हैं.
#मद्रास हाईकोर्ट ने 'जय भीम' वाला मामला खारिज किया
सूर्या की फिल्म 'जय भीम' पर वन्नियार समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा था. डायरेक्टर डीजे ज्ञानवेल और सूर्या पर आपराधिक मामला दर्ज हुआ था. अब मद्रास हाईकोर्ट ने इस मामले को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने एक्टर और डायरेक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है.
#'द फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स 2' की रिलीज़ डेट आई
नेटफ्लिक्स के फेमस शो 'द फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के दूसरे सीज़न की रिलीज़ डेट आ गई. इसमें भावना पांडे, महीप कपूर, नीलम कोठारी और सीमा किरण दिखेंगी. इसे 02 सितंबर से देखा जा सकेगा.
#राजू श्रीवास्तव की तबियत में कोई सुधार नहीं
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं. राजू की बेटी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि राजू की तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ है. राजू को वर्कआउट के दौरान कार्डिएक अरेस्ट आया था.
#'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर भड़की जनता, हुए प्रदर्शन
आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर देशभर में विरोध चल रहा है. पंजाब, दिल्ली और वाराणसी में थिएटर के बाहर लोगों ने फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया. नारेबाजी और बॉयकॉट की मांग की. जालंधर के थिएटर के बाहर जमा हुए लोगों ने फिल्म को धर्म विरोधी बताया.
दिल्ली में भी कई जगहों पर लोगों ने फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किया. मगर पुलिसवालों ने मामला संभाल लिया. मूवी का रिव्यू आप हमारे चैनल पर देख सकते हैं.
वीडियो: रणबीर और आलिया की मूवी ‘ब्रह्मास्त्र’ का टीज़र

