The Lallantop
Advertisement

विदेश में 'पठान' का जलवा, पर्दा-फाड़ एडवांस बुकिंग

अभी इंडिया में 'पठान' की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है.

Advertisement
pic
16 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 16 जनवरी 2023, 06:58 PM IST)
Pathaan
'पठान' के ट्रेलर में शाहरुख खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more

फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

# अर्जुन कपूर-तब्बू की 'कुत्ते' ने 5.9 करोड़ रुपए कमाए

अर्जुन कपूर, तब्बू और कोंकणा सेन की फिल्म 'कुत्ते' की स्टारकास्ट को देखकर ये अंदाज़ा लगाया गया था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन करेगी. लेकिन तीन दिनों में फिल्म ने सिर्फ 5.9 करोड़ रुपए कमाए हैं. 1.3 करोड़ रुपए की ओपनिंग करने वाली  ये फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही. आप इसका रिव्यू हमारे चैनल पर चेकआउट कर सकते हैं.

# 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई विजय की 'वारिसु'

थलपति विजय की फिल्म 'वारिसु' बढ़िया कमाई कर रही है. मूवी 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने करीब 103 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली है. 'वारिसु' विजय की 10वीं फिल्म बन चुकी है. जिसने 100 करोड़ रुपए कमाए हैं. इस फिल्म का रिव्यू भी आप हमारे चैनल पर देख सकते हैं.

# 'थुनिवु' ने पांच दिन में 93 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया

साउथ स्टार अजीत की फिल्म 'थुनिवु' ने भी पांच दिनों में अच्छी कमाई की है. 11 जनवरी को रिलीज़ हुई फिल्म ने 93 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इसका रिव्यू भी आप हमारे चैनल पर देख सकते हैं.

#विदेश में 'पठान' की एडवांस बुकिंग ने फोड़ दिया

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की विदेशों में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. यूएस, यूएई, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में 'पठान' अभी से ही हाउसफुल हो चुकी है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक यूएई में 'पठान' की 3500 टिकट्स बिकी हैं. जिससे फिल्म वहां 40 लाख का बिज़नेस करेगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया में 'पठान' की 3000 टिकटें बिकी हैं. जिससे फिल्म करीब 37 लाख रुपए की कमाई करेगी. वहीं जर्मनी में 'पठान' की सबसे ज़्यादा करीब 8500 टिकटें बिकी हैं. जिससे यहां फिल्म करीब एक करोड़ 10 लाख रुपए के आस-पास की कमाई करेगी. इसके अलावा नॉर्थ अमेरिका और यूके में भी 'पठान' की तगड़ी टिकटें बिक गई हैं. इंडिया में 'पठान' की एडवांस बुकिंग कब शुरू होगी अभी इसे लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है. मूवी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में दिखेंगे प्रभास

फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद 'पठान' में शाहरुख के बाद अब प्रभास के साथ काम करने जा रहे हैं. मैत्री मूवी मेकर्स के नवीन यरनेनी ने इस बात को कंफर्म किया है. नंदमूरी बालकृष्णन के चैट शो में नवीन ने इस बात को बताया. कहा, ''प्रभास और सिद्धार्थ फिलहाल अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में बिज़ी हैं. लेकिन सिद्धार्थ ने प्रभास वाले प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू कर दिया है. वो स्क्रिप्ट को फाइनल करेंगे तो जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी.''

#दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बनी 'वेड'

रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख की मराठी फिल्म 'वेड' बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है. 'सैराट' के बाद ये फिल्म मराठी सिनेमा की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. 

15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक करीब 45 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

#भूषण कुमार की फिल्म 'स्पिरिट' में पुलिस वाले बनेंगे प्रभास

प्रड्यूसर भूषण कुमार ने प्रभास संग अपनी अगली फिल्म 'स्पिरिट' पर बात की. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि 'स्पिरिट' कब फ्लोर पर आएगी और उसमें प्रभास का क्या रोल होगा. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में भूषण ने कहा, ''स्पिरिट बहुत यूनिक फिल्म होने वाली है. ये एक कॉप-ड्रामा फिल्म होगी. प्रभास इस फिल्म में पुलिस वाले बनेंगे. मूवी का म्यूज़िक भी बहुत स्ट्रॉंग होगा.''

दी सिनेमा शो: शाहरुख दिल्ली के एक इवेंट में आए, पठान का केक लेकर उनके होटल में पहुंच गया फैन

Advertisement

Advertisement

()