The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shah Rukh Khan Role in Rajinikanth Starrer Jailer 2 Could Trigger a Box Office Storm

रजनीकांत की फिल्म में शाहरुख खान का ये किरदार बॉक्स ऑफिस पर भूचाल ला देगा!

रजनीकांत की फिल्म में शाहरुख खान ऐसा रोल करने जा रहे हैं, जो आप सोच भी नहीं सकते.

Advertisement
jailer 2, shah rukh khan, rajinikanth,
इससे पहले रजनीकांत की 'कुली' में आमिर खान कैमियो कर चुके हैं.
pic
शुभांजल
2 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 03:33 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Jailer 2 में देश के दो बड़े सुपरस्टार्स स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे. पहले हैं Rajinikanth और दूसरे Shah Rukh Khan. मेकर्स ने शाहरुख के लिए तगड़ा कैमियो प्लान किया है. इसमें वो रजनीकांत के खास दोस्त के किरदार में नज़र आएंगे. उनके रोल से जुड़ी और क्या-क्या जानकारी सामने आई है, बताते हैं.

शुरुआत में शाहरुख के कैमियो को लेकर कई तरह की अफ़वाहें चल रही थीं. मगर फिर मूवी की मुख्य स्टारकास्ट में शामिल मिथुन चक्रवर्ती ने ही इस बात की पुष्टि कर दी. हाल ही में शाहरुख के रोल को लेकर कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वो 'जेलर 2' में रजनीकांत के पुराने दोस्त का रोल करेंगे. वो भी ऐसे दोस्त, जिनपर रजनीकांत का किरदार अपनी जान से अधिक भरोसा करता है.

फिल्म में एक मौका ऐसा आता है, जब रजनीकांत बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं. ऐसे में वो अपने उसी पुराने दोस्त यानी शाहरुख को कॉल करते हैं. उनके कॉल के बाद ही इस मूवी में शाहरुख की एंट्री होती है. ये पहला मौका होगा, जब ये दोनों एक्टर्स एक साथ किसी फिल्म में नज़र आएंगे. इससे पहले शाहरुख स्टारर 'रा.वन' में रजनीकांत के 'रोबोट' वाले किरदार चिट्टी का कैमियो ज़रूर था. मगर उस रोल को रजनीकांत की जगह उनके बॉडी डबल ने निभाया था. इस हिसाब से 'जेलर 2' वो पहली मूवी होगी, जब ये दोनों एक्टर्स स्क्रीन साझा करेंगे.

खबर है कि चेन्नई में ‘जेलर 2’ के आखिरी हिस्से की शूटिंग चल रही है. शाहरुख के कैमियो को अब तक फिल्माया नहीं गया है. उसके लिए मेकर्स को दूसरी डेट्स मिली हैं. फरवरी तक शाहरुख भी अपने हिस्से का काम पूरा कर लेंगे. बताया जा रहा कि उनके कैमियो को मुंबई या चंडीगढ़ में से किसी एक जगह पर शूट किया जाएगा. इसके लिए मेकर्स को 3 दिन का समय दिया गया है.

'जेलर 2' रजनीकांत की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक है. नेल्सन दिलीपकुमार की ये मूवी 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होनी है. रजनी के अलावा इसमें मिथुन, SJ सूर्या, राम्या कृष्णन, योगी बाबू और विद्या बालन अहम किरदार निभाएंगे. वहीं मेकर्स ने शाहरुख के साथ मोहनलाल, विजय सेतुपति, शिव राजकुमार और विनायकन का कैमियो भी प्लान किया है. 

वीडियो: 'जेलर 2' के लिए रजनीकांत कितनी फीस ले रहे हैं?

Advertisement

Advertisement

()