The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shah Rukh Khan requested his fans to pray for the success of Pathaan and talked about sequel too

'पठान' के सीक्वल पर शाहरुख ने जवाब दिया है

शाहरुख से जब 'पठान' के सीक्वल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने लोगों से अपील कर डाली.

Advertisement
Shahrukh Khan
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान.
pic
मेघना
4 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 4 नवंबर 2022, 04:08 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा की खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

# वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी 'हैरी पॉटर' की और फिल्में बनाना चाहते हैं

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के सीईओ David Zaslav ने कहा कि वो 'हैरी पॉटर' सीरीज़ में और फिल्में बनाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि अगर राइटर J.K. Rowling के साथ चीज़ें सही हो जाती हैं तो वो 'हैरी पॉटर' की और फिल्में बनाएंगे. डेविड ने कहा, ''13 सालों में हमने एक भी सुपरमैन फिल्म नहीं बनाई. 15 साल से 'हैरी पॉटर' की कोई फिल्म नहीं बनाई. डीसी और 'हैरी पॉटर' फिल्मों ने 25 सालों में बहुत प्रॉफिट दिलाया है.''

# 'अवतार 2' के कन्नड़ा में ना रिलीज़ होने पर भड़की जनता

'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' को कन्नड़ा में रिलीज़ नहीं किया जा रहा है. जिस वजह से लोग नाराज़ हैं. ट्विटर पर सुबह से 'अवतार 2 इन कन्नड़ा' ट्रेंड कर रहा है. सांसद जीसी चंद्रशेखर ने ट्वीट किया, ''हैलो 'अवतार' टीम, हम कन्नड़ा भाषा में 'अवतार 2' देखना चाहते हैं. टीज़र हमारी भाषा में लॉन्च हुआ. मगर फिल्म कन्नड़ा में रिलीज़ नहीं हो रही, ये जानकर दुख हुआ. हम आशा करते हैं कि इसका कन्नड़ा डब वर्जन भी रिलीज़ किया जाएगा.'' 

Image embed

एक और शख्स ने ट्वीट किया, ''हम कन्नड़ लोग हर भाषा के लोगों का एंटरटेनमेंट करते हैं लेकिन कन्नड़ा के अलावा बाकी हर भाषा में हमें एंटरटेन किया जाता है. क्या मज़ाक है. प्लीज़ 'अवतार 2' को कन्नड़ा में भी रिलीज़ कीजिए. 'अवतार 2', 16 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

# 02 दिसंबर को ओटीटी पर रिलीज़ होगी 'गोविंदा मेरा नाम'

विक्की कौशल, कियारा अडवाणी और भूमि पेडणेकर की फिल्म 'गोविंदा मेरा नाम' आने वाली है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को थिएटर नहीं, ओटीटी पर रिलीज़ किया जाएगा. इसे 02 दिसंबर से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे.

# सलमान खान की 'टाइगर 3' में नज़र आएंगी रिद्धी डोगरा?

सलमान खान और कैटरीना कैफ की 'टाइगर 3' में टीवी एक्ट्रेस रिद्धी डोगरा नज़र आ सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बन रही फिल्म में उनका बहुत अहम रोल होगा. हालांकि इस पर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

# शाहरुख खान ने शेयर किया मन्नत के बाहर का वीडियो

शाहरुख खान ने अपने 57वें जन्मदिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. जिसमें मन्नत के बाहर लोगों की भयंकर भीड़ दिख रही है. कोविड-19 के बाद पहली बार शाहरुख अपने बर्थडे पर मन्नत की बालकनी में आए थे. इसलिए उनके घर के बाहर इतनी भीड़ इकट्ठा थी. करीब एक मिनट के इस वीडियो को इंस्टा पर 2.9 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं.

#'पठान' के सीक्वल पर शाहरुख ने जवाब दिया

शाहरुख खान, 'पठान' फिल्म से चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. एक फैन इवेंट में पहुंचे शाहरुख से जब 'पठान' के सीक्वल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''आप लोग दुआ करो कि 'पठान' का सीक्वल बन जाए. मैं चाहता हूं कि सबको 'पठान' पसंद आए. हमने इसे बनाने में बहुत मेहनत की है. दीपिका, जॉन, सिद्धार्थ आनंद और आदित्य चोपड़ा के लिए भी दुआ कीजिए और मनाइए कि फिल्म अच्छी चले और हम इसका दूसरा पार्ट बनाए और जल्दी से इसपर काम शुरू कर सकें.'' 

वीडियो: दी सिनेमा शो: कांतारा को ऑस्कर में भेजने वाली बात पर ऋषभ का बयान

Advertisement

Advertisement

()