शाहरुख ने स्टंटमैन को मना किया, लोग 'पठान' को बीच में ले आए
आजकल शाहरुख की हर चीज़ को 'पठान' से जोड़ दिया जा रहा है
.webp?width=210)
सिनेमा शो में आज:
1) दोबारा एक साथ नज़र आएंगे फवाद खान और सनम सईद
'ज़िंदगी गुलज़ार है' की कास्ट से फवाद खान और सनम सईद फिर एक शो के लिए साथ आ रहे हैं. 'बरज़ख' नाम के इस शो का प्रीमियर फ्रांस के सीरीज मेनिया फेस्टिवल में होने वाला है. इस फेस्टिवल में प्रीमियर के लिए चुना गया ये साउथ एशिया का इकलौता शो है.
2) 'पठान' से ज़्यादा स्क्रीन पर रिलीज़ होगी रणबीर की फिल्म
करण जौहर का धर्मा प्रॉडक्शन्स अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए वो करने वाला है, जो यशराज फिल्म्स ‘पठान’ के लिए नहीं कर सकी. ‘पठान’ को दुनियाभर में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया जाएगा. इसे करण जौहर डायरेक्ट करने वाले हैं. फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेन्द्र और शबाना आज़मी जैसे एक्टर्स नज़र आएंगे.
3) मनोज बाजपेयी के फैमिली ड्रामा 'गुल मोहर' का फर्स्ट लुक आउट
7 फरवरी को मनोज बाजपेयी ने एक वीडियो डाला था और लोगों को लगा कि होली पर 'फैमिली मैन' का अगला सीजन आने वाला है. पर अब ये बात साफ हो गई है कि होली के आसपास उनकी नई फिल्म 'गुलमोहर' आ रही है. बुधवार को इसका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया. इसमें मनोज बाजपेयी के अलावा शर्मिला टैगोर, सिमरन और सूरज शर्मा नजर आ रहे हैं. ये फिल्म हॉटस्टार पर 3 मार्च को रिलीज होगी.
4) शाहरुख खान के ऐड को लोगों ने 'पठान' से क्यों जोड़ दिया?
आजकल चारों ओर शाहरुख की फिल्म 'पठान' की चर्चा है. शाहरुख कुछ भी करते हैं, लोग उसे 'पठान' से जोड़ देते हैं. ऐसा उनके हालिया थम्प्सअप ऐड के साथ भी हुआ. इसमें पहले वो गुंडों की पिटाई करते हैं. फिर फ़ोर्थ वॉल ब्रेक होती है और डायरेक्टर विनिल ऐड में ही कट बोल देते हैं. वो शाहरुख से कहते हैं, अब आप रहने दीजिए यहां से स्टंटमैन देख लेगा. शाहरुख मना कर देते हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे 'पठान' से जोड़ दिया. एक यूजर ने कहा कि ऐसा ही कुछ सीन 'पठान-2' या 'टाइगर-3' में होने वाला है.
5) 'ब्रेकिंग बैड' की कास्ट ऐड में साथ दिखी, शायद आखिरी बार
'ब्रेकिंग बैड' का अपना एक कल्ट है. इसका अपना एक फैनबेस है. अब इसकी कास्ट पॉपकॉर्न के एक ऐड में दिखी है. ऐसा कहा जा रहा है, 'ब्रेकिंग बैड' यूनिवर्स का ये आखिरी स्क्रीन प्रेजेंस हो सकता है. इसमें आपको वाल्टर व्हाइट, जेस और सालामांका के कैरेक्टर्स देखने को मिलेंगे.
6) अक्षय कुमार की फिल्म 'स्पेशल 26' का सीक्वल आने वाला है?
अनुपम खेर ने 'स्पेशल 26' के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. "आज हमारी फ़िल्म Special 26 को रिलीज़ हुए 10 साल हो गए. मैंने हमारे होनहार डायरेक्टर नीरज पांडे से कितनी बार कहा कि वो इसका पार्ट-2 बनाएं. पर...! अब आप ही बताएं, इसका सीक्वल बनना चाहिए कि नहीं?" लोग अपनी तरह से जवाब दे रहे थे. इस पर अक्षय कुमार बीच में आ गए. उन्होंने रिप्लाई करते हुए लिखा, "मैं रेडी हूं, अगर स्क्रिप्ट रेडी है. असली पावर स्क्रिप्ट में होती है." अब ऐसा कहा जा रहा है कि इसकी काफ़ी हद तक संभावना है कि 'स्पेशल 26' का सीक्वल आए.
वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की 'पठान' के टिकट रेट घटाए, जनता टूट पड़ी

