शाहरुख ने 'दिलवाले' रिजेक्ट की, फिर गले लगाकर कहा - "मैं गलत था"
Subhash Ghai ने Dilwale देखकर राइटर Karan Razdan से क्यों पूछा कि तुम्हारी Ajay Devgn से क्या दुश्मनी है.

साल 1994 में Ajay Devgn, Raveena Tandon और Suniel Shetty की फिल्म Dilwale रिलीज़ हुई थी. ये वही फिल्म थी जहां एक अरुण, एक सपना से प्यार करता था, और बीच में आए कई मामा ठाकुर से लड़ा. ‘जीता था जिसके लिए’, ‘कितना हसीन चेहरा’ और ‘मौका मिलेगा तो हम दिखा देंगे’ जैसे पॉपुलर गानों से सजी फिल्म. इस फिल्म ने अजय देवगन को स्टार बना दिया. लेकिन वो कभी भी इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे. हाल ही में फिल्म के राइटर Karan Razdan ने बताया कि उन्होंने वो रोल Shah Rukh Khan को ध्यान में रखकर लिखा था. सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में वो बताते हैं,
करण आगे बताते हैं कि उन्होंने अजय देवगन को मेन रोल दे दिया. लेकिन अब दिक्कत ये थी कि दूसरे हीरो के रोल में किसे लिया जाए. उसके लिए उन्हें कोई एक्टर नहीं मिल रहा था. उसी दौरान उन्होंने 'मैं बलवान' फिल्म की रील्स देखीं. उसके बाद उन्होंने सुनील शेट्टी को साइन कर लिया. करण बताते हैं कि जब फिल्म की 80% शूटिंग पूरी हो चुकी थी, तब सुभाष घई ने फिल्म देखी. आगे कहा,
करण याद करते हैं कि 'दिलवाले' आने से पहले रवीना टंडन की 12 फिल्में फ्लॉप हो चुकी थी. लोग उनसे कहते थे कि तेरहवीं फिल्म आपकी होगी. फिल्म रिलीज़ हुई और सुपरहिट साबित हुई. करण कहते हैं कि मनाली में ‘त्रिमूर्ति’ की शूटिंग चल रही थी. वो वहां शाहरुख से मिलने गए. शाहरुख ने उसी दोपहर ‘दिलवाले’ की डीवीडी मंगवाई और फिल्म देखी. उन्होंने फिल्म देखकर करण को गले लगाया और कहा कि मैं गलत था.
शाहरुख भले ही उस ‘दिलवाले’ में काम नहीं कर पाए. लेकिन साल 2015 में उनकी इसी नाम से फिल्म आई थी. कास्ट में काजोल, वरुण धवन और कृति सैनन थे. इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था.
वीडियो: अक्षय के कमबैक की तगड़ी तैयारी में जुटे अजय देवगन, फिल्म में इस बड़े एक्टर की एंट्री

.webp?width=60)

