The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shah Rukh Khan recalls his tough time during son Aryan Khans arrest

आर्यन के जेल जाने वाले 'टफ टाइम' पर शाहरुख खान क्या बोले?

Shahrukh Khan के बड़े बेटे Aryan Khan को ड्रग्स केस के चलते अरेस्ट कर लिया था. इसी घटना के बाद शाहरुख ने किसी भी मीडिया इवेंट या पब्लिक इवेंट में जाने से मना कर दिया था.

Advertisement
pic
30 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 30 सितंबर 2024, 06:07 PM IST)
Shahrukh Khan Jawan
शाहरुख खान को 'जवान' के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Shahrukh Khan ने 2023 में, करीब चार साल बाद, तीन फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर वापसी की थी. तीनों फिल्में सुपरहिट. Pathaan, Jawan और Dunki. पहली दो तो उनके करियर की दो बड़ी फिल्में बन गईं. जिसने एक हज़ार करोड़ से भी ऊपर की कमाई कर डाली. मगर हाल ही में उन्होंने 'जवान' की शूटिंग के वक्त पर बात की. कहा कि वो उनके लिए बहुत टफ टाइम था.

दरअसल, साल 2021 में शाहरुख खान के बड़े बेटे Aryan Khan को Narcotics Control Bureau (NCB) ने ड्रग्स केस के चलते अरेस्ट कर लिया था. बॉम्बे हाईकोर्ट से बेल मिलने से पहले करीब 25 दिनों तक वो जेल में रहे थे. हालांकि बाद में उन्हें कोर्ट से क्लीन चिट मिल गई थी. इसी घटना के बाद शाहरुख ने किसी भी मीडिया इवेंट या पब्लिक इवेंट में जाने से मना कर दिया था.

हाल ही में शाहरुख को उनकी फिल्म 'जवान' के लिए बेस्ट एक्टर का IIFA अवॉर्ड मिला. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख ने विनिंग स्पीच में उस वक्त का ज़िक्र किया जब वो 'जवान' शूट कर रहे थे. शाहरुख ने कहा,

''किसी ने मुझे याद दिलाया कि एक फिल्म में जो पैसा लगता है वो सबसे ज़्यादा ज़रूरी होता है. तो मैं अपनी वाइफ गौरी को थैंक्यू कहना चाहता हूं. शायद वो एक ऐसी पत्नी हैं जो अपने पति पर बहुत ज़्यादा खर्चा करती हैं. जब हम 'जवान' बना रहे थे उस वक्त बहुत टफ टाइम से गुज़र रहे थे.''

शाहरुख के इसी बयान के बाद अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि वो आर्यन खान की गिरफ्तारी और उनके केस का ज़िक्र कर रहे हैं. 03 अक्टूबर 2021 को मुंबई के एक क्रूज़ में रेड डाली गई थी. जहां ड्रग्स केस में शाहरुख के बेटे आर्यन खान को भी गिरफ्तार किया गया था. बाद में स्पेशल इनवेस्टिगेटिव टीम ने जांच-पड़ताल के बाद उन्हें क्लीन चिट दी और बताया कि उनका इस ड्रग डीलिंग केस से कोई लेना-देना नहीं था.

ख़ैर, शाहरुख ने इसी इवेंट में संदीप रेड्डी वांगा और अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा द राइस' पर भी बात की. शाहरुख ने कहा कि 2021 में 'पुष्पा वन' आई वो भयंकर हिट थी. शाहरुख ने मज़ाक-मज़ाक में ये भी कहा कि संदीप रेड्डी वांगा को उनके साथ 'पुष्पा 2' जैसी फिल्म बनानी चाहिए. जो भयंकर हिट हो.

वैसे, शाहरुख खान की अगली फिल्म उनकी बेटी सुहाना खान के साथ होने वाली है. इस फिल्म का नाम होगा 'किंग'. पिक्चर में शाहरुख गैंगस्टर बनेंगे. सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अभिषेक बच्चन विलन होंगे. 
 

वीडियो: दी सिनेमा शो: आर्यन खान की 'स्टारडम' में शाहरुख खान के साथ सलमान खान का कैमियो भी हो सकता है

Advertisement

Advertisement

()