The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shah Rukh Khan Pulled Two All-Nighters to Plan King First Look, Penned Final Voiceover Just in Time

'किंग' के फर्स्ट लुक के लिए दो रातों तक जगे रहे शाहरुख, ऐन मौके पर लिखा सबसे वायरल डायलॉग

फर्स्ट लुक रिलीज़ तक 'किंग' की 20 परसेंट शूटिंग ही हो पाई थी. जिस वजह से एडिटर्स के लिए फर्स्ट लुक काटना बहुत मुश्किल हो गया था.

Advertisement
shah rukh khan, king,
'किंग' में शाहरुख खान एक गैंगस्टर के किरदार में नज़र आने वाले हैं.
pic
शुभांजल
4 दिसंबर 2025 (पब्लिश्ड: 01:06 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Shah Rukh Khan की King को रिलीज़ होने में अभी साल भर से ज्यादा का वक्त बाकी है. मगर इसके लीक्स और फर्स्ट लुक ने मार्केट में अभी से माहौल बनाना शुरू कर दिया है. 02 नवंबर को शाहरुख के 60वें जन्मदिन पर फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील किया गया था. खास बात ये है कि वो खुद भी फिल्म के पोस्टर से लेकर फर्स्ट लुक फ़ाइनल किए जाने तक, इस प्रोसेस का अहम हिस्सा थे. वो इस पूरी प्रक्रिया के दौरान लगातार दो रातों तक जगे रहे. यहां तक की टीज़र में सुनाई आने वाला डायलॉग भी उन्होंने खुद लिखा था.

इस बात की जानकारी राजीव चुदासमा ने दी है. वो कॉन्टेन्ट मार्केटिंग एजेंसी ‘मैथ एंटरटेनमेंट’ के फाउंडर हैं. उनकी कंपनी देशभर के कई फिल्म प्रोजेक्ट्स की मार्केटिंग करती है. 'किंग' भी उनमें से एक है. राजीव की कंपनी ने इसके पोस्टर और फर्स्ट लुक टीज़र पर काम किया है.

Image embed

इंडियन एक्सप्रेस से हुई बातचीत में वो बताते हैं कि शाहरुख खुद भी इस टाइटल रिवील को परफेक्ट बनाना चाहते थे. इस वजह से वो एडिटर्स के साथ पूरी रात जगे रहे. यहां तक कि टाइटल रिवील की वीडियो को बिल्कुल अंतिम समय पर काटा गया था. ट्रेलर स्पेशलिस्ट निलेश कटारिया बताते हैं,

Image embed

Image embed

आपको ध्यान होगा कि शाहरुख के जन्मदिन से कुछ दिन पहले सिद्धार्थ आनंद ने अचानक सिंगल वर्ड ट्वीट शुरू किया था. 28 अक्टूबर को उन्होंने Remember लिखा. 29 को There. 30 को Is. 31 को Only. 1 नवंबर को One. और 2 नवंबर को King. ये शब्द साथ मिलाने के बाद Remember There Is Only One King बनता हैं. मैथ्स एंटरटेनमेंट के मुताबिक, फिल्म की हाइप बढ़ाने के लिए शाहरुख और पूरी टीम ने इन ट्विट्स को साथ मिलकर प्लान किया था.

Image embed
‘किंग’ का ऑफिशियल पोस्टर.

'किंग' के पोस्टर में शाहरुख का एक मिडशॉट पोर्ट्रेट है. इसमें उनकी उंगलियां आपस में बंधी हुई हैं. चेहरे पर एक सीरियस एक्सप्रेशन है. राजीव बताते हैं कि पहले वो एक दूसरा पोस्टर डिजाइन करने वाले थे. मगर तभी शाहरुख का कंधा इंजर्ड हो गया. इस वजह से मेकर्स को इस शॉट पर काम करना पड़ा, जहां एक्टर की आंखें फोकस में हैं. राजीव ने बताया कि इस पोस्टर को फाइनलाइज़ करने के लिए भी शाहरुख लगातार दो रातों तक जगे रहे थे.

वीडियो: 'किंग' के सेट से लीक हुई शाहरुख खान की नई तस्वीर, हाथ में...

Advertisement

Advertisement

()